ओंटारियो: ओंटारियो में बदले की भावना का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक कर्मचारी ने अपनी कम सैलरी से नाराज होकर कंपनी के करोड़ों के गोदाम को आग के हवाले कर दिया। आग इतनी भीषण थी कि सब कुछ जलकर राख हो गया।
1440 करोड़ का हुआ नुकसान घटना 7 अप्रैल की रात करीब 12:30 बजे की है। गोदाम के अंदर रखा करीब 156 मिलियन डॉलर (लगभग 1440 करोड़ रुपये) का सामान आग की लपटों में स्वाहा हो गया। आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि ओंटारियो फायर डिपार्टमेंट को इसे बुझाने में कई घंटे मशक्कत करनी पड़ी।
वीडियो में छलका कर्मचारी का गुस्सा आग लगाने के बाद कर्मचारी ने इसका वीडियो भी बनाया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में आरोपी को टॉयलेट पेपर और अन्य सामानों में आग लगाते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान वह गुस्से में चिल्लाते हुए कहता है, आपको बस हमें जीने लायक पैसे देने थे, अब अपनी इन्वेंट्री का हाल देखो।
बाल-बाल बची जान जिस समय इस घटना को अंजाम दिया गया, गोदाम के अंदर करीब 20 कर्मचारी मौजूद थे। हालांकि, समय रहते सभी सुरक्षित बाहर निकल गए और इस बड़े हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जांच जारी पुलिस ने जांच के दौरान मौके से चामेल अब्दुलकरीम नाम के एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। हैरानी की बात यह है कि आरोपी ने आग तब लगाई जब वह खुद भी गोदाम के अंदर मौजूद था। फिलहाल, आरोपी को वेस्ट वैली डिटेंशन सेंटर में बिना जमानत के हिरासत में रखा गया है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस घटना के पीछे की असली साजिश क्या थी।
A pissed off employee started a massive fire at a warehouse after complaining about low pay. 😬
— kira 👾 (@kirawontmiss) April 8, 2026
“All you had to do was pay us enough to f*cking live… there goes your inventory.” pic.twitter.com/beWaZScs55
जीत के बाद भावुक हुए संजीव गोयनका: मुकुल चौधरी को गले लगाकर माथे पर चूमा, वीडियो वायरल
IPU दीक्षांत समारोह: 26,649 छात्रों को मिली डिग्रियां, CM रेखा गुप्ता ने कहा- युवा ही हैं विकसित भारत की असली ताकत
IPL 2026: खराब अंपायरिंग का नया विवाद, क्या फिन एलन के साथ हुई ‘बेईमानी’?
IPL 2026: जीत के बाद भावुक हुए संजीव गोयनका, मुकुल चौधरी को गले लगाकर दी शाबाशी
रोहतास में होटल के 41 कमरों में चल रहा था डर्टी गेम , 82 युवक-युवतियां गिरफ्तार
होर्मुज में टोल वसूली पर ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम: तुरंत बंद करो, वरना अंजाम भुगतो
KKR vs LSG: अंपायर ने की बड़ी गलती , फिन एलन के विवादास्पद कैच पर भड़के रोवमन पॉवेल
वायरल वीडियो: इसे मैनेजर किसने बनाया कहना पड़ा भारी, ऑफिस मीटिंग में हुआ लाइव कांड
नीतीश कुमार का सपनों का सफर पूरा, अब राज्यसभा के गलियारों में गूंजेगी बिहार की आवाज
थलपति विजय की विदाई फिल्म जना नायकन ऑनलाइन लीक, मेकर्स ने दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी