मिडिल ईस्ट में पिछले एक महीने से जारी भीषण तनाव के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर पर सहमति बन गई है, जिसके बाद क्षेत्र में शांति की उम्मीद जगी है। इस सीजफायर का ऐलान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने किया।
हालांकि, इस बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सोशल मीडिया पर एक संदेश जारी कर सबको चौंका दिया है।
प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट साझा करते हुए कहा कि इजरायल ने ऐसी अभूतपूर्व जीत हासिल की है, जो कुछ समय पहले तक सिर्फ एक कल्पना जैसी लगती थी।
नेतन्याहू ने आगे लिखा, ईरान पहले से कहीं ज्यादा कमजोर है और इजरायल पहले के मुकाबले बहुत मजबूत स्थिति में है। यही आज की जमीनी हकीकत है।
अपनी जीत का दावा करने के बावजूद नेतन्याहू ने आगाह किया कि जंग अभी खत्म नहीं हुई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इजरायल के सामने अभी भी कुछ महत्वपूर्ण लक्ष्य हासिल करने शेष हैं।
नेतन्याहू ने दो टूक कहा कि भविष्य के लिए दो ही रास्ते हैं—या तो ईरान के साथ किसी ठोस समझौते पर सहमति बने, या फिर जरूरत पड़ने पर इजरायल दोबारा संघर्ष का रास्ता अपनाए।
दूसरी तरफ, ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने अमेरिका को कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका अब दो नावों पर सवार नहीं हो सकता।
अराघची ने साफ तौर पर कहा कि अमेरिका को या तो सीजफायर चुनना होगा या फिर इजरायल के जरिए जारी संघर्ष को आगे बढ़ने देना होगा। उन्होंने कहा कि दोनों चीजें एक साथ संभव नहीं हैं।
ईरान के विदेश मंत्री ने लेबनान में जारी हिंसा का जिक्र करते हुए कहा कि पूरी दुनिया देख रही है कि अमेरिका अपने वादों पर कितना खरा उतरता है।
अराघची ने जोर देकर कहा कि अब पूरा फैसला अमेरिका को करना है क्योंकि लेबनान समेत पूरे क्षेत्र में शांति की जिम्मेदारी अब वाशिंगटन के रुख पर टिकी है।
Prime Minister of Israel, Benjamin Netanyahu, tweets, ... My brothers and sisters, the State of Israel has achieved tremendous victories, victories that until recently seemed utterly imaginary. Iran is weaker than ever, and Israel is stronger than ever. That is the bottom line… pic.twitter.com/3QimjhyO2j
— ANI (@ANI) April 8, 2026
हारकर भी दिल जीत ले गए हार्दिक पांड्या, 15 साल के सुपरस्टार वैभव सूर्यवंशी ने मचाई धूम
1360 टन का भीमकाय पोर्टल बीम : बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में रेलवे ने रचा इंजीनियरिंग का नया इतिहास
पवन खेड़ा का कानूनी दांव: गिरफ्तारी से बचने के लिए तेलंगाना हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया
डेविड मिलर की वो दो भारी गलतियां: जीत की दहलीज पर खड़ी दिल्ली कैपिटल्स को ऐसे मिली हार
दिल तोड़ देने वाली हार के बाद डेविड मिलर को ऐसे सांत्वना देते दिखे अक्षर पटेल, वीडियो वायरल
शहबाज शरीफ की कॉपी-पेस्ट वाली फजीहत: क्या ट्रंप की टीम चला रही पाकिस्तान की कूटनीति?
तेल संकट के बीच भारत का मास्टरस्ट्रोक : अरुणाचल में 40 हजार करोड़ की परियोजनाओं से बदलेगी देश की ऊर्जा तस्वीर
केदारनाथ यात्रा 2026: बर्फ की मोटी चादर भी डिगा नहीं पाई हौसले, युद्धस्तर पर जुटी प्रशासन की टीम
चचा ने तो हद ही कर दी! प्लेटफॉर्म पर महिला का हाथ थामने वाले वीडियो ने मचाया बवाल
IPL 2026: KKR की डूबती नैया को संभालेंगे ग्रीन , लखनऊ के खिलाफ गेंदबाजी में दिखेगा नया अवतार!