आईपीएल 2026 के 14वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ धमाकेदार वापसी की है। अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मैच में बटलर ने अपनी पुरानी लय हासिल करते हुए विपक्षी गेंदबाजों की जमकर खबर ली।
खराब फॉर्म का अंत, तूफानी अर्धशतक लंबे समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे बटलर ने आलोचकों को करारा जवाब दिया। टी20 विश्व कप की 8 पारियों में 10.9 के औसत और पिछली 18 पारियों में फ्लॉप होने के बाद, बटलर ने दिल्ली के खिलाफ केवल 27 गेंदों में 52 रन की आक्रामक पारी खेली। उनका स्ट्राइक रेट 192.59 रहा। उन्होंने सिर्फ 24 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, जिसमें 3 चौके और 5 छक्के शामिल थे।
टी20 में 600 छक्कों का ऐतिहासिक मुकाम इस पारी के दौरान बटलर ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। वे टी20 क्रिकेट के इतिहास में 600 छक्के लगाने वाले दुनिया के पांचवें और पहले गैर-कैरेबियाई बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले यह उपलब्धि सिर्फ क्रिस गेल (1056), कीरोन पोलार्ड (982), आंद्रे रसेल (784) और निकोलस पूरन (712) ने हासिल की है। बटलर ने अपने 467वीं पारी में यह कीर्तिमान छुआ।
पावरप्ले में साहा का रिकॉर्ड तोड़ा बटलर ने पावरप्ले के दौरान आक्रामक रुख अपनाते हुए ऋद्धिमान साहा का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया। वे अब गुजरात टाइटंस के लिए पावरप्ले के शुरुआती 6 ओवरों में सबसे ज्यादा (5) छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। साहा ने 2023 में लखनऊ के खिलाफ 4 छक्के जड़े थे। बटलर अब सुरेश रैना (2014) के बाद ऐसे दूसरे गैर-ओपनर खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने पावरप्ले में 5 या उससे अधिक छक्के लगाए हैं।
गुजरात का विशाल स्कोर बटलर की शानदार शुरुआत का फायदा पूरी टीम को मिला। उनके आउट होने के बाद कप्तान शुभमन गिल (70 रन) और वाशिंगटन सुंदर (55 रन) ने मोर्चा संभाला। इन तीनों की बेहतरीन बल्लेबाजी की बदौलत गुजरात टाइटंस ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 210 रनों का विशाल लक्ष्य खड़ा किया।
युवा वैभव सूर्यवंशी की तारीफ मैदान के बाहर भी बटलर चर्चा में रहे। उन्होंने युवा प्रतिभा वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की। एक ट्रेनिंग कैंप के दौरान बटलर ने कहा कि वैभव अब तक के सबसे होनहार युवा खिलाड़ी हैं और आने वाले समय में दुनिया उनके कदमों में होगी।
*Innovative 🤝 Powerful
— IndianPremierLeague (@IPL) April 8, 2026
Jos Buttler looks in the 𝙈.𝙊.𝙊.𝘿 tonight 😎#GT 68/1 after the powerplay.
Updates ▶️ https://t.co/oOdPR1oSeP#TATAIPL | #KhelBindaas | #DCvGT | @josbuttler | @gujarat_titans pic.twitter.com/mLBuDqyQWl
6 तिहरे शतक लगाने वाला दुनिया का इकलौता क्रिकेटर, जिसके सामने गेंदबाजों की कांपती थी रूह
गपशप करने वाली आंटियां याद आती हैं... न्यूजीलैंड में रह रहीं भारतीय महिला का वीडियो वायरल
सिगरेट वाले बाबा का वायरल वीडियो: मासूम के हाथ में थमाई सिगरेट, पैर छूने लगी भीड़
क्या मिडिल ईस्ट में टूटने वाला है सीजफायर? UAE-ईरान के बीच छिड़ी सीधी जंग
गेट लॉस्ट से वॉकआउट तक: चुनाव आयोग और TMC के बीच क्यों हुआ भारी बवाल?
Hi Dear मैसेज से रहें सावधान: Netflix के नाम पर खाली हो सकता है आपका बैंक अकाउंट
अमेरिका-ईरान शांति वार्ता: पाकिस्तान बना गवाह, जेडी वेंस करेंगे कूटनीतिक मिशन ईरान की अगुवाई
ईरान में बढ़ता खतरा: भारतीय दूतावास ने नागरिकों को तुरंत देश छोड़ने के दिए निर्देश
युद्धविराम के बाद भी क्यों मचा है हड़कंप? ईरान से भारतीयों के लिए तत्काल निकलने का आदेश
पश्चिम एशिया तनाव: एलपीजी, पेट्रोल और उर्वरकों की निर्बाध आपूर्ति के लिए सरकार अलर्ट