अमेरिका और ईरान के बीच दो हफ्ते के अस्थायी युद्धविराम की घोषणा के बाद पूरी दुनिया में हलचल है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस दोतरफा युद्धविराम का श्रेय पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख असीम मुनीर को दिया है।
इस बीच, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा का विषय बन गया है। इस पोस्ट के कारण उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है और उन पर कंटेंट कॉपी-पेस्ट करने के गंभीर आरोप लग रहे हैं।
क्या है पूरा मामला? शहबाज शरीफ ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर युद्धविराम से संबंधित एक पोस्ट साझा की थी। लेकिन सोशल मीडिया सतर्क उपयोगकर्ताओं ने उनकी एडिट हिस्ट्री निकाल ली। एडिट हिस्ट्री में पोस्ट की शुरुआत में Draft - Pakistan s PM Message on X लिखा हुआ साफ नजर आ रहा था।
यूजर का आरोप है कि पीएम को जो मैसेज टाइप करके दिया गया था, उन्होंने उसे बिना पढ़े या बिना संपादन किए सीधे अपने आधिकारिक हैंडल से पेस्ट कर दिया। गलती का अहसास होने के बाद इसे एडिट तो कर दिया गया, लेकिन तब तक स्क्रीनशॉट वायरल हो चुके थे।
सोशल मीडिया पर बन रहे मजाक इस कॉपी-पेस्ट चूक के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने शहबाज शरीफ पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। मोहम्मद जुबैर सहित कई अन्य यूजर्स ने सवाल उठाया है कि क्या यह ड्राफ्ट उन्हें अमेरिका की तरफ से भेजा गया था?
एक अन्य यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, अगर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री एक ट्वीट सही ढंग से नहीं कर सकते, तो वे देश कैसे चलाएंगे? इस घटनाक्रम को लेकर पाकिस्तान की वर्तमान सरकार की काफी किरकिरी हो रही है।
शांति वार्ता की पेशकश इस विवाद से इतर, शहबाज शरीफ ने युद्धविराम का स्वागत करते हुए ईरान और अमेरिका के प्रतिनिधियों को 10 अप्रैल को इस्लामाबाद में बातचीत के लिए आमंत्रित किया है। उन्होंने इसे एक ऐतिहासिक कदम बताते हुए उम्मीद जताई है कि इस्लामाबाद वार्ता से क्षेत्र में स्थायी शांति स्थापित होगी।
ज्ञात हो कि यह युद्धविराम अमेरिका द्वारा ईरान को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने की चेतावनी देने के बाद हुआ है। डोनाल्ड ट्रंप के अनुसार, यह समझौता तब हुआ जब डेडलाइन खत्म होने में दो घंटे से भी कम का समय बचा था। वहीं, इस खबर के बाद कई जगहों पर समर्थकों द्वारा विशेष नमाज और दुआएं भी की गई हैं।
Was this draft message forwarded to you by the US? 🤔 https://t.co/MRAgmWvs74 pic.twitter.com/UGudQ8nteT
— Mohammed Zubair (@zoo_bear) April 7, 2026
ट्रंप का ईरान को ऑफर : सीजफायर के साथ मिडिल ईस्ट में स्वर्ण युग का किया वादा
ट्रंप के सीज़फायर का धमाका: आज शेयर बाजार में दिखेगी बड़ी तेजी, जानें क्या हैं संकेत
ऑफिस में दबदबा बनाना है? IIT दिल्ली के इन दो नए कोर्सेज से चमकाएं अपना करियर!
विरासत मजबूत, भविष्य दमदार: क्या बिहार की राजनीति में NI फैक्टर से नीतीश युग का उत्तराधिकारी तय?
23 अप्रैल को होगी धमाकेदार एंट्री: नई येज्दी स्क्रैम्बलर में मिलेंगे बड़े बदलाव
ईरान में छिड़ा महायुद्ध: भारतीय दूतावास की नागरिकों को चेतावनी, अगले 48 घंटे घर से न निकलें
कंप्यूटर के फॉन्ट भी फेल! आंटी जी की शानदार हैंडराइटिंग देखकर दंग रह गए लोग
गेट लॉस्ट से वॉकआउट तक: चुनाव आयोग और TMC के बीच क्यों हुआ भारी बवाल?
दिल्ली में ऐतिहासिक फैसला: 1511 कच्ची कॉलोनियां होंगी पक्की, 45 लाख लोगों को मिलेगा मालिकाना हक
ग्लेशियर की बर्फीली चट्टानें और सैनिकों का पत्थर जैसा खाना: वीडियो देख भर आएगा आपका दिल