आज के दौर में साइबर फ्रॉड के मामले जिस तेजी से बढ़ रहे हैं, उसमें सबसे बड़ी चूक हमारी जल्दबाजी होती है। किसी अनजान कॉल, मैसेज या लिंक पर बिना सोचे-समझे भरोसा कर लेना ही ठगों का काम आसान बना देता है। एक छोटी सी लापरवाही आपकी जीवनभर की कमाई पर पानी फेर सकती है।
इसी बढ़ते खतरे को देखते हुए नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) ने एक बेहद काम का फीचर पेश किया है— Report & Check Suspect । यह फीचर अब आपकी डिजिटल सुरक्षा की पहली पंक्ति (First line of defense) बन गया है।
अब आपको किसी भी अनजान व्यक्ति, UPI ID या लिंक पर आंख मूंदकर भरोसा करने की जरूरत नहीं है। इस फीचर के जरिए आप किसी भी संदिग्ध जानकारी को आधिकारिक डेटाबेस से वेरिफाई कर सकते हैं।
यह फीचर आपको लेनदेन या बातचीत करने से पहले एक एक्स्ट्रा सेफ्टी लेयर प्रदान करता है। अगर वह नंबर या आईडी पहले से किसी फ्रॉड में शामिल रही है, तो सिस्टम आपको तुरंत आगाह कर देगा।
इस सुरक्षा फीचर का उपयोग करना बेहद आसान है। बस इन स्टेप्स का पालन करें:
अगर सर्च करने पर संदिग्ध जानकारी का डेटा सामने आता है, तो तुरंत उस व्यक्ति या लिंक से दूरी बना लें। किसी भी तरह का पेमेंट न करें और न ही अपनी निजी जानकारी साझा करें।
यह टूल खास तौर पर उन लोगों के लिए डिजिटल सुरक्षा का एक बड़ा हथियार है जो नियमित रूप से ऑनलाइन ट्रांजेक्शन या डिजिटल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हैं। याद रखें, पहले जांचें, फिर संपर्क करें का नियम अपनाकर आप खुद को और अपने परिवार को बड़ी आर्थिक चोट से बचा सकते हैं।
Cyber fraud cases में एक common mistake होती है. लोग verify किए बिना trust कर लेते हैं.
— CyberDost I4C (@Cyberdost) April 7, 2026
NCRP का Report & Check Suspect feature आपको decision लेने से पहले एक extra layer of safety देता है. इससे आप पहले check कर सकते हैं, फिर interact कर सकते हैं.#CyberAwareness #OnlineSafety pic.twitter.com/L0q73JkvDo
सावधान: दिल्ली-NCR और UP में तूफानी बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट, 3 दिन के लिए मौसम विभाग की सख्त चेतावनी
क्या मेथी है सोना? अमेरिका में एक गड्डी की कीमत देख भारतीयों के उड़े होश!
गुजरातियों पर अशिक्षित वाली टिप्पणी: विवाद बढ़ने पर मल्लिकार्जुन खरगे ने मांगी माफी
ऋषिकेश की सड़कों पर खूनी खेल : कपल ने युवक को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, वीडियो हुआ वायरल
राम मंदिर स्टेशन पर 3 इडियट्स वाला कारनामा: वीडियो कॉल पर डॉक्टर बीवी की मदद से कराई डिलीवरी
अंतरिक्ष में प्लंबर बनीं नासा की एस्ट्रोनॉट: चांद मिशन के दौरान टॉयलेट ने क्यों मचाया बवाल?
ईरान की जीत: दो हफ्ते के सीजफायर पर अमेरिका को पीछे हटने पर मजबूर किया
अवॉर्ड फंक्शन में अपमान का विवाद: राजपाल यादव ने बताया ‘सच्चाई’, फैंस से की यह अपील
इंसानियत अभी जिंदा है: टैक्सी में भूले कीमती AirPods, ड्राइवर की ईमानदारी ने जीता सबका दिल
कल फिर बदलेगा मौसम का मिजाज: उत्तर भारत में आंधी-तूफान और झमाझम बारिश का अलर्ट