तेहरान में भारतीय दूतावास ने बुधवार (8 अप्रैल 2026) को ईरान में रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए एक सख्त एडवाइजरी जारी की है। इसमें सभी भारतीयों को जल्द से जल्द ईरान छोड़ने का निर्देश दिया गया है। यह मंगलवार के बाद जारी की गई दूसरी एडवाइजरी है, जो क्षेत्र में बिगड़ते सुरक्षा हालात की गंभीरता को दर्शाती है।
दूतावास की सख्त चेतावनी एडवाइजरी में स्पष्ट कहा गया है कि भारतीय नागरिक दूतावास के साथ समन्वय (coordination) बनाए रखें और केवल सुझाए गए रास्तों का ही उपयोग करें। दूतावास ने यह भी चेतावनी दी है कि बिना पूर्व अनुमति या सलाह के किसी भी अंतरराष्ट्रीय लैंड बॉर्डर (स्थलीय सीमा) की ओर जाने का जोखिम न उठाएं।
हेल्पलाइन नंबर जारी आपातकालीन स्थिति में सहायता के लिए दूतावास ने कई हेल्पलाइन नंबर और ईमेल आईडी जारी किए हैं:
अमेरिका-ईरान के बीच सीजफायर का दांव यह एडवाइजरी अमेरिका और ईरान के बीच दो हफ्ते के युद्धविराम (सीजफायर) के ऐलान के बावजूद जारी की गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी सैन्य डेडलाइन से ठीक पहले इस युद्धविराम की घोषणा की। ट्रंप का दावा है कि अमेरिका अपने सभी सैन्य उद्देश्य हासिल कर चुका है और अब मध्य पूर्व में शांति के लिए एक बड़े समझौते के करीब है।
होर्मुज स्ट्रेट पर घमासान युद्धविराम के बीच तेहरान ने एक बड़ा दावा किया है। ईरान का कहना है कि अमेरिका अब स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर ईरान के नियंत्रण को मान्यता देने के लिए राजी हो गया है। यह मार्ग दुनिया के कच्चे तेल की आपूर्ति के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, जो पिछले कई हफ्तों से जारी संघर्ष के कारण बाधित था।
ट्रंप की धमकी का साया बता दें कि यह पूरा घटनाक्रम ट्रंप द्वारा ईरान के बिजली संयंत्रों और पुलों को बमबारी से नष्ट करने की धमकी के बाद सामने आया है। हालांकि सीजफायर हो गया है, लेकिन क्षेत्र में स्थिति अब भी बेहद नाजुक बनी हुई है, जिसके चलते भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उन्हें तुरंत देश से बाहर निकलने की सलाह दी है।
⚠️ Advisory as on 08 April 2026. pic.twitter.com/pusFQIAKKI
— India in Iran (@India_in_Iran) April 8, 2026
ईरान की वो दो ताकतें जो अमेरिका को युद्ध के दलदल में धकेल सकती हैं!
आईपीएल में दिल जीतने वाला पल: हार्दिक पांड्या ने युवा वैभव सूर्यवंशी को दिया खास सम्मान
इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद: समय रैना ने तोड़ी चुप्पी, बताया आखिर क्यों नहीं हटाया था रणवीर इलाहाबादिया का विवादित कमेंट
बुमराह के सामने 15 साल के वैभव का दुस्साहस : दुनिया के सबसे घातक गेंदबाज के छुड़ाए छक्के
हैदराबाद में कैमरों से छुपते दिखे पवन खेड़ा, भाजपा ने कहा- बब्बर शेर अब मुंह छिपा रहे
रील लाइफ से रियल लाइफ तक: रेलवे स्टेशन पर 3 इडियट्स स्टाइल में हुई डिलीवरी
जायसवाल-सूर्यवंशी की आतिशी पारी, राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 27 रनों से रौंदा
घर के शेर, बाहर ढेर! मुंबई इंडियंस के लिए अवे मैच बने सिरदर्द, राजस्थान ने 27 रनों से रौंदा
IPL 2026: चिन्नास्वामी में विराट कोहली का स्वैग वायरल, CSK फैंस को किया गुडबाय
15 साल के वैभव ने जसप्रीत बुमराह को दिखाया आईना, आईपीएल में मचाई सनसनी