ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच इस्लामाबाद में कूटनीतिक हलचल तेज हो गई है। शांति वार्ता के लिए पाकिस्तान की मेजबानी में होने वाली बातचीत से पहले ईरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद बागेर गालिबफ का पाकिस्तान पहुंचना चर्चा का विषय बना हुआ है। लेकिन इस यात्रा की सुर्खियां उनकी कूटनीतिक बातचीत से ज्यादा, उनके विमान के अंदर की उस भयावह तस्वीर ने बटोरी हैं, जिसने युद्ध की क्रूरता को दुनिया के सामने लाकर खड़ा कर दिया है।
विमान की सीटों पर मौजूद मासूमियत ईरान के स्पीकर गालिबफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक तस्वीर साझा की, जो किसी का भी दिल दहलाने के लिए काफी है। विमान की सीटों पर यात्री नहीं, बल्कि उन मासूम बच्चों के जूते और स्कूली बैग रखे थे जो अब इस दुनिया में नहीं हैं। गालिबफ इन तस्वीरों के सामने बेहद भावुक नजर आए। ये उन बच्चों की खामोश गवाही है, जो अमेरिका और इजरायल के कथित हमलों में मारे गए थे।
‘मेरे साथी’ और #Minab168 का दर्द गालिबफ ने फोटो के साथ कैप्शन लिखा, इस उड़ान में मेरे साथी #Minab168 । यह हैशटैग उस दर्दनाक त्रासदी की याद दिलाता है, जब ईरान के मिनाब शहर में शजरह तैय्यबेह प्राथमिक विद्यालय पर मिसाइल हमला हुआ था। उस समय मासूम बच्चे अपनी कक्षाओं में पढ़ाई कर रहे थे, तभी एक धमाके ने उनकी जिंदगियों को मलबे में बदल दिया।
170 जिंदगियों की खामोश चीख रिपोर्ट्स के अनुसार, इस हमले में 170 से ज्यादा लोगों की मौत हुई, जिनमें बच्चों की संख्या सबसे अधिक थी। मलबे के नीचे दबी उन मासूमों की आवाजें हमेशा के लिए खामोश हो गईं। हमले के बाद घटनास्थल पर केवल बिखरी हुई किताबें, छोटे जूते और खाली बैग मिले थे। गालिबफ ने विमान में उन्हीं निशानों को रखकर यह संदेश दिया है कि युद्ध की असली कीमत निर्दोष बच्चों की जान से चुकाई जाती है।
कूटनीति के पीछे का गहरा संदेश इस यात्रा को सिर्फ एक राजनयिक बैठक के तौर पर नहीं देखा जा रहा है। विमान के अंदर की यह सजावट एक गहरा राजनीतिक और मानवीय संदेश है। ईरान दुनिया को यह याद दिलाना चाहता है कि युद्ध के नाम पर जो कुछ भी घटित हुआ, उसकी भरपाई कोई वार्ता नहीं कर सकती। गालिबफ ने अपनी इस भावुक कूटनीति के जरिए अंतरराष्ट्रीय मंच पर अमेरिका और इजरायल के खिलाफ एक बेहद कड़ा और भावनात्मक मोर्चा खोल दिया है।
همراهان من در این پرواز#Minab168 pic.twitter.com/xvXmDlSDiF
— محمدباقر قالیباف | MB Ghalibaf (@mb_ghalibaf) April 10, 2026
नीतीश की राज्यसभा शपथ पर तेजस्वी का तंज: बोले - ये मजबूरी है, उन्हें चैन से नहीं रहने दिया जाएगा
स्कूली बैग, बिखरे जूते और मौत की खामोशी: गालिबफ की उस उड़ान ने खोल दी अमेरिकी सितम की पोल
4, 4, 4, 6... हेजलवुड हुए बेबस; 15 गेंदों में वैभव सूर्यवंशी ने मचाया कोहराम
89 साल की दादी का जानलेवा स्टंट: 27वीं मंजिल से खिड़की के रास्ते उतरीं नीचे, रोंगटे खड़े कर देगा वीडियो
दिल्ली में सस्ती होंगी इलेक्ट्रिक कारें: 30 लाख तक की गाड़ियों पर टैक्स में 100% छूट, जानें नई ड्राफ्ट पॉलिसी की शर्तें
बॉलिंग या नौटंकी? डेरिल मिचेल ने पाक गेंदबाज को बीच मैदान सिखाया सबक!
बालेंसियागा की कार्डबोर्ड ड्रेस : 7.5 लाख का कबाड़ या बस एक और इंटरनेट का मज़ाक?
नासिक की MNC में अंधेरा : यौन उत्पीड़न, धर्मांतरण का दबाव और महिला पुलिस का अंडरकवर ऑपरेशन
इस्लामाबाद में महाबैठक: ईरान की टीम पहुंची, जेडी वैन्स के साथ सीजफायर पर टिकी दुनिया की नजरें
मुंबई में जल प्रलय: बांद्रा की सड़कों पर बहा लाखों लीटर पानी, इलाके में मचा हाहाकार