दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को आईटीओ स्थित स्टेट ट्रेड एंड टैक्सेज़ डिपार्टमेंट के कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। सुबह ऑफिस के समय मुख्यमंत्री के अचानक पहुंचने से दफ्तर में हड़कंप मच गया।
निरीक्षण के दौरान कई वरिष्ठ और कनिष्ठ अधिकारी अपने दफ्तर से नदारद मिले। इसे गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताई और मौके पर मौजूद अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई।
अनुशासन सिर्फ छोटे कर्मचारियों के लिए नहीं सीएम ने साफ कहा कि अनुशासन के नियम सभी पर समान रूप से लागू होते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह जिम्मेदारी केवल निचले स्तर के कर्मचारियों की नहीं, बल्कि कमिश्नर और स्पेशल कमिश्नर स्तर के अधिकारियों की भी है।
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि बायोमेट्रिक हाजिरी का पालन हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने पिछले एक महीने का बायोमेट्रिक अटेंडेंस रिकॉर्ड भी तलब किया है ताकि लापरवाही बरतने वालों की पहचान की जा सके।
कारण बताओ नोटिस जारी कार्यालय समय पर अनुपस्थित पाए गए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को तुरंत कारण बताओ नोटिस जारी करने का आदेश दिया गया है। मुख्यमंत्री ने चेतावनी देते हुए कहा कि सरकारी काम में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जनता की सेवा में देरी को उन्होंने बड़ी लापरवाही माना है। सीएम ने कहा, अगर जनता का काम अटका, तो उसकी सीधी जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों की होगी।
जनता से लिया फीडबैक निरीक्षण के दौरान सीएम ने दफ्तर में मौजूद करदाताओं और नागरिकों से भी सीधे बात की। लोगों ने सेवाओं में देरी और अधिकारियों के न मिलने की शिकायतें साझा कीं।
इस फीडबैक के बाद उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बैठकों का हवाला देकर लोगों के काम को पेंडिंग न छोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निवारण की प्रक्रिया को सरल और तेज बनाया जाए।
स्वच्छता और सुरक्षा पर भी नकेल मुख्यमंत्री ने केवल कामकाज ही नहीं, बल्कि ऑफिस के वातावरण पर भी ध्यान दिया। उन्होंने कार्यालय परिसर में पड़े अनुपयोगी सामान (स्क्रैप) को हटाने के निर्देश दिए।
इसके अलावा, दफ्तर में फायर सेफ्टी उपकरणों की खस्ता हालत पर नाराजगी जाहिर करते हुए उन्होंने नियमित ऑडिट और मेंटेनेंस रिपोर्ट को अनिवार्य करने के आदेश दिए हैं। सीएम ने स्पष्ट किया कि प्रशासनिक तंत्र में जवाबदेही तय करना उनकी प्राथमिकता है।
आज ITO स्थित स्टेट जीएसटी कार्यालय का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया। अधिकारियों और कर्मचारियों से संवाद कर कार्यप्रणाली की समीक्षा की।
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) April 8, 2026
कार्यालय में समयबद्धता, स्वच्छता और व्यवस्थित कार्यसंस्कृति सुनिश्चित करने के लिए स्पष्ट निर्देश दिए गए। लापरवाही, देरी या… pic.twitter.com/wrJGCx9WNl
ईरान-अमेरिका युद्धविराम: भारत ने किया स्वागत, उठाई समुद्री रास्तों की सुरक्षा की बड़ी मांग
IPL 2026: KKR की डूबती नैया को संभालेंगे ग्रीन , लखनऊ के खिलाफ गेंदबाजी में दिखेगा नया अवतार!
सिगरेट वाले बाबा का वायरल वीडियो: मासूम के हाथ में थमाई सिगरेट, पैर छूने लगी भीड़
अल्लू अर्जुन की नई फिल्म राका का धमाकेदार ऐलान, पोस्टर देख फैंस बोले- 2000 करोड़ पक्के!
केंद्रीय कैबिनेट का बड़ा तोहफा: राजस्थान रिफाइनरी की लागत बढ़ी, जयपुर मेट्रो के विस्तार को मिली हरी झंडी
जिम में पापा की परी का ऐसा प्रैंक, बेचारे लड़के के अरमानों पर फिरा पानी
DC vs GT: दिल्ली के किले में गुजरात की चुनौती, आज का रोमांचक मुकाबला फ्री में कैसे देखें?
केदारनाथ यात्रा 2026: बर्फ की मोटी चादर भी डिगा नहीं पाई हौसले, युद्धस्तर पर जुटी प्रशासन की टीम
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर ईरान का नया फरमान: तेल टैंकरों से वसूलेगा 1 डॉलर टोल , भुगतान केवल क्रिप्टोकरेंसी में
चुनाव आयोग बनाम टीएमसी: क्या मुख्य चुनाव आयुक्त ने सांसदों से कहा गेट लॉस्ट ? दिल्ली में बढ़ा सियासी पारा