असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और उनकी पत्नी रिनिकी भुइयां शर्मा पर गंभीर आरोप लगाने वाले कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कानूनी सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने बुधवार को तेलंगाना हाईकोर्ट में याचिका दायर कर ट्रांजिट अग्रिम जमानत (Transit Anticipatory Bail) का अनुरोध किया है।
असम पुलिस का शिकंजा असम पुलिस ने पवन खेड़ा के खिलाफ मानहानि, जालसाजी और आपराधिक साजिश के तहत मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई तब हुई जब खेड़ा ने सीएम की पत्नी पर विदेशों में पासपोर्ट रखने और अमेरिका में 52,000 करोड़ रुपये की शेल कंपनियों की मालिक होने का आरोप लगाया था। खेड़ा का आरोप है कि इन संपत्तियों को चुनावी हलफनामे में नहीं दिखाया गया।
याचिका में हैदराबाद का पता अपनी याचिका में पवन खेड़ा ने अपना आवासीय पता हैदराबाद बताया है। उन्होंने कोर्ट से गुहार लगाई है कि अगर असम पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने आती है, तो उन्हें जमानत पर रिहा किया जाए ताकि वह असम की अदालतों में अपील कर सकें। इस मामले में उन्होंने गुवाहाटी अपराध शाखा और तेलंगाना सरकार को पक्षकार बनाया है।
मैं राहुल गांधी का सिपाही, डरता नहीं इस बीच, पवन खेड़ा ने एक वीडियो जारी कर फिर से गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा, मेरे फ्लैट पर 100 पुलिसकर्मी भेजे गए और मेरे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स जब्त कर लिए गए। मुझे चुप कराने के बजाय, मुख्यमंत्री को मेरे सवालों का जवाब देना चाहिए। खेड़ा ने यह भी स्पष्ट किया कि पुलिस से बचने के लिए वह कुछ कदम जरूर उठा रहे हैं, लेकिन वह पीछे हटने वाले नहीं हैं।
दस्तावेजों के जरिए की जांच की मांग खेड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुछ कथित दस्तावेज साझा किए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से पूछा है कि क्या उनके परिवार ने फर्जी KYC दस्तावेजों का उपयोग करके शेल कंपनियां बनाई हैं? उन्होंने मिस्र, एंटीगुआ और बारबुडा के पासपोर्ट तथा यूएई गोल्डन वीजा से जुड़े आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
उन्होंने मुख्यमंत्री पर पलटवार करते हुए कहा, धमकाना आपकी आदत हो सकती है, लेकिन डरकर दुबक जाना एक कांग्रेसी की आदत नहीं है। मैं मेवाड़ की धरती से आता हूं और राहुल गांधी का सिपाही हूं। फिलहाल, इस मामले पर कोर्ट के फैसले का इंतज़ार है।
*Here is Media & Publicity Department Chairman @Pawankhera ji with new revelations and more questions for Assam’s corrupt Chief Minister Himanta Biswa Sarma from an undisclosed location.
— Congress (@INCIndia) April 8, 2026
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा गंभीर भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे हुए हैं। बजाए सवालों… pic.twitter.com/WZkgwM6em8
बेमौसम बारिश से मिलेगी राहत, लेकिन कुछ ही दिनों में बढ़ेगा गर्मी का पारा: जानें क्या कहता है मौसम विभाग
KL Rahul का खास इशारा: गुजरात के खिलाफ तूफानी फिफ्टी के बाद क्यों चर्चा में रहा यह सेलिब्रेशन?
केदारनाथ यात्रा 2026: बर्फ की मोटी चादर भी डिगा नहीं पाई हौसले, युद्धस्तर पर जुटी प्रशासन की टीम
फिल्मी स्टाइल में खत्म हुआ हाई-स्पीड चेज़: पुलिस से बचने के लिए घंटों हाईवे पर दौड़ाई कार, अंत में खुद को मारी गोली
असम विधानसभा चुनाव 2026: मतदान का महापर्व, सीएम सरमा और गौरव गोगोई ने डाला वोट
दिल्ली में शुभमन गिल का तूफानी कमबैक: 20 पारियों का सूखा खत्म कर जड़ा शानदार अर्धशतक
जोस बटलर का विस्फोटक कमबैक: दिल्ली के खिलाफ मचाया गदर, रचा इतिहास
40 दिनों बाद अल-अक्सा में फिर गूंजी अज़ान, तनाव के बीच नाजुक सीज़फ़ायर की कठिन परीक्षा
स्कूटी मोड़ते ही हुआ अटैक : आवारा कुत्ते ने झपट्टा मारकर शख्स को काटा, वीडियो वायरल
विधानसभा चुनाव 2026: असम, केरल और पुडुचेरी में मतदान शुरू, 10 लाख नए मतदाता चुनेंगे अपनी सरकार