बिहार के अररिया जिले के फारबिसगंज में गुरुवार को एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई। सत्तू बेचने वाले एक दुकानदार ने मामूली विवाद में पिकअप वैन ड्राइवर का बीच सड़क पर सिर काट दिया। इस बर्बर हत्याकांड के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
पार्किंग को लेकर हुआ था विवाद पुलिस के अनुसार, यह पूरी घटना पार्किंग को लेकर हुई कहासुनी से शुरू हुई। सत्तू बेचने वाला रवि चौहान और पिकअप ड्राइवर अली हुसैन (नबी हुसैन) के बीच बहस हुई। देखते ही देखते रवि चौहान ने आपा खो दिया और चाकू से अली हुसैन का सिर काट दिया।
सिर लेकर सड़कों पर घूमा आरोपी प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आरोपी ने हैवानियत की हदें पार कर दीं। उसने अली हुसैन का कटा हुआ सिर हाथ में लेकर हवा में लहराया। घटना के बाद आरोपी शव और कटे सिर को मौके पर ही छोड़कर भागने की कोशिश में था।
भीड़ ने किया न्याय , हत्यारे की पीट-पीटकर हत्या घटनास्थल पर मौजूद गुस्साई भीड़ और पीड़ित के परिजनों ने आरोपी को खदेड़कर पकड़ लिया। लोग उसे घसीटते हुए वापस क्राइम सीन पर ले आए। पुलिस के सामने ही लोगों ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर रवि चौहान को अधमरा कर दिया। बाद में अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
प्रशासन की सफाई: स्थिति नियंत्रण में मामले पर अररिया के एसपी जितेंद्र कुमार ने जानकारी दी कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा, घटना के बाद स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। हम मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं और दोषी पाए जाने वाले हर व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल, पुलिस पूरे इलाके में कैंप कर रही है और शांति बनाए रखने के लिए कड़ी निगरानी रखी जा रही है। एक मामूली विवाद का ऐसा हिंसक अंत देख पूरा इलाका सदमे में है।
*#WATCH | Bihar: Visuals from Forbesganj, Bihar, where one Nabi Hussain was murdered by Ravi Chauhan after an altercation between them. The accused was later beaten to death by the public.
— ANI (@ANI) April 9, 2026
The law and order situation is under control. We are maintaining constant vigilance. We… https://t.co/ftWTX9dUrx pic.twitter.com/CmHrn38I1c
कौन है मुकुल चौधरी? 30 लाख की बेस प्राइस, 2.6 करोड़ की बोली और अब मैदान पर तबाही
युद्धविराम की उम्मीदें खत्म: नेतन्याहू का ऐलान- लेबनान में जारी रहेगा हिजबुल्लाह पर प्रहार
लेबनान में सीजफायर की उम्मीदें खारिज, नेतन्याहू का स्पष्ट संदेश— हिजबुल्लाह को निहत्था करने तक जारी रहेगा युद्ध
अनंत अंबानी की पार्टी में शाहरुख ने प्यार से सहलाया रणवीर का गाल, वीडियो देख फैंस हुए गदगद
आदिवासियों को नंदकुमार साय की दो टूक: 5 बच्चे पैदा करें और जनगणना में सिर्फ आदिवासी ही लिखें
बिहार में सत्ता का बड़ा उलटफेर: नीतीश कुमार के इस्तीफे की तारीख तय, कौन संभालेगा सूबे की कमान?
पुडुचेरी चुनाव में नीला रोबोट का जलवा: तकनीक और परंपरा का अनोखा संगम
आंगनबाड़ी की साड़ियों में करोड़ों का घोटाला: घटिया क्वालिटी और नाप में हेरफेर से भड़कीं कार्यकर्ता
बंगाल में बीजेपी का मास्टरस्ट्रोक : पीएम मोदी की 6 गारंटियों से ममता सरकार में खलबली
मौत को मात: उफनते नाले में गिरा मासूम, 60 साल के देवदूत ने पलक झपकते ही बचाई जान