अमिताभ बच्चन पर विवादित टिप्पणी स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में समय ने सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और उनके शो कौन बनेगा करोड़पति (KBC) को लेकर तीखी टिप्पणी की है। समय ने कहा कि केबीसी के दौरान उनके मन में अमिताभ से यह पूछने का विचार आया था कि सर, आपने इतना पोलियो का विज्ञापन किया, फिर भी अपने बेटे अभिषेक बच्चन को पैरों पर क्यों नहीं खड़ा कर पाए?
केबीसी में बोला था झूठ समय रैना ने स्वीकार किया कि केबीसी के मंच पर उन्होंने झूठ बोला था। उन्होंने अमिताभ बच्चन के सामने दावा किया था कि उनकी दादी उनकी बहुत बड़ी फैन हैं, जबकि सच्चाई यह है कि उनकी दादी के निधन को 7 साल बीत चुके हैं। कॉमेडियन ने इस पर टिप्पणी करते हुए कहा कि भारतीय इंटरनेट पर आप पूरी तरह ईमानदार नहीं रह सकते, वहां आपको माहौल के हिसाब से खेल खेलना पड़ता है।
असिस्टेंट के लिए लगाई केबीसी हेड से गुहार समय ने बताया कि हाल ही में एक विवाद के बाद जब उन्हें जान से मारने की धमकियां मिलने लगीं, तो वे काफी घबरा गए थे। अपनी मदद के लिए उन्होंने केबीसी टीम के हेड को मैसेज किया। उन्होंने उन्हें अपने केबीसी के अनुभव की याद दिलाई और मदद की गुहार लगाई। समय ने मजाकिया लहजे में कहा कि उन्होंने सोचा था कि शायद अमिताभ बच्चन उनकी मदद कर दें, लेकिन वे उस विवादित जोक को अमिताभ को दिखाने की हिम्मत नहीं जुटा पाए।
सूर्यवंशम का जिक्र कर ली चुटकी अमिताभ बच्चन की फिल्म सूर्यवंशम का जिक्र करते हुए समय ने कहा कि उन्हें डर था कि यदि उन्होंने वह विवादित जोक अमिताभ को भेजा, तो उन्हें उनकी ओर से सख्त प्रतिक्रिया मिलेगी। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, मैंने सोचा कि अगर मैंने यह जोक उन्हें भेजा तो अमिताभ सर कहेंगे- इसको पोलियो का ड्रॉप वापस लो, इसे खीर खिलाओ ।
खून की उल्टियां हुई होंगी समय रैना ने अंत में कहा कि केबीसी के दौरान अमिताभ उन्हें बहुत पसंद करते थे। उन्होंने कहा, जब उन्होंने मुझे टीवी न्यूज में विवादों के बीच देखा होगा, तो उन्हें लगा होगा कि मेरा करियर बर्बाद हो गया है। उन्होंने मुझे देखकर खून की उल्टियां की होंगी और उनके साथ सूर्यवंशम वाला सीन हो गया होगा। समय ने वीडियो के अंत में अमिताभ बच्चन से माफी भी मांगी।
Samay Raina COOKED Amitabh Bachchan and Abhishek Bachchan 😭
— Chota Don (@choga_don) April 7, 2026
Aapne itna polio ka ad kia, apne bete ko pairo par khada kyu nahi kar paye pic.twitter.com/3uxA04tjuw
ट्रेन में सफर के दौरान गंदा हादसा: ऊपरी बर्थ से बच्चे ने नीचे सोए यात्री पर की पॉटी, मचा बवाल
IPL 2026 पॉइंट्स टेबल: राजस्थान का दबदबा बरकरार, चैंपियन चेन्नई की हार की हैट्रिक
मौत को मात: उफनते नाले में गिरा मासूम, 60 साल के देवदूत ने पलक झपकते ही बचाई जान
दिल्ली पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक : ऑपरेशन Cy-Hawk-04 में 113 साइबर ठग गिरफ्तार, ₹22 करोड़ का जाल ध्वस्त
इज़राइल का लेबनान पर भीषण मिसाइल हमला, जवाब में ईरान ने बंद किया दुनिया का सबसे अहम तेल मार्ग
महिला बोगी में सवार हुए भाजपा सांसद ढुलू महतो: फोटो सेशन पड़ा भारी, अब आरपीएफ की जांच शुरू
गाजियाबाद में शादी बनी जंग का मैदान : दूल्हे के हाथ में बंदूक, खुलेआम हुई हवाई फायरिंग
कोहली से तुलना पर भड़के बाबर आजम, रिपोर्टर को दिया ऐसा करारा जवाब
चुनाव आयोग की TMC को दो टूक: बंगाल चुनाव में धांधली पर जीरो टॉलरेंस की चेतावनी
कल फिर बदलेगा मौसम का मिजाज: उत्तर भारत में आंधी-तूफान और झमाझम बारिश का अलर्ट