इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 19वां सीजन अपने रोमांचक दौर में है। लीग के अब तक के सफ़र में कई उतार-चढ़ाव देखने को मिले हैं, लेकिन अब फैंस की नज़रें कल होने वाले उस महामुकाबले पर हैं, जहां दो अजय टीमें आमने-सामने होंगी।
IPL 2026 का 15वां मुकाबला शुक्रवार, 10 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स (RR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला जाएगा। यह हाई-वोल्टेज मैच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में होगा। मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस का सिक्का 7:00 बजे उछाला जाएगा।
यह मुकाबला इसलिए खास है क्योंकि दोनों ही टीमें अब तक इस सीजन में अजेय रही हैं। राजस्थान रॉयल्स ने अपने शुरुआती तीन मैचों में जीत दर्ज की है, वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने दोनों मैचों में विरोधियों को पस्त किया है। कल के मैच के बाद इनमें से एक टीम का विजय रथ थमना तय है, जिससे अंक तालिका में भी बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।
राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स, गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस जैसी बड़ी टीमों को मात देकर अपनी मजबूती दिखाई है। वहीं, बैंगलोर ने सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ एकतरफा प्रदर्शन किया है। टूर्नामेंट के इस पड़ाव पर दोनों ही टीमें बेहतरीन लय में नजर आ रही हैं।
राजस्थान रॉयल्स की नजरें यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी पर होंगी। गेंदबाजी की कमान रवि बिश्नोई, संदीप शर्मा और नांद्रे बर्गर के कंधों पर होगी।
दूसरी ओर, आरसीबी को विराट कोहली, फिल साल्ट और कप्तान रजत पाटीदार से बड़ी पारियों की उम्मीद है। गेंदबाजी आक्रमण में भुवनेश्वर कुमार और जैकब डफी ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है।
राजस्थान रॉयल्स: रियान पराग (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, जोफ्रा आर्चर, रवींद्र जड़ेजा, रवि बिश्नोई, संदीप शर्मा, शिम्रोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल समेत अन्य खिलाड़ी।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, फिल साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, टिम डेविड, भुवनेश्वर कुमार, क्रुणाल पंड्या, वेंकटेश अय्यर, जोश हेज़लवुड समेत अन्य खिलाड़ी।
Sherfane Rutherford & Naman Dhir depart after fighting cameos 🫣#RR on the brink of a victory 🩷#TATAIPL | #KhelBindaas | #RRvMI pic.twitter.com/2fFCRwBoSw
— IndianPremierLeague (@IPL) April 7, 2026
पुडुचेरी चुनाव: रोबोट ने किया मतदाताओं का स्वागत, 30 सीटों पर किस्मत का फैसला
सहारनपुर: पंचायत में तालिबानी फरमान, किशोरी को भगाने के आरोप में बाप-बेटे का मुंडवाया सिर
मैच फिक्स करने वाले खेल रहे हैं और मैं बाहर : लाइव टीवी पर छलके पाकिस्तानी क्रिकेटर के आंसू
बिहार में दरिंदगी की हदें पार: सरेआम सिर काटकर सड़क पर घुमाया, तेजस्वी यादव ने सरकार को घेरा
राका का रहस्य और 800 करोड़ का मेगा बजट: अल्लू अर्जुन की अगली फिल्म मचाएगी तहलका
शादी का दिन या दफ्तर का बोझ? कर्मचारी ने काम के लिए छोड़े फेरे, भड़के लोग बोले- यह गुलामी है
बिना लाइसेंस कार चला रहे हैं वैभव सूर्यवंशी? वायरल वीडियो का सच जानकर रह जाएंगे दंग!
39 रुपये का दांव और 4 करोड़ का जैकपॉट: एक रात में बदली मजदूर की किस्मत
अररिया डबल मर्डर: बिहार में महाचौपट राज का शोर, तेजस्वी यादव ने घेरी NDA सरकार
IPL 2026: केएल राहुल के बेबी सेलिब्रेशन ने लूटी महफिल, मैच हारकर भी छा गए दिल्ली के कप्तान!