बिलासपुर में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के लिए खरीदी गई साड़ियों में बड़ा भ्रष्टाचार सामने आया है। साड़ियों की खराब गुणवत्ता और तय मानक से कम लंबाई ने विभाग के दावों की पोल खोल दी है।
साढ़े 5 मीटर की जगह 5 मीटर की साड़ी सरकार ने वर्ष 2024-25 में प्रदेश की करीब 1.94 लाख आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए 9.7 करोड़ रुपये खर्च कर साड़ियां खरीदी थीं। प्रति साड़ी 500 रुपये का बजट रखा गया था, लेकिन जमीनी स्तर पर जो साड़ियां बांटी गईं, उनकी लंबाई 5.5 मीटर के बजाय महज 5 मीटर निकली।
धोते ही उड़ गया रंग, सिकुड़ गया कपड़ा मस्तूरी, सिरगिट्टी, चकरभाठा और गनियारी की कार्यकर्ताओं ने बताया कि साड़ियों का कपड़ा इतना घटिया है कि पहली बार पानी में डालते ही उसका रंग निकल गया। इसके बाद कपड़ा बुरी तरह सिकुड़ गया, जिससे साड़ी पहनने लायक भी नहीं बची। खराब गुणवत्ता के कारण कई कार्यकर्ताओं ने इन्हें पहनना ही बंद कर दिया है।
कार्यकर्ताओं का विरोध और जांच की मांग यूनिफॉर्म का सम्मान दांव पर लगने से नाराज आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने सामूहिक हस्ताक्षर कर साड़ियां वापस लेने और इस पूरे खरीद घोटाले की उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हुए विभाग को आधिकारिक पत्र सौंपा है।
जांच कमेटी का गठन, भुगतान पर रोक मामला तूल पकड़ने के बाद महिला एवं बाल विकास विभाग की संचालक ने तत्काल प्रभाव से एक जांच कमेटी का गठन कर दिया है। सभी जिलों से साड़ी वितरण की रिपोर्ट तलब की गई है। प्रारंभिक गड़बड़ी के संकेत मिलते ही विभाग ने संबंधित आपूर्तिकर्ताओं के भुगतान पर फिलहाल रोक लगा दी है।
दोषियों पर होगी कार्रवाई? विभाग ने संकेत दिए हैं कि जहां भी साड़ियों में कमी पाई जाएगी, वहां उन्हें बदलवाया जाएगा। साथ ही, खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड को भी गुणवत्ता में सुधार करने के निर्देश दिए गए हैं। अब देखना यह है कि जांच के बाद करोड़ों के इस घोटाले के असली गुनहगारों पर क्या कार्रवाई होती है।
*बिलासपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए खरीदी गई साड़ियों में बड़ा घोटाला सामने आया है। 5.5 मीटर की जगह 5 मीटर साड़ी, खराब गुणवत्ता और रंग उतरने की शिकायत। @BilaspurDist #Chhattisgarh pic.twitter.com/lWSZMMvUJH
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) April 9, 2026
राजस्थान में सड़कों पर गुंडाराज : बाइक सवार ने महिला के साथ की शर्मनाक हरकत, वीडियो वायरल
शराबबंदी पर मांझी का बड़ा बयान: गरीबों को तंग करना बंद करे पुलिस, बड़े माफियाओं को मिल रहा बाईपास
IPL: गुजरात-दिल्ली मैच में फिक्सिंग का साया? आखिरी 2 गेंदों ने खड़े किए बड़े सवाल
‘आपको नहीं पता मैंने बहुत मैच जिताए हैं...’, कोहली से तुलना पर भड़के बाबर आजम का VIDEO वायरल
ईरान में सड़कों पर जनसैलाब, खामेनेई की शहादत के 40 दिन बाद बदली मिडिल ईस्ट की तस्वीर
क्या यही है सरकारी शिक्षा का स्तर? क्लास में पढ़ाई छोड़ बच्चे से पंखा झलवाती दिखी टीचर
बारामती उपचुनाव: नाम वापसी के आखिरी दिन शरद पवार का यू-टर्न , कांग्रेस से की बड़ी अपील
हस्तिनापुरम में मातम: नशे में धुत ड्राइवर ने ली दो होनहार छात्रों की जान, बिलखती मां का दर्द झकझोर देगा
खुशियों की महफिल में कुदरत का कहर: शादी का पंडाल उड़ा ले गई तेज आंधी, वीडियो देख दहल जाएंगे आप
शादी के मंडप में लैपटॉप: क्या कॉर्पोरेट गुलामी की हदें पार हो रही हैं?