विदेश में अकेलापन या शांति? न्यूजीलैंड में रह रहीं एक भारतीय महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोर रहा है। इस वीडियो में महिला ने विदेश की शांत जीवनशैली की तुलना भारत के सामाजिक माहौल से की है। महिला का कहना है कि उसे न्यूजीलैंड की यह शांति अब उबाऊ लगने लगी है।
पड़ोसियों से परिचय भी नहीं महिला ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि न्यूजीलैंड में लोग अपने काम से काम रखते हैं। वह कहती हैं, यहां रहने वाले पड़ोसियों के चेहरे तक मैंने नहीं देखे हैं। उनके अनुसार, यहां किसी को इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि पड़ोसी के घर कौन खड़ा है, कौन रातों-रात अमीर बना या किसने क्या पहना है।
गपशप और मसालेदार जिंदगी की कमी वीडियो में महिला ने मजाकिया लहजे में भारत के उन पलों को याद किया जिन्हें वह मिस कर रही हैं। उन्होंने कहा, मुझे गली के नुक्कड़ पर बैठकर चुगली करने वाली आंटियां याद आती हैं। यहां न कोई झगड़ा है, न किसी को इस बात की परवाह कि कौन किसके साथ भाग गया या कौन क्या कर रहा है। महिला ने इसे बेहद नीरस और उबाऊ करार दिया है।
शांति या अलगाव? वीडियो के अंत में महिला ने स्पष्ट किया कि न्यूजीलैंड का जीवन बहुत शांतिपूर्ण है। यहां प्रतिस्पर्धा और जलन जैसी चीजें गायब हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी संकेत दिया कि जिस तरह का सामाजिक जुड़ाव भारत में मिलता है, उसकी कमी विदेशी धरती पर हमेशा खलती है।
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस यह वीडियो एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर साझा किए जाने के बाद यूजर्स दो खेमों में बंट गए हैं। जहां कुछ लोगों ने कहा कि बिना गपशप के जीवन अधूरा है, वहीं कई अप्रवासियों ने महिला का समर्थन किया। एक यूजर ने लिखा, ऑस्ट्रेलिया हो या न्यूजीलैंड, यहां की जियो और जीने दो वाली संस्कृति आत्मा को सुकून देती है।
डिस्क्लेमर: यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और दावों पर आधारित है। इसकी प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं की जाती है।
An honest share by an Indian living in New Zealand 🇳🇿 ..
— AstroCounselKK 🇮🇳 (@AstroCounselKK) April 6, 2026
Rest you decide how true this is .. pic.twitter.com/HTUoBWvcP8
इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद: समय रैना ने तोड़ी चुप्पी, बताया आखिर क्यों नहीं हटाया था रणवीर इलाहाबादिया का विवादित कमेंट
सीजफायर के कुछ ही घंटों बाद कोहराम! UAE और कुवैत पर बरसीं मिसाइलें, क्या फेल हो गया ट्रंप का शांति प्लान?
अपने ही देश में बेगाने क्यों हैं आदिवासी? हेमंत सोरेन ने उठाए कड़े सवाल
BSNL का धमाकेदार कमबैक: मात्र 1 रुपये में मिलेगा अनलिमिटेड डेटा और कॉलिंग, जानें क्या है खास
बुमराह की गेंदों पर 15 साल के बच्चे का राज , वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी ने बदला IPL का इतिहास
ईरान छोड़ें भारतीय: दूतावास ने जारी की नई इमरजेंसी एडवाइजरी
ईरान में फंसे भारतीयों के लिए अलर्ट: दूतावास ने जारी की तुरंत देश छोड़ने की सलाह
DC vs GT: गुजरात टाइटंस के लिए बड़ी खुशखबरी, दिल्ली के खिलाफ वापसी करेंगे ये धाकड़ कप्तान
सरायकेला: 27वें दिन भी जारी मनरेगा कर्मियों की हड़ताल, अब मंत्री आवास घेराव की तैयारी
राघव चड्ढा विवाद: क्या आप की आंतरिक कलह से पंजाब में ढह जाएगी सरकार?