फिल्ममेकर विशाल भारद्वाज इन दिनों अपने एक लाइक की वजह से विवादों में घिर गए हैं। आदित्य धर की ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर: द रिवेंज को लेकर सोशल मीडिया पर जारी बहस के बीच विशाल का एक पोस्ट को लाइक करना उन्हें भारी पड़ गया है।
आखिर क्या है पूरा मामला? विवाद की शुरुआत एक वायरल रील से हुई। इस रील में धुरंधर फिल्म के दर्शकों की तुलना जर्मनी के नाजियों से की गई थी। आरोप है कि फिल्ममेकर विशाल भारद्वाज ने इस विवादित रील को लाइक किया, जिसके बाद इंटरनेट पर बवाल मच गया।
यूजर्स ने लिया आड़े हाथों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक यूजर ने विशाल भारद्वाज के इस लाइक का स्क्रीनशॉट शेयर कर उन्हें घेरा। यूजर ने हैदर के डायरेक्टर पर कटाक्ष करते हुए लिखा कि उन्होंने ऐसी पोस्ट को लाइक किया है जो फिल्म के दर्शकों को नाजी बता रही है। कई लोगों ने इसे जाकिर खान के उस बयान से जोड़ दिया जिसमें उन्होंने कहा था कि धुरंधर से सबकी जली है।
फिल्म के कलेक्शन पर कसे तंज विशाल भारद्वाज को ट्रोल करने के लिए लोगों ने उनकी पिछली फिल्मों के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन को भी हथियार बनाया। एक यूजर ने तंज कसा कि, विशाल की फिल्म ओ रोमियो का लाइफटाइम कलेक्शन तो धुरंधर 2 के पेड प्रीव्यू के बराबर है। अन्य यूजर्स ने भी उन्हें आड़े हाथों लेते हुए जलन होने जैसे कमेंट्स किए।
बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर 2 का जलवा विवादों के बावजूद आदित्य धर की धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म ने दुनिया भर में 1600 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, रिलीज के 23 दिनों बाद भी फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन 1049.72 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है।
फिलहाल, इस पूरे मामले पर विशाल भारद्वाज की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन सोशल मीडिया पर उन्हें लगातार ट्रोलर्स का सामना करना पड़ रहा है।
Haider director Vishal Bhardwaj is liking a post which compares Dhurandhar viewers with germany Nazis.
— 𝙎 (@Alreadysad__) April 9, 2026
Zakir Khan was right Dhurandhar se sabki jali to hai 😹 pic.twitter.com/1wJgMCP1fW
रिलीज से पहले बड़ा झटका: थलापति विजय की आखिरी फिल्म जन नायकन ऑनलाइन लीक
गुमला में गैस के लिए हाहाकार: घंटों इंतजार के बाद भड़के लोग, सिमडेगा-गुमला मुख्य मार्ग जाम
धुरंधर के दर्शकों की तुलना नाज़ियों से करने पर बुरी तरह फंसे विशाल भारद्वाज, सोशल मीडिया पर जमकर हुई फजीहत
वायरल वीडियो: भंडारा बांटने की ऐसी सुपरफास्ट कला देखी है? लोग बोले- भाई ने भंडारालॉजी में PhD की है!
कर्नल श्रीकांत पुरोहित को मिली ब्रिगेडियर पद पर पदोन्नति, खत्म हुआ लंबे इंतजार का दौर
यूट्यूबर अभिनव अरोड़ा के परिवार पर जानलेवा हमला: बीच सड़क पर हथियारों से तोड़ी कार, दहशत में परिवार
स्टिंग कांड से बंगाल की सियासत में भूचाल : हुमायूं कबीर ने ममता बनर्जी और टीएमसी को दी सीधी चुनौती
क्या खत्म हुआ रसोई गैस का संकट? ईरान में सीज़फायर के बाद सरकार ने दिया बड़ा अपडेट
बंगाल का सियासी रण: मोदी का हिसाब वाला अल्टीमेटम, तो ममता का मछली पर प्रहार
ऑफिस मीटिंग में मैनेजर की बुराई पड़ी भारी, लाइव वीडियो में खुली पोल