पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए कांग्रेस ने अपना चुनावी बिगुल फूंक दिया है। कोलकाता में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने 5 गारंटियों वाला घोषणापत्र जारी किया है। कांग्रेस ने राज्य की जनता को भ्रष्टाचार मुक्त शासन और कल्याणकारी योजनाओं का भरोसा दिया है।
क्या हैं कांग्रेस की 5 गारंटी ?
पार्टी ने इन पांच वादों को धरातल पर उतारने के लिए अलग-अलग मंत्रालयों के गठन का वादा किया है:
खरगे का सीधा हमला: TMC और BJP को घेरा
घोषणापत्र जारी करते हुए मल्लिकार्जुन खरगे ने राज्य की जनता के सामने तीन विकल्प रखे। उन्होंने आरोप लगाया कि TMC सरकार भ्रष्टाचार में डूबी है, जिसके मंत्री के घर से करोड़ों रुपये बरामद हुए हैं। वहीं, उन्होंने BJP पर धर्म के नाम पर देश में नफरत फैलाने और ध्रुवीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया।
खरगे ने जोर देकर कहा कि कांग्रेस का तीसरा रास्ता वेलफेयर, जॉब्स और सिस्टम रिफॉर्म्स का है। उन्होंने दावा किया कि कर्नाटक, तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश में पार्टी ने अपनी सभी गारंटियां पूरी की हैं।
विधान बाबू के दौर की वापसी का वादा
कांग्रेस ने बंगाल को फिर से विकास की पटरी पर लाने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. विधान चंद्र रॉय की कार्यसंस्कृति को अपना आधार बनाया है। पार्टी का स्पष्ट संदेश है कि राज्य को एक भ्रष्टाचार मुक्त और प्रगतिशील नेतृत्व की जरूरत है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि कांग्रेस की ये गारंटियां सीधे तौर पर सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (TMC) की लक्ष्मी भंडार जैसी लोकप्रिय योजनाओं को चुनौती देने के लिए तैयार की गई हैं। अब देखना यह है कि बंगाल की जनता कांग्रेस के इन वादों पर कितना भरोसा जताती है।
*पश्चिम बंगाल की जनता के सामने तीन रास्ते हैं, जिनमें से एक को उन्हें चुनना है 👇
— Congress (@INCIndia) April 7, 2026
पहला रास्ता: TMC की सरकार में भ्रष्टाचार लगातार बढ़ रहा है। हम सभी ने देखा है कि यहां के एक मंत्री के घर पर करोड़ों रुपए मिले
दूसरा रास्ता: BJP देश में नफरत फैलाती है। लोगों को धर्म के नाम पर… pic.twitter.com/kH3qsQTlaI
PSL 2026: प्रैक्टिस के दौरान सिर में लगी गेंद, पाकिस्तानी पेसर मीर हमजा सज्जाद अस्पताल में भर्ती
गिरिडीह में विवाहिता की संदिग्ध मौत: गर्भवती थी महिला, परिजनों ने पति पर लगाया हत्या का आरोप
पनामा में दहला ब्रिज ऑफ द अमेरिकाज : फ्यूल टैंकर में महाविस्फोट से मची तबाही
ईरान पर महाहमला: खार्ग आइलैंड और रेलवे पुल तबाह, ट्रंप की सभ्यता खत्म करने की धमकी से दहला मिडिल ईस्ट
IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका, स्टार गेंदबाज मिचेल स्टार्क अगले 3 मैचों से बाहर
मणिपुर फिर दहला: बम हमले में दो मासूमों की मौत के बाद भड़की हिंसा, इंटरनेट सेवा बंद
यही रात अंतिम, यही रात भारी: ईरान पर मंडराया महाविनाश का साया, अमेरिका ने दिखाई तबाही की तस्वीर
RR vs MI: यशस्वी जायसवाल रचेंगे इतिहास? गुवाहाटी में आज शतक का सिक्सर पूरा करने का मौका
राजपाल यादव के अपमान पर भड़के सलमान खान, कहा- दिल से काम करो, डॉलर का क्या है
पवन खेड़ा के घर असम पुलिस का छापा: 3 पासपोर्ट के दावों पर मचा सियासी घमासान