प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए हैं। इन फैसलों का सीधा असर राजस्थान के बुनियादी ढांचे और देश के किसानों पर पड़ेगा। कैबिनेट ने जहां एक ओर विकास परियोजनाओं के लिए अरबों रुपये आवंटित किए, वहीं फर्टिलाइजर सब्सिडी को लेकर किसानों को बड़ी राहत दी है।
HPCL राजस्थान रिफाइनरी: बजट में भारी बढ़ोतरी कैबिनेट ने एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड (HRRL) परियोजना की संशोधित लागत को मंजूरी दे दी है। पहले इस प्रोजेक्ट की लागत 43,129 करोड़ रुपये थी, जिसे अब बढ़ाकर 79,459 करोड़ रुपये कर दिया गया है। यह फैसला राज्य में पेट्रोकेमिकल क्षेत्र को नई रफ्तार देने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
जयपुर मेट्रो फेज-2: शहर को मिलेगी नई रफ्तार जयपुर के निवासियों के लिए एक बड़ी खबर है। कैबिनेट ने जयपुर मेट्रो के फेज-2 कॉरिडोर को मंजूरी दे दी है। यह 41 किलोमीटर लंबा रूट होगा, जिसमें 36 स्टेशन होंगे। इस पूरे प्रोजेक्ट पर 13,037.66 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
यह कॉरिडोर प्रहलादपुरा से टोडी मोड़ तक फैला होगा। इसमें सीतापुरा इंडस्ट्रियल एरिया, जयपुर एयरपोर्ट, एसएमएस हॉस्पिटल और विद्याधर नगर जैसे प्रमुख इलाके शामिल हैं। इस प्रोजेक्ट को भारत और राजस्थान सरकार के 50:50 जॉइंट वेंचर, राजस्थान मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा पूरा किया जाएगा।
खरीफ फसलों के लिए 41,534 करोड़ की सब्सिडी केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी दी कि कैबिनेट ने खरीफ सीजन के लिए न्यूट्रिएंट बेस्ड फर्टिलाइजर सब्सिडी स्कीम को मंजूरी दी है। इसके लिए सरकार 41,534 करोड़ रुपये का सब्सिडी पैकेज देगी, जो पिछले साल की तुलना में 4,317 करोड़ रुपये अधिक है।
मंत्री ने स्पष्ट किया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में उर्वरकों की कीमतों में उतार-चढ़ाव का असर भारतीय किसानों पर नहीं पड़ने दिया जाएगा। डीएपी (DAP) का 50 किलो वाला बैग पहले की तरह ही फिक्स 1,200 रुपये में उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।
सरकार का संकल्प: किसान बनेंगे सेफ्टी शील्ड अश्विनी वैष्णव ने कहा कि वैश्विक स्तर पर वेस्ट एशिया में जारी संघर्ष का खाद की कीमतों पर असर पड़ा है, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने हमेशा किसानों के लिए एक सेफ्टी शील्ड के रूप में काम किया है। कैबिनेट के इन फैसलों का कुल मूल्य 1.74 लाख करोड़ रुपये से अधिक है, जो देश के विकास और किसान कल्याण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
*VIDEO | Delhi: During a cabinet briefing, Union Railway Minister Ashwini Vaishnaw says, “Firstly, it is very clear that the conflict in West Asia has indeed had an impact on this situation, specifically on fertilisers. This is because many significant sources of fertilisers,… pic.twitter.com/hQY5sEe2WP
— Press Trust of India (@PTI_News) April 8, 2026
ईरान-अमेरिका युद्ध: 40 दिनों की तबाही के बाद दो हफ़्ते के सीज़फ़ायर पर थमा बारूद
23 अप्रैल को होगी धमाकेदार एंट्री: नई येज्दी स्क्रैम्बलर में मिलेंगे बड़े बदलाव
IPL 2026: हार के बाद हार्दिक पांड्या का फूटा गुस्सा, गेंदबाजों पर साधा निशाना
कानपुर किडनी रैकेट: नोटों की गड्डियों के साथ रईसी दिखाने वाला ड्राइवर परवेज गिरफ्तार, बड़े अस्पतालों तक जुड़े तार
इंटेरोगेशन रूम का खौफ और एक फैमिली कॉल : समय रैना ने बयां किया पुलिस स्टेशन का वो पल
अवॉर्ड फंक्शन में अपमान का विवाद: राजपाल यादव ने बताया ‘सच्चाई’, फैंस से की यह अपील
बंगाल चुनाव से पहले दिल्ली में सियासी घमासान: CEC और TMC प्रतिनिधिमंडल के बीच तीखी बहस, लगा बदसलूकी का आरोप
शहबाज शरीफ की कॉपी-पेस्ट वाली फजीहत: क्या ट्रंप की टीम चला रही पाकिस्तान की कूटनीति?
होर्मुज का ‘अग्निपथ’: ट्रंप के साथ 2 हफ़्ते की पीस डील और ईरान की 10 सख्त शर्तें
ईरान सीजफायर: ट्रंप का यू-टर्न और होर्मुज जलडमरूमध्य का सीक्रेट गेम