ईरान में सीज़फायर के बाद से ही आम जनता के मन में यह सवाल था कि क्या एलपीजी (LPG) और पीएनजी (PNG) की सप्लाई अब पूरी तरह सामान्य होगी? क्या रसोई गैस का सिरदर्द अब खत्म हो गया है? इन सवालों के बीच पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्थिति साफ कर दी है।
पर्याप्त स्टॉक, कोई कमी नहीं मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने स्पष्ट किया है कि देश में एलपीजी की कोई कमी नहीं है। पेट्रोल पंपों और वितरकों के पास पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। घरेलू एलपीजी की सप्लाई पूरी तरह सामान्य बनी हुई है और राहत की बात यह है कि 98 प्रतिशत बुकिंग अब ऑनलाइन हो रही है।
कमर्शियल गैस सप्लाई में सुधार आंकड़ों के मुताबिक, कमर्शियल एलपीजी की सप्लाई 70 प्रतिशत तक बहाल हो चुकी है। मंत्रालय ने बताया कि 14 मार्च से अब तक लगभग 1 लाख 6 हजार टन एलपीजी की बिक्री हुई है। फिलहाल रोजाना 6 हजार से 6 हजार 500 टन गैस की खपत हो रही है, जो स्थिति के सामान्य होने का संकेत है।
5 किलो वाले सिलेंडर पर विशेष जोर सरकार ने 5 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर को लेकर भी बड़ी जानकारी दी है। जनता की जरूरतों को देखते हुए बिना आईडी के 5 किलो वाले सिलेंडर की सप्लाई को दोगुना कर दिया गया है। 23 मार्च से अब तक कुल 11 लाख छोटे सिलेंडर बेचे जा चुके हैं और रोजाना 1 लाख सिलेंडर की बिक्री हो रही है।
पीएनजी (PNG) की ओर बढ़ रही सरकार सरकार अब लोगों को एलपीजी से पीएनजी (पाईप्ड नेचुरल गैस) की तरफ शिफ्ट करने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। इसके लिए देश भर में 2400 से ज्यादा जागरूकता कैंप लगाए गए हैं।
उद्योगों के लिए राहत प्राकृतिक गैस की उपलब्धता पर मंत्रालय ने कहा कि घरेलू इस्तेमाल को पहली प्राथमिकता दी जा रही है। औद्योगिक क्षेत्र (इंडस्ट्रीज) में सप्लाई 80 प्रतिशत तक बहाल हो गई है, जबकि उर्वरक (फर्टिलाइजर) क्षेत्र के लिए यह आंकड़ा 95 प्रतिशत तक पहुंच गया है।
कुल मिलाकर, सरकार ने साफ कर दिया है कि सप्लाई चेन पूरी तरह सुचारू है और उपभोक्ताओं को घबराने की जरूरत नहीं है।
LPG distributors and petrol pumps have sufficient stock with no reported shortages. Domestic LPG supply remains normal with 98% online bookings, while commercial LPG is 70% restored, with around 1,06,000 tonnes sold since 14 March and 6,000 to 6,500 tonnes sold daily.
— PIB India (@PIB_India) April 10, 2026
Support… pic.twitter.com/nFcCLqG1yc
बाबरी समर्थकों से हाथ मिलाने से बेहतर विपक्ष में 20 साल बैठना : हुमायूं कबीर विवाद पर अमित शाह का दो टूक जवाब
अब बिजली से जलेगी गैस जैसी लौ , किचन से विदा होगी LPG की टेंशन!
हुमायूं कबीर का 1000 करोड़ वाला स्टिंग: अमित शाह ने दो टूक कहा- 20 साल विपक्ष में बैठना मंजूर, पर इनसे नाता नहीं
नासिक की MNC में अंधेरा : यौन उत्पीड़न, धर्मांतरण का दबाव और महिला पुलिस का अंडरकवर ऑपरेशन
संजीव गोयनका हुए मुकुल चौधरी के मुरीद, KKR के खिलाफ जीत के बाद मालिक ने लुटाया प्यार
इस्लामाबाद में शांति की अंतिम कोशिश : जेडी वेंस के कंधों पर ईरान-अमेरिका जंग टालने का जिम्मा
IPL 2026: जीत के बाद भावुक हुए संजीव गोयनका, मुकुल चौधरी को गले लगाकर दी शाबाशी
सीएम रेखा गुप्ता का अल्टीमेटम: 30 जून तक साफ हों दिल्ली के नाले, जलभराव पर रहेगी जीरो टॉलरेंस
वित्त मंत्री के नाम पर वायरल 22 हजार में 5.5 लाख का दावा, जानें क्या है इस फ्रॉड का सच
धुरंधर के दर्शकों की तुलना नाज़ियों से करने पर बुरी तरह फंसे विशाल भारद्वाज, सोशल मीडिया पर जमकर हुई फजीहत