केरल की रैली में दिया था बयान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केरल के इडुक्की में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए गुजरात के लोगों पर विवादित टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि केरल की जनता शिक्षित और समझदार है, इसलिए उन्हें गुमराह नहीं किया जा सकता, जैसा कि पीएम मोदी गुजरात के अशिक्षित लोगों के साथ करते हैं।
बयान पर मचा सियासी बवाल खरगे का यह बयान सामने आते ही राजनीति गरमा गई। भारतीय जनता पार्टी ने इसे पूरे गुजरात राज्य का अपमान करार दिया। पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि यह टिप्पणी न केवल अपमानजनक है, बल्कि बेहद निंदनीय भी है। उन्होंने राहुल गांधी से भी इस पर जवाब मांगा।
सोशल मीडिया पर दी सफाई विवाद बढ़ता देख कांग्रेस अध्यक्ष ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सफाई दी। उन्होंने कहा कि उनके बयानों को जानबूझकर गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। खरगे ने लिखा, केरल के भाषण में मेरी कुछ बातों का गलत अर्थ निकाला जा रहा है, फिर भी मैं इसके लिए दिल से खेद व्यक्त करता हूं।
गुजरात के प्रति सम्मान का दावा खरगे ने अपने माफीनामे में स्पष्ट किया कि उनके मन में गुजरात के लोगों के प्रति हमेशा से सर्वोच्च सम्मान रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा, गुजरात के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मेरा कभी कोई इरादा नहीं था। मेरे मन में उनके लिए हमेशा सम्मान था और आगे भी रहेगा।
रणनीति और जुबानी जंग खरगे ने अपने भाषण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन पर निशाना साधा था। कांग्रेस अध्यक्ष का तर्क था कि प्रधानमंत्री की गुमराह करने वाली राजनीति केरल की शिक्षित जनता पर काम नहीं करेगी। हालांकि, इस तुलना ने उन्हें देशभर में आलोचनाओं के केंद्र में ला दिया।
Congress President Mallikarjun Kharge tweets, Some remarks of mine in a recent election speech in Keralam are being deliberately misinterpreted. Even so, I express my sincere regret. It was never my intention to hurt the sentiments of the people of Gujarat for whom I have always… pic.twitter.com/sL9dQ0WJmq
— ANI (@ANI) April 8, 2026
राजस्थान रॉयल्स की आंधी में उड़ी मुंबई इंडियंस, हार के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या ने दिया बड़ा बयान
नफरत और हिंसा की हार: प्रियंका गांधी ने ईरान के नागरिकों के जज्बे को किया सलाम
चांद का वो रहस्यमयी चेहरा जो दुनिया ने कभी नहीं देखा! NASA ने साझा किया आर्टेमिस-2 का अद्भुत वीडियो
पिता का कातिल बना कलयुगी बेटा: जमीन के लालच में लाठी-डंडों से उतारा मौत के घाट
अमेरिका-ईरान युद्धविराम पर शहबाज शरीफ की कॉपी-पेस्ट फजीहत, सोशल मीडिया पर उड़े मजाक
जब मेरा विश्वास डगमगाया, आप साथ खड़े रहे : आदित्य धर ने धुरंधर की सफलता का श्रेय किसे दिया?
ईरान-अमेरिका युद्धविराम: भारत ने किया स्वागत, उठाई समुद्री रास्तों की सुरक्षा की बड़ी मांग
धनबाद होमगार्ड भर्ती: पूर्वी टुंडी और टुंडी के 278 अभ्यर्थियों के अंक जारी, ऐसे देखें अपनी परफॉर्मेंस
दिल्ली एयरपोर्ट से आवारा कुत्तों को हटाने पर बवाल: क्रूरता बनाम यात्री सुरक्षा की जंग
गुजरातियों पर अशिक्षित वाली टिप्पणी: विवाद बढ़ने पर मल्लिकार्जुन खरगे ने मांगी माफी