सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अमेरिका में बिकने वाली सब्जियों की कीमतों ने लोगों को हैरान कर दिया है। वीडियो में एक भारतीय महिला यह दावा करती दिख रही है कि जो मेथी भारत में मात्र 10 रुपये में मिल जाती है, उसी एक गड्डी के लिए अमेरिका में करीब 600 रुपये चुकाने पड़ते हैं।
क्यों इतनी महंगी है वहां की सब्जियां? विकसित देशों में सब्जियों की ऊंची कीमतों के पीछे एक पूरी आर्थिक प्रक्रिया जिम्मेदार है। अमेरिका और यूरोप जैसे देशों में खेती से लेकर पैकिंग और बाजार तक पहुंचने की पूरी चेन बहुत महंगी है। वहां लेबर कॉस्ट यानी मजदूरों की मजदूरी बहुत ज्यादा है, जिसका सीधा असर उत्पादन लागत पर पड़ता है।
कोल्ड चेन और तकनीक का खर्च इन देशों में सब्जियों की ताजगी बनाए रखने के लिए हाई-टेक कोल्ड चेन और रेफ्रिजरेशन का इस्तेमाल होता है। लंबी दूरी तक कंट्रोल तापमान में परिवहन करने की यह सुविधा गुणवत्ता तो बढ़ाती है, लेकिन फल और सब्जियों की कीमत को आसमान पर पहुंचा देती है। इसके विपरीत, भारत में पारंपरिक सप्लाई चेन होने के कारण लागत काफी नियंत्रित रहती है।
क्या सीधे तुलना करना सही है? वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। जहां कुछ लोग कीमतों के अंतर को देखकर स्तब्ध हैं, वहीं कई यूजर्स का मानना है कि केवल मुद्रा (Currency) के आधार पर तुलना करना गलत है।
एक यूजर ने तर्क दिया कि अमेरिका में कमाई का पैमाना भी भारत से बहुत ऊंचा है। वहां अगर एक पानी की बोतल 5 डॉलर की मिलती है, तो वहां के लोगों की आमदनी भी उसी अनुपात में अधिक है।
इंटरनेट पर मिली जुली प्रतिक्रिया वीडियो देखकर लोग बंटे हुए नजर आए। किसी ने इसे अत्यधिक महंगाई बताया, तो किसी ने इसे विदेशी जीवनशैली का हिस्सा करार दिया। इस वायरल वीडियो ने एक बार फिर से अंतरराष्ट्रीय कीमतों और जीवन स्तर के बीच के अंतर को लेकर बड़ी चर्चा छेड़ दी है।
She says this methi leaves cost 10 rupees in India and in the US it costs 600 rupees
— Woke Eminent (@WokePandemic) March 29, 2026
What is wrong with India? pic.twitter.com/EQxZ3RqQWw
15 साल का सुपरस्टार या 21 का युवा? वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी देख बौखलाया पाकिस्तान!
ईरान की बहादुरी के आगे झुके अमेरिका-इजरायल: लखनऊ के मौलानाओं ने बताया इसे बड़ी जीत
भारत-बांग्लादेश के रिश्तों को मिलेगी नई रफ्तार: दिल्ली में जयशंकर और खलीलुर रहमान की अहम बैठक
बिहार में मौसम का डबल अटैक : 12 जिलों में ओलावृष्टि और 60 किमी की रफ्तार से चलेगी आंधी
CA फाइनल के छात्रों के लिए बड़ी खबर: अब साल में केवल दो बार होगी परीक्षा, ICAI ने जारी किया नया शेड्यूल
इंटेरोगेशन रूम का खौफ और एक फैमिली कॉल : समय रैना ने बयां किया पुलिस स्टेशन का वो पल
BSNL का धमाकेदार कमबैक: मात्र 1 रुपये में मिलेगा अनलिमिटेड डेटा और कॉलिंग, जानें क्या है खास
IPL का वो साइलेंट किलर , जिसके सामने बेबस हो जाते हैं विराट-रोहित
ट्रंप का ईरान को ऑफर : सीजफायर के साथ मिडिल ईस्ट में स्वर्ण युग का किया वादा
कांग्रेस की अजातशत्रु और दिग्गज नेता मोहसिना किदवई का 94 की उम्र में निधन