कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को मिली यादगार जीत के बाद क्रिकेट के गलियारों में एक नाम की चर्चा सबसे ज्यादा है—मुकुल चौधरी। ईडन गार्डन्स में 27 गेंदों पर नाबाद 54 रनों की तूफानी पारी खेलकर इस 22 वर्षीय युवा बल्लेबाज ने केकेआर के गेंदबाजों के होश उड़ा दिए।
अर्जुन तेंदुलकर ने पहले ही दी थी दस्तक इस जीत के बाद सोशल मीडिया पर अर्जुन तेंदुलकर का एक पुराना इंटरव्यू जमकर वायरल हो रहा है। आईपीएल शुरू होने से पहले शुभांकर मिश्रा के साथ बातचीत में जब अर्जुन से पूछा गया कि लखनऊ का अगला बड़ा स्टार कौन हो सकता है, तो उन्होंने बिना झिझक मुकुल चौधरी का नाम लिया था।
अर्जुन ने कहा था, मुकुल गजब की हिटिंग करता है। मैंने प्रैक्टिस मैच में देखा है, वह मैदान के चारों तरफ (360 डिग्री) शॉट लगाने में माहिर है। पॉइंट्स, अपर कट और सीधे बल्ले से छक्के जड़ना उसकी खूबी है। काश, केकेआर ने इस चेतावनी को गंभीरता से लिया होता।
कोहली जैसी दौड़, धोनी जैसा फिनिशिंग टच मैच के बाद लखनऊ के कोच जस्टिन लैंगर मुकुल की तारीफ करते नहीं थक रहे थे। लैंगर ने कहा, मुकुल में गजब की परिपक्वता है। विकेटों के बीच उसकी दौड़ विराट कोहली की याद दिलाती है, तो गेम फिनिश करने का अंदाज एम.एस. धोनी जैसा है। वह मात्र 22 साल का है, लेकिन उसमें एक अनुभवी खिलाड़ी जैसी समझ है।
वहीं, कप्तान ऋषभ पंत ने कहा, मुकुल ने साबित कर दिया कि भरोसा करने पर युवा खिलाड़ी क्या कमाल कर सकते हैं।
हार के जबड़े से छीन ली जीत मैच का रोमांच तब चरम पर था जब आखिरी 4 ओवरों में लखनऊ को जीत के लिए 54 रनों की दरकार थी। क्रीज पर मुकुल अकेले विशेषज्ञ बल्लेबाज के तौर पर टिके थे। केकेआर के गेंदबाजों के पास मुकुल के 360-डिग्री शॉट्स का कोई जवाब नहीं था।
कैमरून ग्रीन, कार्तिक त्यागी और वैभव अरोड़ा जैसे गेंदबाजों की धुनाई करते हुए मुकुल ने अर्जुन तेंदुलकर की भविष्यवाणी को सच साबित कर दिया। महज 2.60 करोड़ रुपये में खरीदे गए इस खिलाड़ी ने अब साबित कर दिया है कि वह आने वाले समय में आईपीएल का नया सुपरस्टार बनने की पूरी काबिलियत रखता है।
*Mukul Choudhary के बारे अर्जुन तेंदुलकर पहले ही भविष्यवाणी कर दिया था कि बहुत
— Aman Singh (@77_com7) April 9, 2026
अच्छा छक्का मारता है नेट्स में मुकुल चौधरी
आज सबने देख भी लिया#KKRvsLSG pic.twitter.com/MK01AU5Ch1
होर्मुज जलडमरूमध्य में फिर भड़का तनाव: ट्रंप की ईरान को दो टूक चेतावनी, इसे तुरंत बंद करो!
चाचा अब परदेसी हो गए : दिल्ली पहुंचे नीतीश कुमार, रोहिणी आचार्य का तीखा तंज
अनिल कपूर की जियो हॉटस्टार को खुली धमकी: 24 घंटे हैं, वरना मैं खुद संभाल लूंगा मामला
RR vs RCB: आज की जंग में ये 5 धुरंधर बदल देंगे मैच की तस्वीर
जिम में लड़की का धाकड़ अंदाज देख दंग रह गए लड़के, वीडियो देख हंसी नहीं रोक पाएंगे आप
नई रोहतक रोड पर सफर करना होगा मुश्किल, 17 मई तक लगा रहेगा भारी जाम; ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी
पता नहीं किसने इसे मैनेजर बनाया : वर्चुअल मीटिंग में खुला रह गया माइक, कर्मचारी की निकली भड़ास
शेयर बाजार में जल्द आएगी बड़ी रैली? मॉर्गन स्टेनली ने बताया 95,000 का लक्ष्य
IPL 2026: इन 5 युवा खिलाड़ियों ने मचाया तहलका, कोई 15 साल का तो कोई है रफ्तार का सौदागर
KKR ने नहीं मानी अर्जुन तेंदुलकर की चेतावनी, मुकुल चौधरी की आंधी में उड़ा कोलकाता