सोशल मीडिया की दुनिया में कब क्या देखने को मिल जाए, इसका अंदाजा लगाना नामुमकिन है। हर स्क्रोल के साथ एक नया ड्रामा या अनोखा नजारा हमारे सामने होता है। इसी कड़ी में अब एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने नेटिजन्स को हंसी से लोटपोट होने पर मजबूर कर दिया है।
पटरी पार करने का ये कैसा अंदाज? वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक पुरुष और एक महिला रेलवे ट्रैक के जरिए एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म पर जाने की कोशिश कर रहे हैं। वे पटरी पार करके जैसे ही दूसरे प्लेटफॉर्म पर पहुंचते हैं, तो पुरुष तो आसानी से ऊपर चढ़ जाता है।
चचा की एंट्री ने बदला माहौल महिला जब ऊपर चढ़ने के लिए अपने साथी की तरफ हाथ बढ़ाती है, तभी अचानक वहां से गुजर रहे एक चचा उसका हाथ थाम लेते हैं। चचा की इस हरकत ने मौके पर मौजूद लोगों और वीडियो देखने वालों को हैरान कर दिया। इसके बाद वहां बहस शुरू हो जाती है, जो वीडियो के मुख्य आकर्षण का केंद्र बन गई है।
स्क्रिप्टेड वीडियो का कयास हालांकि, वीडियो को गौर से देखने पर यह पूरी तरह से स्क्रिप्टेड या मनोरंजन के लिए बनाया गया ड्रामा लग रहा है। बावजूद इसके, वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। इसे Pretty Chauhan नाम के यूजर ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर शेयर किया है।
लोगों का मजेदार रिएक्शन इस वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। कमेंट सेक्शन में यूजर्स जमकर मजे ले रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, वाह चचा, मौज कर दी। दूसरे यूजर ने कमेंट किया, चचा एकदम दिलदार निकले। वहीं, कुछ लोग इसे बेहतरीन एंटरटेनमेंट बता रहे हैं।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद दावों पर आधारित है। इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं की गई है।
Chacha rocked 💀 pic.twitter.com/GIf8fTdHqO
— Pretty Chauhan (@pretty_sarlin) April 8, 2026
ईरान-अमेरिका सीजफायर पर संकट: ट्रंप ने ठुकराया ईरान का 10-पॉइंट प्रस्ताव, बोले- यह कूड़ेदान के लायक है
दिल तोड़ देने वाली हार के बाद डेविड मिलर को ऐसे सांत्वना देते दिखे अक्षर पटेल, वीडियो वायरल
क्या अधूरा रह जाएगा भारत का स्टील सपना ? अनिल अग्रवाल ने दी बड़ी चेतावनी
PSL 2026: मोहम्मद रिज़वान का वायरल बयान, कहा- अल्लाह जिताएंगे 3-4 मैच, तुम बस मौज करो
मैदान पर फूटा गुस्सा और आंसू: वैभव सूर्यवंशी का इमोशनल वीडियो वायरल, जानिए क्या है माजरा
30,000 करोड़ की विरासत पर जंग: संजय कपूर की मां का बहू प्रिया पर गंभीर आरोप, सब हड़पना चाहती है
महंगाई से राहत: अब डेटा का बोझ नहीं, सस्ते कॉल-SMS प्लान लाने की तैयारी
बिहार बोर्ड 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा: आवेदन की तारीख बढ़ी, अब इस दिन तक मिलेगा मौका
राम मंदिर स्टेशन पर 3 इडियट्स वाला कारनामा: वीडियो कॉल पर डॉक्टर बीवी की मदद से कराई डिलीवरी
DC vs GT: हार के गम में डूबे डेविड मिलर, रोते हुए वीडियो वायरल देख फैंस का भी टूटा दिल