बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार, 10 अप्रैल को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ले ली। संसद परिसर में हिंदी में शपथ लेने के बाद उन्होंने संक्षिप्त बातचीत में कहा, पहले तो हम यहीं न थे। इस दौरान जेपी नड्डा, ललन सिंह और निर्मला सीतारमण समेत एनडीए के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे।
तेजस्वी का तंज: सिर्फ कुर्सी की मंशा नीतीश के राज्यसभा जाने पर विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कड़ा प्रहार किया है। तेजस्वी ने इसे औपचारिकता करार देते हुए कहा कि नीतीश कुमार दबाव में यह कदम उठा रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि इतने बड़े जनादेश के बाद भी सरकार में बदलाव क्यों किया जा रहा है? तेजस्वी ने आरोप लगाया कि राज्य की स्थिति बदतर हो रही है और इन लोगों का एकमात्र उद्देश्य किसी भी तरह सत्ता की कुर्सी पर बने रहना है।
मैथिली ठाकुर ने दी शुभकामनाएं विपक्षी खेमे के उलट, भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर ने इस घटनाक्रम पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा, हमें बहुत खुशी है कि नीतीश कुमार अपने नए संसदीय सफर की शुरुआत करने जा रहे हैं।
चारों सदनों का रिकॉर्ड और नया मोड़ राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने के साथ ही नीतीश कुमार ने एक खास रिकॉर्ड बना लिया है। वे अब लोकसभा, विधानसभा, विधान परिषद और राज्यसभा—चारों सदनों के सदस्य रहने वाले चुनिंदा नेताओं की सूची में शामिल हो गए हैं। इस चुनाव के लिए उन्होंने 30 मार्च को विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।
क्या इस्तीफा देने वाले हैं नीतीश कुमार? राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज है कि नीतीश कुमार जल्द ही मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, 14 अप्रैल को एनडीए विधानमंडल दल की बैठक बुलाई जा सकती है, जिसमें नए मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगेगी। माना जा रहा है कि 15 अप्रैल को बिहार को नया मुख्यमंत्री मिल सकता है। फिलहाल, बिहार की राजनीति में सबकी निगाहें 14 अप्रैल की तारीख पर टिकी हैं।
*#WATCH | पटना, बिहार: राजद नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ लेने पर कहा, यह तो एक औपचारिकता है और ना चाहते हुए भी वो यह कर रहे हैं...उनपर दबाव है। हमने चुनाव में पहले ही कहा था कि उनको (मुख्यमंत्री) नहीं रहने… pic.twitter.com/5apdvAWe5l
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 10, 2026
पवन खेड़ा को तेलंगाना हाई कोर्ट से बड़ी राहत, पासपोर्ट विवाद मामले में मिली एक हफ्ते की मोहलत
इतिहास रचकर घर लौट रहे आर्टेमिस II यात्री: पृथ्वी पर वापसी की उल्टी गिनती शुरू
IPL 2026: मुकुल चौधरी के तूफानी छक्कों की गूंज, अर्जुन तेंदुलकर ने पहले ही कर दी थी इस खतरे की भविष्यवाणी
जस्टिन लेंगर की भविष्यवाणी सच साबित: मुकुल चौधरी बने आईपीएल के नए फिनिशर स्टार
अलविदा लद्दाख के शेर : कारगिल के नायक कर्नल सोनम वांगचुक का निधन
शतरंज की बिसात पर बड़ा उलटफेर: प्रग्नानंद की एक चाल और सिंदारोव का ऐतिहासिक सफर
ट्रैफिक चालान ने खोली चोरी की पोल: सोशल मीडिया की मदद से 3 महीने बाद मिली स्कूटी
महिला आरक्षण या चुनावी दांव? CWC की बैठक में खरगे ने परिसीमन पर उठाए गंभीर सवाल
रिलीज से पहले बड़ा झटका: थलापति विजय की आखिरी फिल्म जन नायकन ऑनलाइन लीक
ईरान का भारत से आग्रह: अब और पैसे न भेजें, आपका साथ ही काफी है