गुमला: झारखंड के गुमला जिले में रसोई गैस सिलेंडर की भारी किल्लत ने आम जनता का धैर्य तोड़ दिया है। शुक्रवार सुबह गैस एजेंसी द्वारा सिलेंडर नहीं दिए जाने से नाराज उपभोक्ताओं ने सिमडेगा-गुमला मुख्य मार्ग को जाम कर दिया, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया।
भोर से ही कतारों में खड़े थे लोग गैस पाने की उम्मीद में सैकड़ों उपभोक्ता तड़के सुबह 3:00 बजे से ही बेहराटोली स्थित गैस एजेंसी के बाहर कतारों में लग गए थे। लोगों का कहना था कि एजेंसी संचालक ने उन्हें सुबह 9:00 से 10:00 बजे के बीच सिलेंडर वितरण का भरोसा दिया था।
11 बजते ही फूटा गुस्सा सुबह के 11:00 बज जाने के बाद भी जब गैस वितरण शुरू नहीं हुआ, तो कतार में लगे लोगों का सब्र का बांध टूट गया। एजेंसी की कार्यशैली से नाराज होकर उपभोक्ताओं ने खाली सिलेंडर सड़क पर रखकर सिमडेगा-गुमला मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
पुलिस की समझाइश बेअसर सड़क जाम की सूचना मिलते ही गुमला थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाने और सड़क खाली कराने की कोशिश की, लेकिन आक्रोशित उपभोक्ता अपनी मांग पर अड़े रहे। उनका साफ कहना था कि जब तक उन्हें सिलेंडर नहीं मिल जाता, वे सड़क से नहीं हटेंगे।
इंडेन उपभोक्ताओं की बढ़ी मुश्किलें स्थानीय लोगों के अनुसार, गुमला में गैस आपूर्ति की स्थिति काफी दयनीय बनी हुई है। खासकर इंडेन गैस के उपभोक्ताओं को सबसे अधिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बार-बार आश्वासन मिलने के बावजूद समय पर गैस न मिलना अब बड़े विरोध का कारण बनता जा रहा है।
*झारखंड: गुमला में गैस किल्लत से हंगामा. सिलेंडर नहीं मिलने पर लोगों ने सिमडेगा-गुमला मार्ग जाम किया.#Jharkhand #Gumla #GasCrisis #RoadJam pic.twitter.com/tKRxZVUvFB
— Prabhat Khabar (@prabhatkhabar) April 10, 2026
गंगा में 165 लीटर घी का ‘अंधाधुंध अभिषेक’: श्रद्धा या पर्यावरण पर प्रहार?
ट्रंप की अपील बेअसर: लेबनान पर इज़रायल का भीषण हमला, हिज़्बुल्लाह का घातक पलटवार
बंगाल चुनाव से पहले स्टिंग का धमाका: हुमायूं कबीर पर 1000 करोड़ की डील का आरोप
कौन है मुकुल चौधरी? 30 लाख की बेस प्राइस, 2.6 करोड़ की बोली और अब मैदान पर तबाही
KKR vs LSG: फिन एलन का विकेट या अंपायर की गलती? ईडन गार्डन्स में मचा बवाल
कहीं आपका ट्रेडिंग ऐप तो नहीं है फर्जी? सरकार की चेतावनी, निवेश से पहले जान लें ये 3 बातें
यूट्यूबर अभिनव अरोड़ा के परिवार पर जानलेवा हमला: बीच सड़क पर हथियारों से तोड़ी कार, दहशत में परिवार
ऑपरेशन सिंदूर : नमाज के वक्त हमला न करने पर बोले आर्मी चीफ, कहा- सबका मालिक एक
बीजेपी का संकल्प पत्र : बंगाल के लिए 10 बड़े वादे, UCC और 9 हजार की किसान सम्मान निधि का ऐलान
गुमला में गैस के लिए हाहाकार: घंटों इंतजार के बाद भड़के लोग, सिमडेगा-गुमला मुख्य मार्ग जाम