चीन की राजधानी बीजिंग में एक 89 वर्षीय बुजुर्ग महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख हर कोई हैरान है। मामला 1 अप्रैल की दोपहर का है, जब एक बुजुर्ग महिला 27वीं मंजिल पर स्थित अपने बेडरूम की खिड़की से बाहर निकलकर एयर कंडीशनर की रेलिंग पकड़कर नीचे उतरने लगी।
नीचे खड़े लोगों की थम गई सांसें इमारत के नीचे खड़े सफाईकर्मियों और सुरक्षा गार्डों की नजर जब ऊपर पड़ी, तो उनकी सांसे थम गईं। उन्होंने देखा कि एक बुजुर्ग महिला जान जोखिम में डालकर बाहरी दीवार पर लटकी हुई है। उन्होंने चिल्लाकर महिला को वहीं रुकने के लिए कहा, लेकिन महिला ने किसी की नहीं सुनी और नीचे की तरफ बढ़ती रहीं।
21वीं मंजिल पर जाकर थकी हिम्मत बुजुर्ग महिला की हिम्मत 21वीं मंजिल तक आते-आते जवाब दे गई। शरीर साथ नहीं दे रहा था और थकान के कारण उन्होंने एक एयर कंडीशनर के प्लेटफॉर्म पर रुकने का फैसला किया। गनीमत रही कि वहां से वह नीचे नहीं गिरीं, लेकिन स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई थी।
कमरे में लॉक होने से आई नौबत जांच में खुलासा हुआ कि महिला 27वीं मंजिल पर अकेली रहती थीं। वह गलती से अपने बेडरूम में अंदर से लॉक हो गई थीं और उनका फोन बाहर लिविंग रूम में रह गया था। मदद के लिए कोई रास्ता न देख और घबराहट में उन्होंने बाहर से ही नीचे उतरने का खतरनाक फैसला लिया। उन्होंने फायर ब्रिगेड को बताया कि वह इसी तरह पहली मंजिल तक उतरना चाहती थीं।
दमकलकर्मियों ने ऐसे बचाई जान स्थिति की गंभीरता को देखते हुए फायर ब्रिगेड ने बाहर से रेस्क्यू करने के बजाय अंदर से जाने का फैसला किया। 21वीं मंजिल के एक फ्लैट के जरिए दमकलकर्मी महिला तक पहुंचे। सबसे पहले उन्हें सेफ्टी रोप से बांधा गया। इसके बाद स्ट्रेचर का उपयोग कर एक अस्थायी पुल बनाया गया और बहुत सावधानी से महिला को खिड़की के रास्ते सुरक्षित फ्लैट के अंदर खींच लिया गया।
WTF 😳
— Patriotic 🇬🇧 Nation (@HoodedClaw1974) April 10, 2026
89 yr old woman in China climbed out of her bedroom window and a few floors down a ventilation shaft, before being rescued by the fire service.
Ive checked it and its real. Happened last week.💯 pic.twitter.com/NHvO19G5Fd
गंगा में 165 लीटर घी का ‘अंधाधुंध अभिषेक’: श्रद्धा या पर्यावरण पर प्रहार?
लद्दाख के शेर और कारगिल के नायक कर्नल सोनम वांगचुक का निधन, देश ने खोया अपना महावीर
ईरान को ट्रंप की चेतावनी: इस्लामाबाद पहुंचने से पहले जेडी वेंस ने शुरू किया माइंड गेम
प्रशांत महासागर में दैत्य जैसा चक्रवात मैला का तांडव, तटीय देशों में हाई अलर्ट
LSG vs GT: लखनऊ में सारा तेंदुलकर की मौजूदगी ने बढ़ाई हलचल, शुभमन गिल से जुड़ा सवाल देख खिलखिला पड़ीं!
ईरान का भारत से आग्रह: अब और पैसे न भेजें, आपका साथ ही काफी है
‘अमिताभ बच्चन का A भी नहीं हो तुम’: समय रैना के जोक पर भड़के एजाज खान, दी खुलेआम धमकी
गुमला सदर अस्पताल में खून का अकाल : डोनर तैयार, पर ब्लड बैंक में ताले
उज्जैन में 19 घंटे से जिंदगी की जंग: बोरवेल में फंसा 3 साल का मासूम, रेस्क्यू में चट्टानें बनीं सबसे बड़ी बाधा
सेल्फी का जुनून बना काल, झरने पर फोटो खींचते वक्त तीन किशोरियों की डूबकर मौत