थलपति विजय की बहुप्रतीक्षित और अंतिम फिल्म जना नायकन को रिलीज से पहले ही एक बड़ा झटका लगा है। फिल्म का पांच मिनट का एक अहम हिस्सा, जिसमें टाइटल क्रेडिट्स और विजय का इंट्रोडक्शन सीन शामिल है, ऑनलाइन लीक हो गया है। इस घटना ने फिल्म की टीम और सुपरस्टार के प्रशंसकों को गहरा सदमा पहुँचाया है।
फैंस का फूटा गुस्सा, की सख्त कार्रवाई की मांग लीक फुटेज के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही फैंस का गुस्सा सातवें आसमान पर है। प्रशंसकों ने प्रोडक्शन हाउस KVN प्रोडक्शंस को टैग करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। सोशल मीडिया पर #JanaNayagan ट्रेंड कर रहा है, जहाँ फैंस एक-दूसरे से अपील कर रहे हैं कि वे इस फुटेज को शेयर न करें ताकि फिल्म के रोमांच और मेहनत पर बुरा असर न पड़े।
मेकर्स की दो टूक: दोषियों को नहीं बख्शेंगे मामले की गंभीरता को देखते हुए मेकर्स ने स्पष्ट कर दिया है कि वे इसे हल्के में नहीं ले रहे हैं। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, रीजनल सेंसर ऑफिसर से संपर्क साधा गया है और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से उन सभी लिंक्स को हटाने की गुहार लगाई गई है जहाँ ये फुटेज मौजूद हैं। मेकर्स ने चेतावनी दी है कि लीक फैलाने वाले और इसे साझा करने वाले हर व्यक्ति के खिलाफ कानूनी केस दर्ज किया जाएगा।
क्यों अटकी है जना नायकन की रिलीज? यह फिल्म थलपति विजय के करियर की अंतिम फिल्म है, क्योंकि वे इसके बाद पूरी तरह से राजनीति में सक्रिय हो जाएंगे। फिल्म को पहले 9 जनवरी को रिलीज किया जाना था, लेकिन CBFC (सेंसर बोर्ड) ने फिल्म के कुछ सीन्स पर आपत्ति जताते हुए सर्टिफिकेट देने से इनकार कर दिया था। तब से फिल्म कानूनी पचड़ों में फंसी हुई है और अब लीक की घटना ने निर्माताओं की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।
फिल्म की स्टार कास्ट और टीम एच. विनोथ के निर्देशन में बनी यह पॉलिटिकल एक्शन थ्रिलर फिल्म तकनीकी और अभिनय के लिहाज से काफी बड़ी मानी जा रही है। फिल्म में अनिरुद्ध रविचंदर का संगीत है। मुख्य भूमिका में विजय के साथ पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, प्रकाश राज, गौतम वासुदेव मेनन, प्रियामणि, ममिता बैजू और नारायण जैसे दिग्गज कलाकार नजर आएंगे। अब सबकी नजरें सेंसर बोर्ड के अगले फैसले और फिल्म की नई रिलीज डेट पर टिकी हैं।
#JanaNayagan
— G Dhananjheyan (@Dhananjayang) April 10, 2026
Just spoke with Regional Censor Officer, Chennai and briefed him on this urgent matter. He is ready to support and request Information & Broadcasting Ministry at Delhi to remove all links and act against those posting the videos and links.
Suggest @KvnProductions… pic.twitter.com/9Dk4UAYqet
मुकुल चौधरी की तूफानी पारी के मुरीद हुए संजीव गोयनका, मैदान पर दौड़कर लगाया गले
आईपीएल 2026: आरसीबी के सामने फिर गरजेगा वैभव सूर्यवंशी का बल्ला? जानें पिछले मुकाबले का हाल
अब घर का काम करेगा मशीनी मां : सुबह जगाने से लेकर ऑफिस भेजने तक, यह रोबोट है कमाल!
अब बिना LPG के चूल्हे से निकलेगी असली आग! मंत्री जोशी ने दिखाई फ्यूचर टेक्नोलॉजी
इस्लामाबाद में शांति की अंतिम कोशिश : जेडी वेंस के कंधों पर ईरान-अमेरिका जंग टालने का जिम्मा
बंगाल चुनाव: BJP का भरोसा पत्र जारी, 6 महीने में UCC और बेरोजगारों को 3 हजार का वादा
शतरंज की बिसात पर बड़ा उलटफेर: प्रग्नानंद की एक चाल और सिंदारोव का ऐतिहासिक सफर
इतिहास रचकर घर लौट रहे आर्टेमिस II यात्री: पृथ्वी पर वापसी की उल्टी गिनती शुरू
स्टिंग कांड से बंगाल की सियासत में भूचाल : हुमायूं कबीर ने ममता बनर्जी और टीएमसी को दी सीधी चुनौती
रोहतास में होटल के 41 कमरों में चल रहा था डर्टी गेम , 82 युवक-युवतियां गिरफ्तार