महाराष्ट्र में औद्योगिक विकास को एक नई और बड़ी उड़ान मिली है। वियतनाम की दिग्गज कंपनी विन ग्रुप जॉइंट स्टॉक कंपनी ने राज्य में 8.5 अरब अमेरिकी डॉलर (लगभग 70,000 करोड़ रुपये से अधिक) का भारी-भरकम निवेश करने का ऐलान किया है। इस ऐतिहासिक समझौते पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की उपस्थिति में मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (MMRDA) और उद्योग विभाग के साथ हस्ताक्षर किए गए।
5,000 एकड़ में फैलेगी विकास की नई गाथा इस परियोजना के तहत अगले दो वर्षों में राज्य के 5,000 एकड़ क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्य किए जाएंगे। इसका मुख्य आकर्षण स्मार्ट रेजिडेंशियल टाउनशिप होगी, जो 2,700 एकड़ में विकसित की जाएगी। यह आधुनिक टाउनशिप पर्यावरण के अनुकूल होगी और इसमें करीब दो लाख लोगों के रहने की क्षमता होगी।
इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और रोजगार की बहार इस निवेश का सबसे बड़ा प्रभाव रोजगार और प्रदूषण मुक्त परिवहन पर पड़ेगा। इससे राज्य में लगभग 24,700 प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होंगे। कंपनी मोबिलिटी-इज-ए-सर्विस प्लेटफॉर्म के जरिए इलेक्ट्रिक टैक्सी सेवा शुरू करेगी। साथ ही, वी ग्रीन ब्रांड के तहत राज्यभर में इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशनों का एक बड़ा नेटवर्क स्थापित किया जाएगा।
शिक्षा, स्वास्थ्य और ऊर्जा पर विशेष जोर विन ग्रुप सिर्फ बुनियादी ढांचे तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि सामाजिक विकास के लिए भी बड़े कदम उठाएगा:
सरकार का निवेशकों को वन-स्टॉप सहयोग समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर के दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार निवेशकों के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने विन ग्रुप के सीईओ फरम सान्ह चाउ को आश्वस्त किया कि प्रशासनिक स्तर पर किसी भी प्रकार की बाधा को दूर करने के लिए पूरी सरकारी मशीनरी तत्पर रहेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह निवेश मुंबई और रायगढ़ क्षेत्र को वैश्विक स्तर पर एक गतिशील आर्थिक केंद्र के रूप में स्थापित करेगा।
*🇮🇳 🤝 🇻🇳 CM Devendra Fadnavis presided over the MoU signing and exchange between the Government of Maharashtra (Industries Dept), Mumbai Metropolitan Region Development Authority MMRDA and VIN Group (Vietnamese conglomerate).
— CMO Maharashtra (@CMOMaharashtra) April 8, 2026
This landmark $6.5 Billion (₹60,000+ Cr) MoU is… pic.twitter.com/nP6uhkOM7z
CSK की टूटी उम्मीदों में नई जान, 11 अप्रैल को होगी इस धाकड़ बल्लेबाज की वापसी
मिडिल ईस्ट में फायरस्टॉर्म : वॉशिंगटन-तेहरान में युद्धविराम, फिर भी लेबनान में जारी है इजरायल का तांडव
नाटो पर बरसे डोनाल्ड ट्रंप: ग्रीनलैंड के बहाने दी चेतावनी, बोले- जरूरत पड़ने पर साथ नहीं आएंगे सहयोगी
IPL 2026: शुभमन गिल की भारी चूक पर भड़के आशीष नेहरा, वायरल वीडियो में दिखा कोच का रौद्र रूप
दिल्ली में शुभमन गिल का तूफानी कमबैक: 20 पारियों का सूखा खत्म कर जड़ा शानदार अर्धशतक
दिल्ली के GST दफ्तर में CM का औचक छापा: खाली कुर्सियां देख भड़कीं रेखा गुप्ता, लापरवाही पर मांगी रिपोर्ट
पोस्टर नहीं, अब चुनौती है: क्या नीतीश की विरासत के वारिस बन गए निशांत?
मोबाइल का ‘खौफनाक’ धमाका: बच्ची के हाथ में फटा फोन, मां ने छुआ तो हुआ दूसरा विस्फोट
नोएडा सेक्टर 62 का रास्ता बंद: गाजियाबाद जाने वालों के लिए बड़ी एडवाइजरी, 2 महीने तक रहेगा डायवर्जन
क्या सीजफायर समझौते से पीछे हट रहा है ईरान? इजरायल पर लगाए गंभीर आरोप