आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच ईडन गार्डन्स में रोमांचक भिड़ंत होने वाली है। हालांकि, फैंस के मन में सबसे बड़ा डर बारिश को लेकर है। पिछले मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ बारिश ने खेल बिगाड़ दिया था, जिससे मैच रद्द करना पड़ा था।
9 अप्रैल को कोलकाता में मौसम थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, दिन में तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटा) के साथ बारिश की संभावना है। दोपहर में बारिश होने के 35% आसार हैं। अच्छी खबर यह है कि शाम के समय, जब मैच खेला जाएगा, स्थिति बेहतर होने की उम्मीद है। प्रशंसकों को पूरे 40 ओवर का रोमांच देखने को मिल सकता है।
कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए यह सीजन अब तक बेहद निराशाजनक रहा है। टीम ने अब तक 3 मुकाबले खेले हैं, जिनमें से दो में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। मुंबई इंडियंस ने उन्हें 6 और सनराइजर्स हैदराबाद ने 65 रनों से मात दी थी। तीसरा मैच बारिश की भेंट चढ़ गया, जिससे टीम तीसरी हार से बाल-बाल बची। अब लखनऊ के खिलाफ टीम अपनी पहली जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।
दूसरी ओर, ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स ने अब तक 2 मैच खेले हैं। पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें हराया, जबकि दूसरे मुकाबले में उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शानदार वापसी करते हुए जीत दर्ज की। लखनऊ की टीम इस लय को कोलकाता के खिलाफ भी बरकरार रखना चाहेगी।
कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, कैमरून ग्रीन, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, कार्तिक त्यागी, रचिन रवींद्र, टिम सीफर्ट और उमरान मलिक सहित अन्य खिलाड़ी।
लखनऊ सुपर जायंट्स: ऋषभ पंत (कप्तान), एडेन मार्करम, मिशेल मार्श, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, एनरिक नॉर्टजे, मोहसिन खान, मोहम्मद शमी, अर्शिन कुलकर्णी, अर्जुन तेंदुलकर और मयंक प्रभु यादव सहित अन्य खिलाड़ी।
*If this popped up on your feed, it’s a sign 😉
— KolkataKnightRiders (@KKRiders) April 8, 2026
Book your tickets now 🎫 pic.twitter.com/Y5p2NhQwtD
दिल्ली के सरकारी दफ्तरों में सीएम की सर्प्राइज एंट्री , अफसरों की गैरहाजिरी पर बरसीं रेखा गुप्ता
जब मेरा विश्वास डगमगाया, आप साथ खड़े रहे : आदित्य धर ने धुरंधर की सफलता का श्रेय किसे दिया?
विराट कोहली से तुलना पर भड़के बाबर आजम, रिपोर्टर को दिया करारा जवाब
सीजफायर के बाद ईरान का भारत को बड़ा संदेश, PM मोदी और राष्ट्रपति के बीच हुई खास चर्चा
असम, केरल और पुडुचेरी में लोकतंत्र का महापर्व: सुबह 9 बजे तक भारी मतदान, दिग्गजों ने डाला वोट
नाटो पर बरसे डोनाल्ड ट्रंप: ग्रीनलैंड के बहाने दी चेतावनी, बोले- जरूरत पड़ने पर साथ नहीं आएंगे सहयोगी
18 साल का इंतज़ार और 800 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट: राका के साथ अल्लू अर्जुन-एटली का धमाका
मध्य पूर्व में नया मोड़: नेतन्याहू का दावा- ईरान कमजोर, अभी कुछ लक्ष्य बाकी , वहीं ईरान ने अमेरिका को दी दो-टूक
सरायकेला खरसावां में जनगणना 2027 की तैयारी: अधिकारियों को मिला विशेष प्रशिक्षण
KL Rahul का खास इशारा: गुजरात के खिलाफ तूफानी फिफ्टी के बाद क्यों चर्चा में रहा यह सेलिब्रेशन?