धनबाद: भाजपा सांसद ढुलू महतो एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। इस बार वजह धनबाद-मुंबई एलटीटी एक्सप्रेस की महिला बोगी में उनका सफर करना है।
क्या है पूरा मामला? बीती 6 अप्रैल की रात धनबाद स्टेशन से मुंबई जाने वाली ट्रेन को सांसद ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम के बाद, वे अपने समर्थकों और सुरक्षाकर्मियों के साथ उसी ट्रेन में सवार हो गए। ट्रेन के इंजन के ठीक पीछे वाली बोगी महिला आरक्षित थी, जिसमें सांसद जाकर बैठ गए।
सोशल मीडिया पर बवाल ट्रेन के गेट पर खड़े होकर मीडिया से बात करते हुए सांसद की तस्वीरें वायरल हो गईं। इन तस्वीरों को देखते ही सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं शुरू हो गईं। कांग्रेस नेता अशोक प्रकाश लाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर सवाल उठाते हुए रेल मंत्री से कार्रवाई की मांग की।
क्या कहता है कानून? कांग्रेस नेता ने भारतीय रेलवे अधिनियम, 1989 की धारा 162 का हवाला देते हुए सांसद की खिंचाई की। उन्होंने आरोप लगाया कि फोटो खिंचवाने की होड़ में सांसद यह भूल गए कि वह महिलाओं के लिए आरक्षित कोच में सफर कर रहे हैं, जो कि कानूनन गलत है।
आरपीएफ ने शुरू की जांच सोशल मीडिया पर शिकायत मिलने के बाद रेल सुरक्षा बल (RPF) हरकत में आ गई। अधिकारियों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। रेलवे ने कहा है कि यह पता लगाया जा रहा है कि सांसद किन परिस्थितियों में महिला कोच में सवार हुए।
सांसद का पक्ष प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सांसद अगले स्टेशन कतरास तक ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के उद्देश्य से सवार हुए थे। हालांकि, उनका महिला कोच में फोटो खिंचवाना अब उनके लिए राजनीतिक मुसीबत का सबब बन गया है। विपक्षी दल अब इस मुद्दे को लेकर लगातार उन पर हमलावर हैं।
*फोटो खिंचवाने की आपाधापी में धनबाद के @BJP4India सांसद ढुलू महतो ये तक भूल गए कि वो महिलाओं के लिए आरक्षित डब्बे में सफ़र कर रहे है !
— Ashok Prakash Lal (@AshokPrakashLal) April 6, 2026
क्या रेल मंत्री @AshwiniVaishnaw भारतीय रेलवे अधिनियम, 1989 की धारा 162 के अनुसार कोई क़ानूनी कार्यवाही करेंगे ?@RailMinIndia @drmdhnecr pic.twitter.com/j10tFTKldU
IPL का वो साइलेंट किलर , जिसके सामने बेबस हो जाते हैं विराट-रोहित
फैक्ट चेक: क्या भारत ने ईरान पर हमले में इजरायली जेट्स की मदद की? वायरल दावे का सच आया सामने
चुनाव आयोग की TMC को दो टूक: बंगाल चुनाव में धांधली पर जीरो टॉलरेंस की चेतावनी
सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी: जब मेरठ के कमिश्नर की बोलती हो गई बंद, जानें कौन हैं IAS हृषिकेश भास्कर
सिगरेट के छल्ले उड़ाते बाल बाबा के पैर छूने लगी भीड़: गुजरात से आया दहला देने वाला वीडियो
पश्चिम एशिया तनाव: एलपीजी, पेट्रोल और उर्वरकों की निर्बाध आपूर्ति के लिए सरकार अलर्ट
कल फिर बदलेगा मौसम का मिजाज: उत्तर भारत में आंधी-तूफान और झमाझम बारिश का अलर्ट
हैदराबाद में कैमरों से छुपते दिखे पवन खेड़ा, भाजपा ने कहा- बब्बर शेर अब मुंह छिपा रहे
KKR vs LSG: ईडन गार्डन्स में फिर मंडराया बारिश का साया, क्या पूरा हो पाएगा मुकाबला?
आईपीएल में दिल जीतने वाला पल: हार्दिक पांड्या ने युवा वैभव सूर्यवंशी को दिया खास सम्मान