कॉमेडियन समय रैना एक बार फिर विवादों के घेरे में हैं। अपने हालिया स्टैंड-अप शो स्टिल अलाइव (Still Alive) में महानायक अमिताभ बच्चन पर की गई टिप्पणी के बाद वे सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। इस मामले ने तब तूल पकड़ लिया जब अभिनेता एजाज खान ने समय रैना को आड़े हाथों लेते हुए उन्हें कड़ी चेतावनी दी।
समय रैना का विवादित जोक अपने शो के दौरान समय रैना ने अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन को लेकर एक अभद्र टिप्पणी की। रैना ने कहा, मन में ख्याल आ रहा था कि अमिताभ बच्चन से पूछें- सर, आपने इतना पोलियो का ऐड किया, फिर भी अपने बेटे को पांव पर क्यों नहीं खड़ा कर पाए? इसी क्लिप के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है।
एजाज खान का तीखा हमला एजाज खान ने समय रैना पर निशाना साधते हुए उन्हें बदतमीज आदमी करार दिया। एक वायरल वीडियो में एजाज ने कहा, अबे इडियट, अमिताभ बच्चन तुमसे कहीं ज्यादा टैलेंटेड हैं। तुम दूसरों को नीचा दिखाकर या गाली देकर आगे नहीं बढ़ सकते। तुमने आखिर क्या कर लिया है कि खुद को टॉप समझने लगे हो?
तेरा खराब समय शुरू हो गया एजाज खान ने समय रैना को सीधे धमकी देते हुए कहा, हिंदुस्तान के महानायक अमिताभ बच्चन के बारे में कुछ भी बोल रहे हो। समय रैना, आज से तुम्हारा खराब वक्त शुरू हो गया है। मैं बच्चन साहब का बहुत बड़ा फैन हूं और ऐसे कई फैन्स हैं जो तुम्हें ढूंढ रहे हैं।
बिल में हाथ मत डाल एजाज ने चेतावनी के लहजे में कहा, इज्जत से चलो। हर बिल में हाथ मत डालो, क्योंकि हर बिल में चूहा नहीं, सांप भी हो सकता है जो तुम्हें काट लेगा। अमिताभ बच्चन के नाम के A में तुम्हारी पूरी जिंदगी निकल जाएगी। मुझे कहीं दिख मत जाना, वरना कान चेक करूंगा।
सोशल मीडिया पर दो फाड़ समय रैना के इस बयान के बाद इंटरनेट पर प्रतिक्रियाओं का तांता लगा हुआ है। जहां कुछ लोग इसे कॉमेडी के दायरे में रखकर अभिव्यक्ति की आजादी की बात कर रहे हैं, वहीं बड़ी संख्या में लोग इसे किसी के परिवार और सम्मान पर व्यक्तिगत हमला बताकर समय रैना की निंदा कर रहे हैं। फिलहाल, कॉमेडियन की ओर से इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
Samay Raina COOKED Amitabh Bachchan and Abhishek Bachchan 😭
— Chota Don (@choga_don) April 7, 2026
Aapne itna polio ka ad kia, apne bete ko pairo par khada kyu nahi kar paye pic.twitter.com/3uxA04tjuw
ट्रंप का पावरफुल रिसेट : क्या इस्लामाबाद में टल पाएगा ईरान-अमेरिका का युद्ध?
मुकुल चौधरी के तूफान से हारी केकेआर, मैदान पर भावुक हुए संजीव गोयनका
LSG vs GT: लखनऊ में सारा तेंदुलकर की मौजूदगी ने बढ़ाई हलचल, शुभमन गिल से जुड़ा सवाल देख खिलखिला पड़ीं!
ऑपरेशन सिंदूर : नमाज के वक्त हमला न करने पर बोले आर्मी चीफ, कहा- सबका मालिक एक
ईरान-अमेरिका शांति वार्ता पर ग्रहण: इस्लामाबाद की सारी तैयारी धरी की धरी, क्या टल गया समाधान?
समय युद्ध का चौथा आयाम: भविष्य के रणक्षेत्र को लेकर CDS अनिल चौहान ने खोला राज
KKR vs LSG: अंपायर ने की बड़ी गलती , फिन एलन के विवादास्पद कैच पर भड़के रोवमन पॉवेल
सेल्फी का जुनून बना काल, झरने पर फोटो खींचते वक्त तीन किशोरियों की डूबकर मौत
इतिहास रचकर घर लौट रहे आर्टेमिस II यात्री: पृथ्वी पर वापसी की उल्टी गिनती शुरू
पवन खेड़ा को तेलंगाना हाई कोर्ट से बड़ी राहत, पासपोर्ट विवाद मामले में मिली एक हफ्ते की मोहलत