पुडुचेरी: विधानसभा चुनाव के दौरान पुडुचेरी में एक बेहद दिलचस्प नजारा देखने को मिला। मतदान केंद्रों पर वोटरों का स्वागत करने के लिए निर्वाचन आयोग ने एक महिला रोबोट को तैनात किया है।
साड़ी पहने रोबोट का अनोखा अंदाज यह रोबोट पूरी तरह से एक महिला की आकृति में है और इसने पारंपरिक साड़ी पहन रखी है। रोबोट के हाथों में फूलों की एक ट्रे है, जिससे वह मतदान करने पहुंचे लोगों का अभिवादन कर रही है। तकनीक और परंपरा का यह मेल मतदाताओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
9.50 लाख मतदाता कर रहे फैसला पुडुचेरी की 30 विधानसभा सीटों के लिए गुरुवार सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। इस चुनाव में एनडीए (NDA) और विपक्षी गठबंधन इंडिया (I.N.D.I.A) के बीच कड़ा मुकाबला है। कुल 9.50 लाख मतदाता 294 उम्मीदवारों के भविष्य का फैसला कर रहे हैं।
महिला शक्ति का दबदबा इस चुनाव में महिला मतदाताओं की भागीदारी पुरुषों से अधिक है। कुल 9.50 लाख वोटर्स में से 5.03 लाख महिलाएँ हैं, जबकि पुरुष मतदाताओं की संख्या 4.46 लाख है। सुबह से ही केंद्रों पर लंबी कतारें देखी जा रही हैं।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम प्रशासन ने शांतिपूर्ण मतदान के लिए पुडुचेरी, कराईकल, माहे और यानम में व्यापक व्यवस्था की है। कुल 1,099 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से 209 केंद्रों को संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है। इन संवेदनशील केंद्रों पर सुरक्षा के विशेष और अतिरिक्त प्रबंध किए गए हैं।
VIDEO | Puducherry polls 2026: Robot welcomes voters at polling booth in Puducherry.
— Press Trust of India (@PTI_News) April 9, 2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7)#AssemblyPollsWithPTI#PuducherryPollsWithPTI pic.twitter.com/i1m4o92ZUo
मदद मांगी अपनों से, पर चचा ने थाम लिया हाथ: रेलवे स्टेशन का ड्रामा सोशल मीडिया पर वायरल
IPL 2026: शुभमन गिल की गलती पर भड़के आशीष नेहरा, वायरल वीडियो में दिखा कोच का गुस्सा
विराट कोहली का नाम सुनते ही भड़के बाबर आजम, प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकार को सुनाई खरी-खोटी
यह इंडिया नहीं है भाई... : नेपाल में भारतीय टूरिस्ट को सड़क पर थूका गुटखा साफ करने पर मजबूर किया
जोस बटलर का विस्फोटक कमबैक: दिल्ली के खिलाफ मचाया गदर, रचा इतिहास
भारतीय भाई-बहनों की रक्षा हमारी जिम्मेदारी : ईरान के सुप्रीम लीडर के प्रतिनिधि ने कही बड़ी बात
बिहार में सत्ता का नया अध्याय: नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने से बदलेगा सीएम का चेहरा?
असम-केरल में शंखनाद: मॉक पोलिंग के साथ चुनावी महासमर की तैयारी पूरी
दिल्ली में शुभमन गिल का तूफानी कमबैक: 20 पारियों का सूखा खत्म कर जड़ा शानदार अर्धशतक
‘बहानेबाजी बंद करो, वरना डंडे से ठीक कर दूंगा’, मिर्जापुर के BJP विधायक ने अधिकारियों को यूं लगाई फटकार