अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस इस्लामाबाद के लिए रवाना हो चुके हैं। वे ईरान के साथ होने वाली एक बेहद महत्वपूर्ण और हाई-प्रोफाइल बातचीत का नेतृत्व करेंगे। हालांकि, टेबल पर बैठने से पहले ही वेंस ने कड़े तेवर दिखाते हुए माइंड गेम शुरू कर दिया है।
दो टूक संदेश: दोस्ती या कड़ा जवाब जॉइंट बेस एंड्रयूज से रवाना होने से पहले वेंस ने अपनी मंशा स्पष्ट कर दी। उन्होंने कहा कि यदि ईरान ईमानदारी (Good Faith) से बातचीत करता है, तो अमेरिका दोस्ती का हाथ बढ़ाने को तैयार है। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ईरान ने चालबाजी (Play us) करने की कोशिश की, तो अमेरिकी टीम बेहद सख्त रुख अपनाएगी।
ट्रंप की स्पेशल टीम और मिशन इस मिशन में वेंस के साथ स्टीव विटकॉफ और जरेड कुशनर जैसे अनुभवी दिग्गज शामिल हैं। बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस टीम को बेहद सख्त और स्पष्ट गाइडलाइंस दी हैं। यह टीम किसी भी तरह की ढिलाई बरतने के मूड में नहीं है।
किले में तब्दील इस्लामाबाद बातचीत से पहले इस्लामाबाद को अभेद्य किले में बदल दिया गया है। रेड जोन को पूरी तरह सील कर दिया गया है और वहां भारी संख्या में सेना और पैरा-मिलिट्री फोर्सेस तैनात की गई हैं। पार्लियामेंट के सामने डी-चौक इलाके से मीडिया को भी हटा दिया गया है। शहर में सुरक्षा एजेंसियां किसी भी सुरक्षा चूक का जोखिम नहीं लेना चाहतीं।
राजदूत की रहस्यमयी चुप्पी मीटिंग से ठीक पहले एक सस्पेंस भी पैदा हुआ। ईरान के राजदूत ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया था कि उनका डेलीगेशन रात में ही पहुंच जाएगा, लेकिन कुछ ही देर में वह पोस्ट डिलीट कर दी गई। इस घटना के बाद कयासों का बाजार गर्म है कि क्या पर्दे के पीछे कोई बड़ी हलचल चल रही है।
जंग के साये में शांति की कितनी उम्मीद? एक तरफ इस्लामाबाद में शांति की मेज सज रही है, तो दूसरी तरफ लेबनान और इजरायल के बीच जारी बमबारी ने हालात जटिल बना दिए हैं। ईरान के आम नागरिक लगातार जारी हमलों से त्रस्त हैं और अब इस अस्थिरता से बाहर निकलना चाहते हैं। अब पूरी दुनिया की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या वेंस और ईरानी प्रतिनिधिमंडल शनिवार सुबह इस तनाव को खत्म करने की दिशा में कोई ठोस कदम उठा पाएंगे।
.@VP departs for Islamabad, Pakistan: As @POTUS said, if the Iranians are willing to negotiate in good faith, we re certainly willing to extend the open hand. If they re going to try to play us, then they re going to find that the negotiating team is not that receptive. pic.twitter.com/9nNDGsMmId
— Rapid Response 47 (@RapidResponse47) April 10, 2026
पंजाब की सियासत में भूचाल: मंत्री और विधायक का ऑडियो वायरल, कारोबारियों को धमकाने का आरोप
गाय को रोटी खिलाता कुत्ता: जानवरों की निस्वार्थ दोस्ती ने जीता सोशल मीडिया का दिल
KKR ने नहीं मानी अर्जुन तेंदुलकर की चेतावनी, मुकुल चौधरी की आंधी में उड़ा कोलकाता
महिला आरक्षण या चुनावी दांव? CWC की बैठक में खरगे ने परिसीमन पर उठाए गंभीर सवाल
असम HSLC 10वीं रिजल्ट 2026: बरपेटा के ज्योतिर्मय ने किया टॉप, 65.62% छात्र सफल
जीने लायक पैसे तो देते! : कम सैलरी से नाराज कर्मचारी ने 1440 करोड़ के गोदाम में लगाई आग
बिहार के फारबिसगंज में खूनी खेल: मामूली विवाद में शख्स का सिर कलम, भीड़ ने हत्यारे को पीट-पीटकर मार डाला
मेरे जन्म से पहले ही शुरू हो गई थी क्रिकेट की कहानी , मुकुल चौधरी ने बयां किया गरीबी से IPL स्टार बनने तक का सफर
असम HSLC 2026: 10वीं के नतीजों में सुधार, जानें कितने छात्रों ने मारी बाजी
राहुल गांधी का पटना दौरा: ‘पान महासम्मेलन’ के बहाने बिहार में विपक्ष का बड़ा शक्ति प्रदर्शन