सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने समाज की सोच और इंसानियत पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। गुजरात के मोरबी से सामने आए इस 14-सेकंड के क्लिप ने हर किसी को हैरान कर दिया है। वीडियो में एक नाबालिग बच्चा सिगरेट वाले बाबा के रूप में बैठा दिख रहा है।
धुएं के छल्लों के बीच अंधविश्वास का खेल वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि एक छोटा बच्चा बीच भीड़ में बेफिक्र होकर सिगरेट पी रहा है और धुएं के छल्ले उड़ा रहा है। हैरानी की बात यह है कि उसे रोकने के बजाय वहां मौजूद लोग उसे साक्षात ईश्वर मानकर उसके पैर छू रहे हैं और उस पर पैसे न्योछावर कर रहे हैं। हालात तब और शर्मनाक हो गए, जब भीड़ में से ही एक शख्स ने बच्चे के हाथ में दूसरी सिगरेट थमा दी।
इंटरनेट पर फूटा गुस्सा वीडियो वायरल होते ही इंटरनेट यूजर्स का गुस्सा सातवें आसमान पर है। लोग इसे आस्था नहीं, बल्कि बाल शोषण और अंधविश्वास का घिनौना चेहरा करार दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक यूजर ने लिखा, बच्चे के हाथ में किताब होनी चाहिए थी, सिगरेट नहीं। वहीं एक अन्य ने तंज कसते हुए कहा कि लोग उसे आशीर्वाद नहीं, बल्कि भविष्य के कैंसर के इलाज के लिए पैसे दे रहे हैं।
प्रशासन से कार्रवाई की मांग इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर हड़कंप मच गया है। कई लोगों ने इसे गुजरात पुलिस को टैग करते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। यूजर्स का कहना है कि यह आध्यात्मिकता के नाम पर एक मासूम बच्चे के जीवन को खतरे में डालना है। लोग मांग कर रहे हैं कि उस बच्चे को सिगरेट देने वाले और उसे बढ़ावा देने वाली भीड़ पर तुरंत कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।
Shocking video from Morbi, Gujarat: A young underage boy is sitting like a Cigarette Wale Baba , openly smoking cigarettes in public while a crowd watches and throws money at him.
— ThamiZh (@ThamizhTharmar) April 7, 2026
This is not spirituality — this is child exploitation happening in broad daylight.#Morbi… pic.twitter.com/nyERQ9zoBr
मिडल ईस्ट में जंग थमी: ट्रंप ने किया 2 हफ्ते का सीजफायर, लेबनान में हमलों से मची तबाही
बंगाल चुनाव से पहले दिल्ली में सियासी घमासान: CEC और TMC प्रतिनिधिमंडल के बीच तीखी बहस, लगा बदसलूकी का आरोप
अमेरिका-ईरान सीजफायर: ट्रंप के सरेंडर पर तेहरान में जश्न, क्या यह सुपरपावर की बड़ी रणनीतिक हार?
सुखबीर हर काम में 30% कमीशन लेते हैं : नवजोत कौर सिद्धू का बड़ा चुनावी बिगुल
शहबाज शरीफ की कॉपी-पेस्ट वाली फजीहत: क्या ट्रंप की टीम चला रही पाकिस्तान की कूटनीति?
शुगर कंट्रोल करने वाली लोकप्रिय दवा कहीं छीन न ले आपकी आंखों की रोशनी!
मिडिल ईस्ट में फायरस्टॉर्म : वॉशिंगटन-तेहरान में युद्धविराम, फिर भी लेबनान में जारी है इजरायल का तांडव
महंगाई से राहत: अब डेटा का बोझ नहीं, सस्ते कॉल-SMS प्लान लाने की तैयारी
कानपुर किडनी रैकेट: नोटों की गड्डियों के साथ रईसी दिखाने वाला ड्राइवर परवेज गिरफ्तार, बड़े अस्पतालों तक जुड़े तार
JPSC मुख्य परीक्षा में गड़बड़ियों का अंबार: क्या सवालों के स्तर से खिलवाड़ कर रहा है आयोग?