IPL 2026 के 13वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने मुंबई इंडियंस (MI) को 27 रनों से करारी शिकस्त दी है। गुवाहाटी में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में राजस्थान की यह लगातार तीसरी जीत है, जिसके साथ ही वे पॉइंट्स टेबल के टॉप पर काबिज हो गए हैं। वहीं, मुंबई इंडियंस के लिए यह सीजन की लगातार दूसरी हार रही।
मैच से पहले हुई मूसलाधार बारिश के कारण खेल करीब 2 घंटे देरी से शुरू हुआ। इस वजह से अंपायरों ने मैच को घटाकर 11-11 ओवर का कर दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान की टीम ने तूफानी शुरुआत की और 3 विकेट खोकर 150 रनों का विशाल लक्ष्य खड़ा किया। जवाब में मुंबई की टीम 11 ओवर में 9 विकेट पर महज 123 रन ही बना सकी।
राजस्थान की जीत की नींव ओपनिंग जोड़ी ने रखी। यशस्वी जायसवाल ने मात्र 32 गेंदों में 240.62 के स्ट्राइक रेट से 77 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 4 छक्के शामिल थे। उनका साथ देते हुए वैभव सूर्यवंशी ने 14 गेंदों में 39 रन कूट दिए। दोनों के बीच हुई 80 रनों की साझेदारी ने मुंबई के गेंदबाजों को संभलने का मौका नहीं दिया। अंत में रियान पराग ने 10 गेंदों में 20 रन बनाकर टीम को 150 के स्कोर तक पहुँचाया। यशस्वी जायसवाल को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
151 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की शुरुआत बेहद खराब रही। पहले ही ओवर में रायन रिकेल्टन आउट हुए, और दूसरे ओवर में सूर्यकुमार यादव भी पवेलियन लौट गए। तीसरे ओवर में संदीप शर्मा ने रोहित शर्मा को LBW आउट कर मुंबई की कमर तोड़ दी। यह छठी बार है जब संदीप ने रोहित को अपना शिकार बनाया है। पावरप्ले खत्म होने तक मुंबई अपने शुरुआती 3 विकेट गंवा चुकी थी।
मुंबई का मिडिल ऑर्डर भी लड़खड़ाता नजर आया। हार्दिक पंड्या (9) और तिलक वर्मा जल्दी आउट हो गए। टीम ने दबाव में आकर शेरफन रदरफोर्ड को इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में उतारा। रदरफोर्ड ने 8 गेंदों में 25 रनों की तेज पारी खेली, लेकिन वे टीम को जीत की दहलीज पार कराने में नाकाम रहे। 9वें ओवर में नमन धीर के आउट होते ही मुंबई की जीत की उम्मीदें खत्म हो गईं।
इस मैच का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट राजस्थान के ओपनर्स द्वारा दी गई तेज शुरुआत और मुंबई के टॉप ऑर्डर का जल्द पतन रहा। छोटे ओवरों के मुकाबले में राजस्थान के बल्लेबाज बिना किसी दबाव के खेले, जबकि मुंबई की टीम शुरुआत में गिरे विकेटों से अंत तक उबर नहीं पाई।
AND THAT’S HOW YOU START AN 11-OVER CONTEST! 🤩
— IndianPremierLeague (@IPL) April 7, 2026
SIX 6️⃣s & FOUR 4️⃣s as Yashasvi Jaiswal and Vaibhav Sooryavanshi smash 58 runs in the first three overs 🤯
Updates ▶️ https://t.co/BCCaxRwjYg#TATAIPL | #KhelBindaas | #RRvMI | @rajasthanroyals pic.twitter.com/tbXrcpL7eQ
ईरान की वो दो ताकतें जो अमेरिका को युद्ध के दलदल में धकेल सकती हैं!
धनबाद होमगार्ड भर्ती: पूर्वी टुंडी और टुंडी के 278 अभ्यर्थियों के अंक जारी, ऐसे देखें अपनी परफॉर्मेंस
दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में बड़ी चूक, स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने दिए सुरक्षा कवच को मजबूत करने के कड़े निर्देश
मणिपुर में हिंसा का तांडव: दो मासूमों की मौत के बाद भड़की भीड़, चार जिलों में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू
IPL 2026: बुमराह को कूटने के बाद पवेलियन में फूट-फूटकर रोए वैभव सूर्यवंशी, इनसाइड वीडियो वायरल
सम्राट चौधरी के साथ भावी सरकार ? NSE चीफ के ट्वीट ने बिहार की राजनीति में बढ़ाई हलचल
IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स के लिए राहत की खबर, बेबी एबी की वापसी से बदलेगी टीम की किस्मत!
ट्रंप के सीज़फायर का धमाका: आज शेयर बाजार में दिखेगी बड़ी तेजी, जानें क्या हैं संकेत
माटुंगा कारशेड में धू-धू कर जला नया रेलवे कोच, वेल्डिंग की एक चिंगारी बनी तबाही का कारण?
सिगरेट वाले बाबा का वायरल वीडियो: मासूम के हाथ में थमाई सिगरेट, पैर छूने लगी भीड़