देश के एक महान योद्धा और कारगिल युद्ध के नायक, कर्नल (रिटायर्ड) सोनम वांगचुक का आज सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे देश में शोक की लहर है। वे महावीर चक्र से सम्मानित थे और अपनी अदम्य साहस के लिए लद्दाख के शेर के नाम से जाने जाते थे।
कारगिल युद्ध का वह ऐतिहासिक मिशन 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान, कर्नल सोनम वांगचुक ने लद्दाख स्काउट्स की 4वीं बटालियन का नेतृत्व किया था। करीब 18,000 फीट की ऊँचाई पर बेहद प्रतिकूल परिस्थितियों में उन्होंने दुश्मन का डटकर मुकाबला किया।
उनके नेतृत्व में भारतीय जवानों की एक छोटी टुकड़ी ने तीन दिनों तक चली भीषण लड़ाई के बाद 136 पाकिस्तानी सैनिकों को खदेड़ दिया था। चोरबाट ला दर्रे पर कब्जे की यह जीत कारगिल युद्ध की सबसे निर्णायक सफलताओं में से एक मानी जाती है।
असाधारण साहस का सम्मान दुश्मन के छक्के छुड़ाने वाली इस अद्भुत बहादुरी और कुशल लीडरशिप के लिए उन्हें भारत के दूसरे सर्वोच्च सैन्य सम्मान महावीर चक्र से नवाजा गया था। उनकी वीरता की कहानियां आज भी भारतीय सेना के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज हैं।
30 वर्षों तक राष्ट्र की सेवा 11 मई 1964 को लद्दाख के लेह स्थित शंकर गांव में जन्मे कर्नल सोनम वांगचुक ने तीन दशकों से अधिक समय तक भारतीय सेना की सेवा की। 2018 में वे सेना से सेवानिवृत्त हुए थे। उनके साथी और पूर्व कमांडर कर्नल योगेंद्र कुमार जोशी ने भी उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए उनकी निस्वार्थ सेवा और समर्पण को याद किया है।
कर्नल वांगचुक का जाना भारतीय सेना के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनकी बहादुरी और राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण को देश हमेशा नमन करेगा।
*Very sad to learn about the sudden demise of Col Sonam Wangchuk, MVC, who breathed his last early morning today due to a heart attack.
— Y K Joshi (@YkJoshi5) April 10, 2026
My deepest homage to the brave soldier !
Col Wangchuk, a recipient of the Maha Vir Chakra, was a true hero of the Kargil War. His dedication,… pic.twitter.com/gxU4Lh3Qvc
फारबिसगंज डबल मर्डर: मामूली विवाद में गई दो जान, CCTV देख कांप जाएगी रूह
NEET छात्रा की संदिग्ध मौत: पटना की सड़कों पर इंसाफ की गुहार, पप्पू यादव ने सरकार को घेरा
सैमसंग का बड़ा झटका: Galaxy A और F सीरीज के स्मार्टफोन हुए 3,500 रुपये तक महंगे
एलपीजी का विकल्प बनेगा इलेक्ट्रिक चूल्हा ? प्रल्हाद जोशी ने बताया गेम चेंजर
नीतीश का राज्यसभा शपथ ग्रहण: कुर्सी छोड़ने की आहट और तेजस्वी का तीखा प्रहार
समोसे का 500 साल पुराना शाही रहस्य: क्या आप जानते हैं इसमें आलू नहीं, बैंगन डलता था?
अनंत अंबानी की पार्टी में शाहरुख ने प्यार से सहलाया रणवीर का गाल, वीडियो देख फैंस हुए गदगद
जस्टिन लैंगर की भविष्यवाणी सच साबित: मुकुल चौधरी ने मैच जिताकर छुए कोच के पैर
नई रोहतक रोड पर सफर करना होगा मुश्किल, 17 मई तक लगा रहेगा भारी जाम; ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी
गाय को रोटी खिलाता कुत्ता: जानवरों की निस्वार्थ दोस्ती ने जीता सोशल मीडिया का दिल