ईरान पर अमेरिका और इजरायल का संयुक्त सैन्य हमला जारी है। मंगलवार को हुए जबरदस्त हमलों में ईरान के प्रमुख तेल टर्मिनल और बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया गया है। इस कार्रवाई ने पूरे क्षेत्र में तनाव को चरम पर पहुंचा दिया है।
खार्ग आइलैंड: ईरान की तेल लाइफलाइन पर बड़ा प्रहार हमलों का मुख्य केंद्र खार्ग द्वीप रहा। यह ईरान के लिए बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि देश का 80 से 90 फीसदी कच्चे तेल का निर्यात यहीं से होता है। यहाँ मौजूद विशाल तेल टर्मिनल, पाइपलाइन और भंडारण सुविधाओं पर हुए धमाकों से ईरान की अर्थव्यवस्था को बड़ा झटका लगा है।
रेलवे नेटवर्क और बुनियादी ढांचे को बनाया निशाना हवाई हमलों में ईरान के महत्वपूर्ण कनेक्टिविटी नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया गया है। काशान शहर के पास याह्या अबाद रेलवे पुल और तबरीज-जंजान हाईवे पर बने पुलों को निशाना बनाया गया। इस्फाहान के डिप्टी गवर्नर ने पुष्टि की है कि इन हमलों में कम से कम दो लोगों की मौत हुई है।
ट्रंप की चेतावनी: आज रात एक सभ्यता खत्म होगी यह सैन्य अभियान डोनाल्ड ट्रंप द्वारा दी गई उस अल्टीमेटम के बाद शुरू हुआ है, जिसमें उन्होंने होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने के लिए मंगलवार रात 8 बजे का डेडलाइन तय किया था। ट्रंप ने ईरान को एक पूरी सभ्यता खत्म करने की सख्त चेतावनी दी है।
रिवोल्यूशनरी गार्ड्स की जवाबी धमकी हमलों के बाद ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) ने पलटवार की चेतावनी दी है। गार्ड्स ने स्पष्ट किया है कि अब उनका संयम खत्म हो चुका है। उन्होंने कहा कि अगर अमेरिका और उसके सहयोगी अपनी हदें पार करते हैं, तो ईरान न केवल मिडिल ईस्ट में, बल्कि वैश्विक स्तर पर उनके ऊर्जा इन्फ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा।
सुरक्षा अलर्ट और हवाई हमलों का सिलसिला इजरायली सेना ने हमलों से पहले ही ईरानियों को चेतावनी जारी कर दी थी कि वे रात 9 बजे के बाद ट्रेनों का इस्तेमाल न करें। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में कराज और तेहरान के पार्चिन मिलिट्री कॉम्प्लेक्स पर भीषण हमले होते हुए देखे जा सकते हैं। क्षेत्र में अनिश्चितता का माहौल है और ईरान ने अमेरिका को भयानक अंजाम भुगतने की धमकी दी है।
Yazd, Iran. pic.twitter.com/8GrqVKLSlW
— Open Source Intel (@Osint613) April 7, 2026
अरे बैठ जा, मैं पेल दूंगा : अक्षय कुमार का राजपाल यादव के साथ बर्ताव देख भड़के लोग, वायरल वीडियो पर मचा बवाल
क्या आज है कयामत की रात? ईरान-अमेरिका तनाव के बीच आसमान में गरजा डूम्सडे प्लेन
बिहार में बिगड़ेगा मौसम: 9 अप्रैल तक आंधी-तूफान और वज्रपात का डबल अलर्ट
क्या जंग की दहलीज पर ईरान? राष्ट्रपति का ऐलान- 1.4 करोड़ लोग और मैं, देश के लिए जान देने को तैयार
ईरान में अगले 12 घंटे ट्रेन यात्रा से बचें: इजराइल की चेतावनी से मची सनसनी, क्या कोई बड़ा हमला होने वाला है?
ऋषिकेश में गूंज उठा सी-प्लेन: उत्तराखंड की चारधाम यात्रा और पर्यटन में आएगा नया क्रांतिकारी बदलाव
चांद का अंधेरा और 40 मिनट का सस्पेंस: आर्टेमिस-2 ने तोड़ा 56 साल पुराना इतिहास
युद्ध की आड़ में ईरान का मौत का तांडव : 8 दिनों में 10 लोगों को दी फांसी
क्या भारतीय जहाज पाकिस्तानी झंडे का कर रहे इस्तेमाल? जानें वायरल दावे का पूरा सच
गंगा की लहरों पर उतरा विमान: ऋषिकेश में सी-प्लेन का सफल ट्रायल, बदलेगी उत्तराखंड की तस्वीर