नई दिल्ली: अरुण जेटली स्टेडियम में बुधवार को खेले गए रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को गुजरात टाइटंस के खिलाफ 1 रन की बेहद करीबी हार का सामना करना पड़ा। हाथ से जीत फिसलने के बाद पूरी टीम मायूसी में डूबी नजर आई।
ड्रेसिंग रूम में अक्षर पटेल का मंत्र मैच के बाद ड्रेसिंग रूम का माहौल काफी गमगीन था। टीम के निराशाजनक प्रदर्शन को देखते हुए कप्तान अक्षर पटेल ने सभी खिलाड़ियों को एकजुट किया। अक्षर ने धैर्य बनाए रखने की सलाह देते हुए कहा, सीजन की शुरुआत में ही मैंने कहा था कि हमें भावनाओं पर काबू रखना है। हम दुखी हैं, लेकिन हमें मुस्कुराना होगा क्योंकि यह एक लंबा टूर्नामेंट है।
आखिरी ओवर का ड्रामा जीत के बेहद करीब पहुंचने के बाद भी दिल्ली जीत नहीं सकी। आखिरी ओवर में दिल्ली को 13 रनों की दरकार थी। प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर विप्राज निगम ने शुरुआत तो अच्छी की, लेकिन आउट होने के बाद दबाव बढ़ गया। आखिरी तीन गेंदों पर दिल्ली को 8 रन चाहिए थे। डेविड मिलर ने चौथी गेंद पर छक्का जड़कर समीकरण 2 गेंदों में 2 रन कर दिया, लेकिन इसके बाद बाजी पलट गई।
मिलर की एक गलती और दिल्ली आउट मैच के निर्णायक पलों में डेविड मिलर से चूक हो गई। आखिरी दो गेंदों पर उन्हें सिंगल लेने या मैच फिनिश करने की जरूरत थी, लेकिन वह बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में नाकाम रहे। आखिरी गेंद पर रन लेने की कोशिश में कुलदीप यादव रन आउट हो गए और दिल्ली के हाथों से जीत फिसल गई। मिलर 41 रनों की पारी खेलकर भी टीम को जीत नहीं दिला सके।
अब चेन्नई से है मुकाबला यह गुजरात टाइटंस की सीजन की पहली जीत है, जबकि दिल्ली की यह पहली हार। दिल्ली कैपिटल्स अब अपनी गलतियों को पीछे छोड़ते हुए अगले मुकाबले पर ध्यान दे रही है। टीम का अगला मुकाबला 11 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ है, जहां वे जीत की पटरी पर लौटने की कोशिश करेंगे।
We keep smiling 😄💙 pic.twitter.com/DWdyihcmzA
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) April 9, 2026
गाजियाबाद में शादी बनी जंग का मैदान : दूल्हे के हाथ में बंदूक, खुलेआम हुई हवाई फायरिंग
# जातो गंवाए, भातो न खाए: ईरान से मात खाकर ड्रॉफ्ट मोड में डोनाल्ड ट्रंप
ट्रेन में सफर के दौरान गंदा हादसा: ऊपरी बर्थ से बच्चे ने नीचे सोए यात्री पर की पॉटी, मचा बवाल
संजीव गोयनका का नया अंदाज: टीम संग डिनर पार्टी में ऋषभ पंत को लगाया गले, अर्जुन तेंदुलकर के साथ लगाए ठहाके
केरल चुनाव: BJP वोट खरीद रही , विवादों में घिरीं कांग्रेस प्रवक्ता शमा मोहम्मद कौन हैं?
पुडुचेरी चुनाव 2026: साड़ी पहनकर पोलिंग बूथ पर पहुंची नीला , अनोखे रोबोट ने लूटी महफिल
तमिलनाडु चुनाव 2026: क्या DMK के किले में सेंध लगाएगी AIADMK? नए ओपिनियन पोल ने बढ़ाई स्टालिन की चिंता
महिला बोगी में सवार हुए भाजपा सांसद ढुलू महतो: फोटो सेशन पड़ा भारी, अब आरपीएफ की जांच शुरू
मौत के मुंह से बच्चे को खींच लाया फरिश्ता: बुजुर्ग की बहादुरी देख हैरान रह गई दुनिया
क्या अधूरा रह जाएगा भारत का स्टील सपना ? अनिल अग्रवाल ने दी बड़ी चेतावनी