पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ एक बार फिर अपनी एक बड़ी भूल के कारण वैश्विक स्तर पर मजाक का पात्र बन गए हैं। इस बार मामला किसी भाषण का नहीं, बल्कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर की गई एक ऐसी गलती का है, जिसने पाकिस्तान की संप्रभुता और कूटनीति पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
क्या हुआ था उस ट्वीट में? मंगलवार को शहबाज शरीफ के आधिकारिक हैंडल से एक पोस्ट किया गया, जिसमें ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव को कम करने की अपील की गई थी। लेकिन इस पोस्ट में एक बड़ी चूक रह गई। ट्वीट की शुरुआत में ही लिखा था— Draft - Pakistan s PM Message on X । हालांकि, गलती का एहसास होते ही इसे तुरंत एडिट कर दिया गया, लेकिन तब तक इसके स्क्रीनशॉट्स सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल चुके थे।
क्या किसी और ने लिखी थी स्क्रिप्ट? विशेषज्ञों का मानना है कि यह कोई सामान्य टाइपिंग गलती नहीं है। ड्रॉप साइट के संस्थापक रायन ग्रिम के अनुसार, यह संभव ही नहीं है कि पाकिस्तान का अपना स्टाफ या खुद प्रधानमंत्री अपने संदेश में खुद को पाकिस्तान के पीएम के रूप में संबोधित करें।
इसका सीधा अर्थ यह है कि शहबाज शरीफ को कहीं से एक तैयार ड्राफ्ट भेजा गया था, जिसे उन्हें बिना पढ़े सिर्फ कॉपी-पेस्ट करना था। इंटरनेट पर चर्चा है कि क्या यह संदेश अमेरिका या इजरायल से भेजा गया था, ताकि शहबाज शरीफ उसे अपने आधिकारिक हैंडल से जारी कर सकें।
कॉपी-पेस्ट पर इंटरनेट का तीखा प्रहार इस घटना के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने शहबाज शरीफ को आड़े हाथों लिया है। एक यूजर ने तंज कसा, जब प्रधानमंत्री एक ट्वीट ठीक से पोस्ट नहीं कर सकते, तो वह देश कैसे चलाएंगे? वहीं, कई अन्य लोगों ने इसे राष्ट्रीय शर्मिंदगी और अक्षम कूटनीति करार दिया है। दुनिया भर में लोग इस बात पर चुटकी ले रहे हैं कि पाकिस्तान की विदेश नीति का रिमोट कंट्रोल आखिर किसके हाथ में है।
शांति की अपील या कूटनीतिक दबाव? विवादित ट्वीट में शहबाज शरीफ ने राष्ट्रपति ट्रंप से ईरान के खिलाफ अपनी समय सीमा को दो सप्ताह बढ़ाने का आग्रह किया था, ताकि कूटनीतिक समाधान निकाला जा सके। साथ ही, उन्होंने ईरान से भी होर्मुज स्ट्रेट खोलने की अपील की थी।
अब संदेश की मंशा गौण हो गई है और सवाल यह खड़ा हो गया है कि क्या शहबाज शरीफ केवल एक कठपुतली के रूप में काम कर रहे हैं? इस शर्मनाक प्रकरण पर पाकिस्तान प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक सफाई नहीं आई है।
Oh, this is unbelievable. The edit history on this tweet shows that Pakistan Prime Minister Shehbaz Sharif originally copied and pasted everything he was sent, including:
— Ryan Grim (@ryangrim) April 7, 2026
*Draft - Pakistan s PM Message on X*
Now, obviously, Sharif s own staff don t call him Pakistan s PM, … https://t.co/q0ls8pK0qd pic.twitter.com/lm2vSEElkb
IPL 2026: चिन्नास्वामी में विराट कोहली का स्वैग वायरल, CSK फैंस को किया गुडबाय
ट्रंप का ईरान को ऑफर : सीजफायर के साथ मिडिल ईस्ट में स्वर्ण युग का किया वादा
क्या अमेरिका की ईरान थकान का फायदा उठाएगा चीन? ताइवान पर मंडराया नया खतरा
राजस्थान रॉयल्स की आंधी में उड़ी मुंबई इंडियंस, हार के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या ने दिया बड़ा बयान
भूत बंगला का धमाकेदार आगाज़: रिलीज से पहले ही 100 मिलियन व्यूज के साथ यूट्यूब पर नंबर-1
कंप्यूटर फॉन्ट को मात देती है इस आंटी की लिखावट, वीडियो देख दंग रह गई दुनिया
चुनाव आयोग बनाम टीएमसी: क्या मुख्य चुनाव आयुक्त ने सांसदों से कहा गेट लॉस्ट ? दिल्ली में बढ़ा सियासी पारा
डिनर डिप्लोमेसी या कोई बड़ी चाल? ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ट्रंप की रहस्यमयी मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
बुमराह का खौफ खत्म! 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने जड़े घातक छक्के, दुनिया हैरान
जन्मदिन पर अल्लू अर्जुन का धमाका: AA22 का नाम राका हुआ फाइनल, पहली झलक ने बढ़ाई हलचल