असम में विधानसभा चुनाव 2026 के लिए मतदान जारी है। राज्य की सभी 126 सीटों पर सुबह 7 बजे से ही मतदाताओं की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। उत्साह का आलम यह है कि शुरुआती दो घंटों (सुबह 9 बजे तक) में ही 18% मतदान दर्ज किया गया है।
दिग्गजों ने किया मतदान मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने जालुकबाड़ी सीट से अपनी दावेदारी पेश करते हुए मतदान किया। इससे पहले उन्होंने अपने आवास पर विशेष पूजा-अर्चना की और फिर पत्नी रिनिकी भुइयां शर्मा के साथ कामाख्या मंदिर जाकर आशीर्वाद लिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर जनता से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की।
वहीं, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गौरव गोगोई अपनी बीमार मां के साथ जोरहाट के डीसीबी गर्ल्स हाई स्कूल पहुंचे। वोट डालने के बाद गौरव भावुक दिखे। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य कारणों से उनकी मां पिछली बार मतदान नहीं कर पाई थीं, लेकिन आज उनके साथ आकर वोट देना उनके लिए सौभाग्य की बात है।
शांतिपूर्ण मतदान का दावा राज्य के अलग-अलग हिस्सों से शांतिपूर्ण मतदान की खबरें आ रही हैं। एजीपी सांसद फणी भूषण चौधरी ने बोंगाईगांव में अपना वोट डालने के बाद कहा कि मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है और छोटी-मोटी तकनीकी दिक्कतों के अलावा कहीं कोई समस्या नहीं है।
722 उम्मीदवारों का भविष्य दांव पर इस चुनाव में कुल 41 पार्टियों के 722 उम्मीदवार मैदान में हैं। सत्ताधारी भाजपा जहां हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने का दावा कर रही है, वहीं कांग्रेस (99 उम्मीदवार) ने सत्ता परिवर्तन के लिए पूरी ताकत झोंक दी है।
इतने बड़े हैं चुनावी आंकड़े असम के 35 जिलों के 31,490 मतदान केंद्रों पर करीब 2.50 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। इनमें 1.25 करोड़ महिला मतदाता शामिल हैं। भाजपा 90 सीटों पर, एआईयूडीएफ 30, एजीपी 26 और बीपीएफ 11 सीटों पर चुनावी खेल में है। इनके अलावा 258 निर्दलीय प्रत्याशी भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
प्रभु का आशीर्वाद और जनता के विश्वास का संकल्प लेकर, असम के उज्ज्वल भविष्य की ओर… 🙏 pic.twitter.com/k5KLgKXUnd
— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) April 9, 2026
दिल्ली के सरकारी दफ्तरों में सीएम की सर्प्राइज एंट्री , अफसरों की गैरहाजिरी पर बरसीं रेखा गुप्ता
मिडिल ईस्ट में फायरस्टॉर्म : वॉशिंगटन-तेहरान में युद्धविराम, फिर भी लेबनान में जारी है इजरायल का तांडव
महाराष्ट्र का विन फॉर्मूला: वियतनाम की दिग्गज कंपनी करेगी 8.5 अरब डॉलर का निवेश, बदलेगी राज्य की सूरत
केरल चुनाव: सीएम विजयन ने डाला वोट, राज्य में मतदान के बीच दिग्गजों की साख दांव पर
हारकर भी दिल जीत ले गए हार्दिक पांड्या, 15 साल के सुपरस्टार वैभव सूर्यवंशी ने मचाई धूम
1 रन की हार से टूटा दिल्ली का दिल: ड्रेसिंग रूम में अक्षर पटेल ने संभाले बिखरे हुए खिलाड़ी
हिमंता बिस्वा सरमा की मुश्किलें बढ़ीं: पवन खेड़ा ने भाई और विदेशी कनेक्शन पर दागे गंभीर सवाल
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर ईरान का नया फरमान: तेल टैंकरों से वसूलेगा 1 डॉलर टोल , भुगतान केवल क्रिप्टोकरेंसी में
जिम में पापा की परी का गजब कारनामा: भारी वजन उठाने की तैयारी और फिर हुआ कुछ ऐसा, देख हंसी नहीं रोक पाएंगे आप
बिहार में राहत और आफत: 19 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, तापमान में बड़ी गिरावट