आईपीएल 2026 में 15 वर्षीय युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने अपनी बल्लेबाजी से तहलका मचा दिया है। राजस्थान रॉयल्स के इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ महज 14 गेंदों में 39 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर दर्शकों को अपना मुरीद बना लिया। उनकी इस पारी में 1 चौका और 5 आक्रामक छक्के शामिल थे।
गुवाहाटी के बारसापारा स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में वैभव ने 278.57 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। उन्होंने जसप्रीत बुमराह जैसे दिग्गज गेंदबाज का भी जिस अंदाज में स्वागत किया, उसने क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी ओर खींचा। वैभव की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने 11 ओवरों में 150 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य खड़ा किया।
मैच के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या वैभव की प्रतिभा से काफी प्रभावित दिखे। उन्होंने कहा, जिस निडरता के साथ वह खेलता है और उसके पास जो शॉट्स की रेंज है, वह देखना कमाल का है। उसे भविष्य के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं। पांड्या ने आगे कहा कि वैभव का खेल और उसकी तैयारी वाकई प्रशंसा के योग्य है।
इस मैच में केवल वैभव ही नहीं, बल्कि यशस्वी जायसवाल ने भी महफिल लूटी। जायसवाल ने नाबाद 77 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 4 छक्के शामिल थे। उनकी इस पारी के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 27 रनों से मात दी।
मैच में हार के बाद हार्दिक पांड्या ने माना कि उनकी टीम लक्ष्य का पीछा करने में विफल रही। मुंबई इंडियंस की टीम 11 ओवरों में महज 123 रन ही बना पाई। पांड्या ने स्वीकार किया कि गेंदबाजों ने सही लाइन और लेंथ पर गेंद नहीं डाली, जिसका फायदा उठाकर राजस्थान के बल्लेबाजों ने मैच को एकतरफा बना दिया।
The sheer audacity of Vaibhav Sooryavanshi 🫡
— IndianPremierLeague (@IPL) April 7, 2026
🎥 The 1️⃣5️⃣ year old welcomes Jasprit Bumrah with a maximum! 👏#TATAIPL | #KhelBindaas | #RRvMI | @rajasthanroyals pic.twitter.com/cI0zqCXz0X
नफरत और हिंसा की हार: प्रियंका गांधी ने ईरान के नागरिकों के जज्बे को किया सलाम
एक्टिव हो गया ट्रंप का पाषाण युग वाला प्लान, 4 घंटे में ईरान को मिटाने की चेतावनी
आसाराम के बेटे नारायण साईं का तलाक मंजूर: पत्नी जानकी को मिलेंगे 2 करोड़ रुपये
महाकाल से सोमनाथ और स्टैच्यू ऑफ यूनिटी तक: IRCTC का खास टूर पैकेज, जानें किराया और पूरी डिटेल
सम्राट चौधरी के साथ भावी सरकार ? NSE चीफ के ट्वीट ने बिहार की राजनीति में बढ़ाई हलचल
चुनाव आयोग बनाम टीएमसी: क्या मुख्य चुनाव आयुक्त ने सांसदों से कहा गेट लॉस्ट ? दिल्ली में बढ़ा सियासी पारा
मोटोरोला का दमदार Stylus फोन हुआ लॉन्च: 50MP कैमरा और AI फीचर्स से है लैस
RR की आतिशी जीत: मुंबई इंडियंस को 27 रन से हराकर पॉइंट्स टेबल पर किया कब्ज़ा
खत्म होने वाली है ट्रंप की डेडलाइन, ईरान की ओर उड़े अमेरिकी B-52 बॉम्बर; क्या तेहरान बनेगा मलबे का ढेर?
बिहार स्वास्थ्य विभाग को मिला 4954 बूस्टर डोज , नीतीश कुमार ने एएनएम को सौंपी जिम्मेदारी