पश्चिम एशिया में जारी शांति प्रयासों के बीच एक बार फिर तनाव गहरा गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी है, तो वहीं इजरायल ने लेबनान में सैन्य अभियान तेज करने का एलान किया है।
ट्रंप का कड़ा रुख: ईरान का व्यवहार अपमानजनक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले तेल टैंकरों से अवैध शुल्क वसूलने का गंभीर आरोप लगाया है। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सख्त लहजे में लिखा, ऐसी खबरें हैं कि ईरान टैंकरों से पैसे ले रहा है। उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए, अगर वे कर रहे हैं तो इसे तुरंत बंद कर दें।
ट्रंप ने इसे मौजूदा समझौतों का उल्लंघन बताया। उन्होंने ईरान के इस कदम को अपमानजनक करार देते हुए कहा कि यह उस समझौते का पालन नहीं है जो उनके बीच हुआ था।
लेबनान पर नेतन्याहू का संकल्प दूसरी ओर, इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने साफ कर दिया है कि लेबनान मोर्चे पर कोई ढील नहीं दी जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि ईरान के साथ हुआ युद्धविराम लेबनान तक लागू नहीं होता है।
नेतन्याहू ने कहा, लेबनान में कोई युद्धविराम नहीं है। हम हिजबुल्लाह पर पूरी ताकत के साथ हमले जारी रखेंगे। इजरायल का स्पष्ट लक्ष्य हिजबुल्लाह का पूर्ण निःशस्त्रीकरण और लेबनान के साथ एक नया सुरक्षा समझौता करना है।
इस्लामाबाद शांति वार्ता पर संकट इस बढ़ते तनाव का सबसे बड़ा असर इस्लामाबाद में होने वाली कूटनीतिक वार्ता पर पड़ता दिख रहा है। ईरान का तर्क है कि लेबनान में इजरायली हमले युद्धविराम समझौते का उल्लंघन हैं, जबकि अमेरिका और इजरायल इसे एक अलग मुद्दा मान रहे हैं।
क्षेत्र में जारी इस गतिरोध ने शांति की उम्मीदों को कमजोर कर दिया है। क्या इस्लामाबाद वार्ता से पहले यह अस्थिरता थम पाएगी या पश्चिम एशिया फिर से बड़े संघर्ष की ओर बढ़ रहा है? दुनिया की नजरें अब अगले घटनाक्रम पर टिकी हैं।
US President Donald Trump posts on Truth Social - There are reports that Iran is charging fees to tankers going through the Hormuz Strait — They better not be and, if they are, they better stop now! pic.twitter.com/HNfwFDl5Jh
— ANI (@ANI) April 9, 2026
हार के बाद फफक पड़े किलर मिलर , कप्तान अक्षर पटेल ने ऐसे संभाला ड्रेसिंग रूम
क्रिकेट इतिहास का सबसे घातक स्पेल: लॉरा कार्डोसो ने एक ही पारी में चटकाए 9 विकेट, 5 गेंदों पर 5 शिकार का वर्ल्ड रिकॉर्ड
ईरान-अमेरिका जंग पर नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी सच साबित: ट्रंप के लिए बिछा है खौफनाक जाल!
अनंत अंबानी का 31वां जन्मदिन: वर्ली सी लिंक पर चमक उठी रोशनी, तस्वीरों से सजा मुंबई का आसमान
1 रन की हार से टूटा दिल्ली का दिल: ड्रेसिंग रूम में अक्षर पटेल ने संभाले बिखरे हुए खिलाड़ी
आस्था या बर्बादी? नर्मदा में बहाया गया 11,000 लीटर दूध, मचा बवंडर
IPL 2026: श्रेयस अय्यर की बहन को मिली जान से मारने की धमकी, विवाद के बाद उठाया बड़ा कदम
शादी का दिन या दफ्तर का बोझ? कर्मचारी ने काम के लिए छोड़े फेरे, भड़के लोग बोले- यह गुलामी है
होर्मुज जलमार्ग पर तनाव: ट्रंप की ईरान को चेतावनी, युद्धविराम पर मंडराया संकट
भूत बंगला की शूटिंग के दौरान बड़ा हादसा: स्टंट करते हुए घायल हुए अक्षय कुमार