साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और खतरनाक तरीका ढूंढ लिया है। अब वे नेटफ्लिक्स (Netflix) जैसे लोकप्रिय स्ट्रीमिंग ऐप्स के सब्सक्रिप्शन के नाम पर लोगों को निशाना बना रहे हैं। भारतीय साइबर क्राइम कंट्रोल विंग (I4C) ने इसे लेकर गंभीर चेतावनी जारी की है।
क्या है मैसेज का जाल? स्कैमर्स आपको एक मैसेज भेजते हैं जिसकी शुरुआत Hi Dear से होती है। इसमें दावा किया जाता है कि आपका नेटफ्लिक्स अकाउंट होल्ड पर चला गया है। मैसेज में पेमेंट डिटेल्स अपडेट करने का लिंक दिया होता है। यदि आप उस लिंक पर क्लिक कर अपनी जानकारी भरते हैं, तो आपकी बैंकिंग डिटेल्स सीधे हैकर्स के पास पहुंच जाती है और आपका अकाउंट मिनटों में खाली हो सकता है।
असली और नकली की पहचान कैसे करें? I4C ने सर्च और सतर्क रहने की सलाह दी है। मुख्य अंतर ये हैं:
सावधानी ही बचाव है किसी भी अनजान मैसेज या लिंक पर क्लिक करने से पहले उसे अच्छी तरह परखें। साइबर अपराधी अक्सर आधिकारिक वेबसाइट से मिलते-जुलते डोमेन का उपयोग करते हैं।
हमेशा याद रखें, पेमेंट या सब्सक्रिप्शन अपडेट करने के लिए किसी मैसेज के लिंक पर भरोसा न करें। इसके बजाय, सीधे आधिकारिक ऐप या आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ही लॉग-इन करें। जल्दबाजी में लिया गया एक गलत फैसला आपकी गाढ़ी कमाई को खतरे में डाल सकता है।
Spot the Scam!
— CyberDost I4C (@Cyberdost) April 6, 2026
Not every payment alert you see is real and one wrong click can cost you.
Take a close look which Netflix payment alert looks legitimate to you A or B?
Comment your answer below and let’s see how cyber aware you really are!#PhishingAlert #OnlineFraud #Netflix pic.twitter.com/zEqDaJ4Wtt
गूगल ने सालों बाद सुनी यूजर्स की पुकार: Chrome में आया Vertical Tabs फीचर, ब्राउजिंग का अंदाज होगा अब नया
यशस्वी जायसवाल का जलवा: तूफानी पारी खेलकर छीनी ऑरेंज कैप, समीर रिजवी को छोड़ा पीछे
शांति के लिए बातचीत ही एकमात्र रास्ता , अमेरिका-ईरान सीजफायर पर फारूक अब्दुल्ला की अहम टिप्पणी
शादी के सीजन में गैस का बवाल : थाली हुई महंगी और मेन्यू हुआ छोटा
ट्रंप का ईरान को ऑफर : सीजफायर के साथ मिडिल ईस्ट में स्वर्ण युग का किया वादा
IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स के लिए राहत की खबर, बेबी एबी की वापसी से बदलेगी टीम की किस्मत!
एनडीए में कमतर आंके जाने पर छलका जीतन राम मांझी का दर्द, बोले- अब हमें भी रोना पड़ेगा
मोबाइल का ‘खौफनाक’ धमाका: बच्ची के हाथ में फटा फोन, मां ने छुआ तो हुआ दूसरा विस्फोट
जन्मदिन पर अल्लू अर्जुन का धमाका: AA22 का नाम राका हुआ फाइनल, पहली झलक ने बढ़ाई हलचल
गुजरातियों पर अशिक्षित वाली टिप्पणी: विवाद बढ़ने पर मल्लिकार्जुन खरगे ने मांगी माफी