लग्जरी फैशन ब्रांड बालेंसियागा (Balenciaga) एक बार फिर सोशल मीडिया की सुर्खियों में है। इस बार चर्चा का केंद्र बनी है ब्रांड की कथित शिपिंग बॉक्स ड्रेस । इंटरनेट पर वायरल इन तस्वीरों में मॉडल ने अमेज़न या फ्लिपकार्ट जैसे कार्डबोर्ड बॉक्स से बनी ड्रेस पहनी है, जिस पर हैंडल विद केयर जैसे निर्देश भी लिखे हैं।
7.5 लाख का गत्ता ? तस्वीरों में दिख रही इस ड्रेस की कीमत 8,900 डॉलर यानी करीब 7.5 लाख रुपये बताई जा रही है। फोटो देखते ही लोगों की हंसी छूट गई। सोशल मीडिया पर यूजर्स मजाक उड़ा रहे हैं कि घर के गैरेज से डिब्बे उठाकर पहन लो तो लाखों रुपये बच जाएंगे। लोगों का कहना है कि यह फैशन के नाम पर सरासर पैसे की बर्बादी और मूर्खता है।
यूजर्स ने लिए चटकारे तस्वीरें वायरल होते ही रिएक्शन की बाढ़ आ गई। एक यूजर ने तंज कसा, शायद इसीलिए मेरा अमेज़न ऑर्डर हमेशा देर से आता है, क्योंकि ये लोग डिब्बों के साथ फैशन शो कर रहे हैं। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि लोग इस तरह की बेतुकी चीजों का समर्थन करना बंद करें और उस पैसे से जरूरतमंदों की मदद करें।
क्या है कहानी में ट्विस्ट? हालांकि, इस वायरल दावे की सच्चाई कुछ और ही निकली। जांच में पता चला कि ये तस्वीरें पूरी तरह से AI जनरेटेड हैं। बालेंसियागा ने ऐसी कोई ड्रेस लॉन्च ही नहीं की है। लोगों को यह भ्रम इसलिए हुआ क्योंकि यह ब्रांड पहले भी साधारण चीजों (जैसे प्लास्टिक बैग) को लग्जरी फैशन के नाम पर पेश करने के लिए विवादों में रह चुका है।
क्यों सच मान बैठे लोग? लोग इन तस्वीरों पर इसलिए भरोसा कर गए क्योंकि बालेंसियागा का इतिहास अजीबोगरीब फैशन लाने का रहा है। बीजिंग फिल्म फेस्टिवल के दौरान मॉडल के हाथ में एक साधारण दिखने वाले प्लास्टिक बैग को हजारों डॉलर में पेश करने की घटना लोगों के जहन में ताजा थी। इसी वजह से कार्डबोर्ड ड्रेस का विचार लोगों को बहुत ज्यादा हैरान करने वाला नहीं लगा।
नोट: यह खबर सोशल मीडिया पर चल रहे दावों पर आधारित है। असल में ऐसी कोई ड्रेस बाजार में उपलब्ध नहीं है, यह केवल डिजिटल कला और इंटरनेट पर फैला एक भ्रम मात्र है।
Zhang Jingyi flexing a $1,790 Balenciaga bag...
— Zîrî (@ZiriVibe2) March 13, 2026
Meanwhile, the world: That s our grocery bag😅 pic.twitter.com/tYtWvZGz7s
जंग के साये में सिगेह : ईरान के पुलिस अफसर ने केवल एक महीने के लिए क्यों रचाई शादी?
वृंदावन नाव हादसा: 10 मौतों का जिम्मेदार कौन? सुरक्षा की अनदेखी और हफ्ता वसूली का काला सच
US-Iran Peace Talks: पाकिस्तान में शांति वार्ता से पहले ईरान ने उठाए खूनी सबूत , क्या टल पाएगा युद्ध?
सड़क पर सरेआम हाई वोल्टेज ड्रामा : दूसरी महिला के साथ पकड़ा तो पति ने पत्नी को जड़ा थप्पड़
दिल्ली में सुहावने मौसम की एक्सपायरी डेट जारी: अब 40 डिग्री के पार पहुंचेगा पारा!
मुंबई में जल प्रलय: बांद्रा की सड़कों पर बहा लाखों लीटर पानी, इलाके में मचा हाहाकार
क्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल
शांति वार्ता में ईरान का भावुक वार : विमान की सीटों पर सजाईं मारे गए 168 मासूम बच्चों की यादें
बंगाल चुनाव: संविदा कर्मियों की ‘सीक्रेट’ तैनाती पर सियासी संग्राम, क्या निष्पक्ष मतदान पर मंडराया खतरा?
सबसे छोटे ताबूत सबसे भारी : मीनाब की 168 मासूम बेटियों की खामोश अंतिम विदाई