नोएडा (नेशनल डेस्क): कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई का बुधवार तड़के निधन हो गया। 94 वर्षीय किदवई पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थीं और नोएडा के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, जहाँ उन्होंने सुबह करीब चार बजे अंतिम सांस ली।
राजनीति का एक युग समाप्त मोहसिना किदवई का निधन कांग्रेस पार्टी और देश के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है। उनके परिवार में तीन बेटियां हैं। जानकारी के अनुसार, आज शाम पांच बजे दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।
दिग्गज नेताओं ने जताया शोक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने उनके निधन पर दुख जताते हुए कहा कि किदवई ने अपने जीवन के छह दशक देश सेवा में समर्पित किए। खरगे ने एक्स पर लिखा कि पार्टी के सबसे चुनौतीपूर्ण दौर में मोहसिना जी एक मार्गदर्शक की भूमिका में रहीं।
वहीं, राहुल गांधी ने उन्हें याद करते हुए कहा, मोहसिना जी कांग्रेस की एक वफादार नेता थीं। अपनी सादगी और गरिमापूर्ण राजनीतिक यात्रा से उन्होंने महिलाओं की कई पीढ़ियों को प्रेरित किया।
छह दशक का गौरवशाली सफर मोहसिना किदवई का राजनीतिक करियर बेहद लंबा और प्रभावशाली रहा। वह राजीव गांधी सरकार में स्वास्थ्य, परिवहन और शहरी विकास जैसे अहम मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाल चुकी थीं।
वह लंबे समय तक लोकसभा और राज्यसभा की सांसद रहीं। इसके अलावा, उन्होंने उत्तर प्रदेश की राज्य राजनीति में भी सक्रिय भूमिका निभाई और राज्य सरकार में मंत्री के रूप में कार्य किया। वे लंबे समय तक कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की अहम सदस्य भी रहीं।
1978 के उपचुनाव ने बदला करियर मोहसिना किदवई के करियर में बड़ा मोड़ 1978 में आया, जब उन्होंने उत्तर प्रदेश की आजमगढ़ संसदीय सीट से उपचुनाव जीता था। आपातकाल के बाद जब कांग्रेस सत्ता से बाहर थी, तब उनकी इस जीत ने पार्टी में नई जान फूंक दी थी और उन्हें राष्ट्रीय राजनीति के केंद्र में ला खड़ा किया था।
*Deeply saddened by the passing of Smt. Mohsina Kidwai ji, a stalwart of the Congress party and a Former Union Minister who dedicated over six decades of her life to the service of the nation.
— Mallikarjun Kharge (@kharge) April 8, 2026
A long-serving Member of Parliament in both the Lok Sabha and Rajya Sabha, and a… pic.twitter.com/toVedDE28l
15 साल का सुपरस्टार या 21 का युवा? वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी देख बौखलाया पाकिस्तान!
US-Iran Ceasefire: श्रेय लेने के चक्कर में फंसे शहबाज शरीफ, ड्राफ्ट गलती से खुली पोल!
ऋषिकेश: गंगा किनारे जाम छलकाना पड़ा भारी, पुलिस से भिड़ी महिला तो मचा बवाल
दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में बड़ी चूक, स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने दिए सुरक्षा कवच को मजबूत करने के कड़े निर्देश
अभिषेक बनर्जी के सिर-पैर तोड़ने वाले बयान पर बवाल, BJP ने चुनाव आयोग से की कड़ी कार्रवाई की मांग
पुलिस स्टेशन में पूछताछ का डर, फिर एक फोन कॉल और बदल गया पूरा माहौल; पढ़ें समय रैना का अनएक्सपेक्टेड किस्सा
इंटेरोगेशन रूम का खौफ और एक फैमिली कॉल : समय रैना ने बयां किया पुलिस स्टेशन का वो पल
अल्लू अर्जुन की नई फिल्म राका का धमाकेदार ऐलान, पोस्टर देख फैंस बोले- 2000 करोड़ पक्के!
बंगाल फतह के लिए कांग्रेस का मास्टरस्ट्रोक: 5 बड़ी गारंटियों के साथ चुनावी मैदान में उतरी पार्टी
पवन खेड़ा का पासपोर्ट बयान कांग्रेस को पड़ा भारी, सहयोगी शिवसेना (UBT) ने लगाई फटकार