सरायकेला: झारखंड में मनरेगा कर्मियों का आंदोलन तेज हो गया है। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सरायकेला-खरसावां जिले में मनरेगा कर्मचारी पिछले 27 दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डटे हुए हैं। इसके बावजूद सरकार की ओर से अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है।
सरकार पर अनदेखी का आरोप संघ के जिलाध्यक्ष शंकर सतपति ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि 27 दिनों से काम बंद होने के कारण मनरेगा मजदूरों के सामने रोजी-रोटी का संकट गहरा गया है, लेकिन सरकार इन कर्मियों की मांगों की अनदेखी कर रही है।
9-10 अप्रैल को होगा मंत्री आवास घेराव हड़ताल की समीक्षा के बाद कर्मियों ने अपनी रणनीति बदल दी है। अब 9 और 10 अप्रैल को राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री के आवास का घेराव किया जाएगा। इसे सफल बनाने के लिए सरायकेला से बड़ी संख्या में कर्मियों ने रांची कूच करने की तैयारी शुरू कर दी है।
मुख्यमंत्री से वार्ता की उम्मीद आंदोलनकारियों को उम्मीद है कि मुख्यमंत्री के असम दौरे से लौटने के बाद उनसे सीधी बातचीत होगी। कर्मियों का कहना है कि वे अपनी मांगों को लेकर आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं।
बैठक में ये रहे मौजूद रणनीति तय करने के लिए बुलाई गई बैठक में सचिव अनिल मुर्मू, मनोज तीऊ, नरेश कुमार, विष्णु देव महतो समेत कई पदों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में मनरेगा कर्मी उपस्थित रहे। अब सभी की निगाहें रांची में होने वाले घेराव कार्यक्रम पर टिकी हैं।
*झारखंड: सरायकेला में मनरेगा कर्मियों की हड़ताल 27वें दिन भी जारी है. मांगों को लेकर 9 और 10 अप्रैल को ग्रामीण विकास मंत्री के आवास का घेराव करने का ऐलान किया गया. कर्मियों ने रांची कूच की तैयारी शुरू कर दी है.#Jharkhand #MGNREGA #Protest #Seraikela #Ranchi #PrabhatKhabar pic.twitter.com/efydx4Fv5E
— Prabhat Khabar (@prabhatkhabar) April 8, 2026
मणिपुर में हिंसा का तांडव: दो मासूमों की मौत के बाद भड़की भीड़, चार जिलों में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू
राजस्थान रॉयल्स की आंधी में उड़ी मुंबई इंडियंस, हार के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या ने दिया बड़ा बयान
अलर्ट: ईरान में फंसे भारतीयों के लिए केंद्र का सख्त निर्देश— जितनी जल्दी हो सके देश छोड़ें
महाराष्ट्र में मौसम: मुंबई में उमस का सितम, विदर्भ में बारिश की आहट
हैदराबाद में कैमरों से छुपते दिखे पवन खेड़ा, भाजपा ने कहा- बब्बर शेर अब मुंह छिपा रहे
ईरान के बुनियादी ढांचे पर बड़ा हमला: इजरायली सेना ने 8 पुलों को किया जमींदोज
आसाराम के बेटे नारायण साईं का तलाक मंजूर: पत्नी जानकी को मिलेंगे 2 करोड़ रुपये
भूत बंगला का धमाकेदार आगाज़: रिलीज से पहले ही 100 मिलियन व्यूज के साथ यूट्यूब पर नंबर-1
IPL इतिहास में सबसे कम उम्र में ऑरेंज कैप जीतने वाले सुपरस्टार , क्या आप जानते हैं इनका नाम?
अमेरिका-ईरान युद्धविराम पर शहबाज शरीफ की कॉपी-पेस्ट फजीहत, सोशल मीडिया पर उड़े मजाक