कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खेमे से एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। आईपीएल 2026 के शुरुआती मैचों में लगातार हार और खराब फॉर्म से जूझ रही केकेआर के लिए अब वापसी का रास्ता खुलता दिख रहा है। टीम के सबसे महंगे खिलाड़ी कैमरून ग्रीन अब गेंदबाजी के लिए पूरी तरह फिट हैं।
बल्ले से फ्लॉप, अब गेंद से कहर बरपाने की तैयारी 25.20 करोड़ रुपये की बड़ी रकम के साथ केकेआर से जुड़े कैमरून ग्रीन अब तक उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे हैं। शुरुआती तीन मैचों में वह बल्ले से बुरी तरह फ्लॉप रहे हैं, जहाँ उन्होंने सिर्फ 24 रन (18, 2 और 4) बनाए हैं। हालांकि, अब लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ 9 मार्च को होने वाले मुकाबले में उनके नए रूप में उतरने की उम्मीद है।
क्यों नहीं कर पा रहे थे गेंदबाजी? ग्रीन के शुरुआती मैचों में गेंदबाजी न करने का कारण वर्कलोड मैनेजमेंट था। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने उनकी पीठ के निचले हिस्से (lower-back) में चोट की संभावना के चलते उन्हें गेंदबाजी से दूर रहने की सलाह दी थी। इस कारण केकेआर का गेंदबाजी आक्रमण काफी कमजोर पड़ गया था, क्योंकि हर्षित राणा और आकाश दीप जैसे प्रमुख गेंदबाज पहले ही चोटिल होकर बाहर हैं।
KKR की जीत का एक्स-फैक्टर बनेंगे ग्रीन? पिछले 10-12 दिनों में रिकवरी के बाद ग्रीन ने अपनी फिटनेस हासिल कर ली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह अब गेंदबाजी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। केकेआर के लिए यह किसी बड़े बूस्ट से कम नहीं है। टीम को उम्मीद है कि ग्रीन का ऑलराउंड प्रदर्शन न केवल गेंदबाजी की कमी को पूरा करेगा, बल्कि उन्हें सीजन की पहली जीत भी दिलाएगा।
प्वाइंट टेबल में संघर्ष कर रही टीम 19वें सीजन में केकेआर की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही है। टीम को मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा, जबकि पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच बारिश की भेंट चढ़ गया। फिलहाल, 3 बार की चैंपियन केकेआर अंक तालिका में 8वें स्थान पर संघर्ष कर रही है। अब सभी की निगाहें ईडन गार्डन्स में होने वाले मुकाबले पर हैं, जहां फैंस कैमरून ग्रीन के ऑलराउंड अवतार के इंतजार में हैं।
*🚨 GOOD NEWS FOR KKR 🚨
— Johns. (@CricCrazyJohns) April 8, 2026
- Cameron Green is likely to start bowling against LSG match on Thursday in IPL. [Espn Cricinfo] pic.twitter.com/zsCQqCNPhB
ईरान-अमेरिका में सीजफायर पर सहमती: BJP का बड़ा दावा, कहा- हमारे PM मोदी की अपील काम आई
दिल्ली के GST दफ्तर में CM का औचक छापा: खाली कुर्सियां देख भड़कीं रेखा गुप्ता, लापरवाही पर मांगी रिपोर्ट
पवन खेड़ा का अंडरग्राउंड वीडियो वायरल: कैमरों से बचते दिखे कांग्रेस नेता, बीजेपी ने कसा तंज
उसकी निडरता और शॉट्स कमाल हैं : वैभव सूर्यवंशी की तूफानी बैटिंग देख मंत्रमुग्ध हुए हार्दिक पांड्या
दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में बड़ी चूक, स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने दिए सुरक्षा कवच को मजबूत करने के कड़े निर्देश
मैदान पर फूटा गुस्सा और आंसू: वैभव सूर्यवंशी का इमोशनल वीडियो वायरल, जानिए क्या है माजरा
IPL का वो साइलेंट किलर , जिसके सामने बेबस हो जाते हैं विराट-रोहित
वैभव सूर्यवंशी: क्रिकेट के एंग्री यंग मैन , जिसने जुबान दी तो बुमराह को भी जड़ दिया छक्का
ईरान में फंसे भारतीयों के लिए अलर्ट: दूतावास ने जारी की देश खाली करने की एडवाइजरी
मोटोरोला का दमदार Stylus फोन हुआ लॉन्च: 50MP कैमरा और AI फीचर्स से है लैस