साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के 44वें जन्मदिन पर निर्देशक एटली ने उनकी मच अवेटेड फिल्म का ऐलान कर दिया है। फिल्म का नाम राका रखा गया है, जिसके फर्स्ट लुक ने इंटरनेट पर खलबली मचा दी है।
क्या है राका का मतलब? संस्कृत और तमिल मूल के इस शब्द का अर्थ पूर्णिमा का चांद होता है। लेकिन फिल्म का पोस्टर बिल्कुल अलग कहानी कह रहा है। इसमें गहरे काले बादल और खूंखार पंजे दिखाए गए हैं, जिससे संकेत मिलता है कि फिल्म में कोई पौराणिक या दैवीय शक्तियों वाला डार्क विषय देखने को मिलेगा।
शाहरुख खान ने की खास तारीफ फिल्म के पोस्टर पर शाहरुख खान ने अपना रिएक्शन देते हुए इसे मजेदार और दिलचस्प बताया है। शाहरुख ने एटली के अंदाज में फिल्म को मास माससस बताते हुए अल्लू अर्जुन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और कहा कि वे इस प्रोजेक्ट को देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं।
18 साल पुराना सपना निर्देशक एटली इस प्रोजेक्ट को लेकर बेहद भावुक हैं। उन्होंने खुलासा किया कि राका का विचार उन्हें 18 साल पहले आया था। उन्होंने कहा, यह सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि मेरे जीवन का एक हिस्सा है जिसे मैंने सालों तक सहेज कर रखा। यह मेरा 18 साल पुराना सफर है।
हॉलीवुड लेवल का होगा VFX रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म का बजट करीब 800 करोड़ रुपये है। फिल्म को वर्ल्ड क्लास बनाने के लिए आयरन मैन 2 और ट्रांसफॉर्मर्स जैसी हॉलीवुड फिल्मों के VFX सुपरवाइजर्स को साइन किया गया है।
अल्लू अर्जुन और दीपिका की नई केमिस्ट्री इस फिल्म में पहली बार अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण की जोड़ी बड़े पर्दे पर नजर आएगी। फैंस इस फ्रेश कास्टिंग को देखने के लिए काफी उत्सुक हैं। फिल्म के 2027 में सिनेमाघरों में दस्तक देने की संभावना है।
Happy Birthday @alluarjun … the poster is intriguing and amazing just like you are. Can’t wait to see what you guys have put together. This experience will be… in Atlee’s words - Mass masss massss!! #Raaka looks so exciting, all the best!! @Atlee_dir pic.twitter.com/QHh3ZkpKQh
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) April 8, 2026
6 तिहरे शतक लगाने वाला दुनिया का इकलौता क्रिकेटर, जिसके सामने गेंदबाजों की कांपती थी रूह
ममता का भाजपा पर सांपों वाला हमला, कहा- दो मुंहे कोबरा और वाइपर से रहें सावधान
गुजरातियों पर अशिक्षित वाली टिप्पणी: विवाद बढ़ने पर मल्लिकार्जुन खरगे ने मांगी माफी
केरल चुनाव से पहले कैश फॉर वोट का घमासान, बीजेपी पर लगे गंभीर आरोप
पश्चिम एशिया तनाव: एलपीजी, पेट्रोल और उर्वरकों की निर्बाध आपूर्ति के लिए सरकार अलर्ट
युद्धविराम के बाद भी सुलग रहा अमेरिका: क्या ट्रंप को कुर्सी से हटाने की हो रही तैयारी?
ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट का नया युग: 18 खिलाड़ियों को मिला सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट, युवा चेहरों को मिला मौका
साइबर फ्रॉड से बचने का ब्रह्मास्त्र : अब किसी भी संदिग्ध कॉल या लिंक की पहले करें जांच, फिर करें भरोसा
सावधान: दिल्ली-NCR और UP में तूफानी बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट, 3 दिन के लिए मौसम विभाग की सख्त चेतावनी
DC vs GT: एक रन की हार के बाद मैदान पर रो पड़े डेविड मिलर, अक्षर पटेल ने जीता दिल