1 अप्रैल 2026 को जब नासा का रॉकेट फ्लोरिडा के आसमान से रवाना हुआ, तो यह महज एक उड़ान नहीं, बल्कि इतिहास रचने की तैयारी थी। 10 दिनों की रोमांचक यात्रा के बाद, आर्टेमिस-2 मिशन के चारों अंतरिक्ष यात्री आज (11 अप्रैल) सुबह सुरक्षित प्रशांत महासागर में उतर आए हैं।
कौन हैं वो चार जांबाज? इस ऐतिहासिक मिशन की कमान कमांडर रीड विजमैन के हाथों में थी। उनके साथ पायलट विक्टर ग्लोवर (पृथ्वी की कक्षा से बाहर जाने वाले पहले अश्वेत व्यक्ति), क्रिस्टीना कोच (चांद के करीब पहुंचने वाली पहली महिला) और कनाडाई अंतरिक्ष यात्री जेरेमी हैंसन शामिल थे। इन चारों ने तीन साल की कड़ी ट्रेनिंग के बाद ओरियन यान के जरिए यह सफर पूरा किया।
मौत का सन्नाटा: वो 40 मिनट जो रुला देंगे मिशन के दौरान 6 अप्रैल का दिन सबसे चुनौतीपूर्ण रहा। जब यान चांद के पीछे से गुजर रहा था, तो पृथ्वी से उसका हर संपर्क टूट गया। 40 मिनट तक न कोई रेडियो सिग्नल था, न कोई आवाज। मिशन कंट्रोल में बैठे वैज्ञानिकों की सांसें अटकी हुई थीं। लेकिन जैसे ही यान चांद के पीछे से बाहर आया और सिग्नल मिले, कंट्रोल रूम में तालियों की गड़गड़ाहट और खुशी के आंसू छलक पड़े।
धरती की अहमियत समझ आई क्रिस्टीना कोच ने अपनी वापसी पर भावुक होते हुए कहा, जब 40 मिनट के सन्नाटे के बाद फिर से धरती को देखा, तो समझ आया कि हमारा ग्रह कितना खास और अनमोल है।
टूटे 56 साल पुराने रिकॉर्ड आर्टेमिस-2 ने अपोलो-13 का 1970 का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। यान ने पृथ्वी से 406,778 किलोमीटर की दूरी तय की, जो अब तक इंसानों द्वारा तय की गई सबसे लंबी दूरी है। इस दौरान क्रू ने चांद के उस फार साइड (पिछले हिस्से) को पहली बार कैमरे में कैद किया, जो धरती से कभी नहीं दिखता। वहां उन्होंने गहरे गड्ढे, दरारें और 6 बार उल्कापिंडों के गिरने की चमक भी देखी।
तनाव के बीच मेपल कुकीज और पिंक पोनी क्लब अंतरिक्ष में भी जिंदगी सामान्य थी। जब यान चांद के पीछे था, तो चारों ने साथ बैठकर मेपल कुकीज खाईं। क्रिस्टीना कोच ने बताया कि पूरा क्रू पिंक पोनी क्लब गाना गुनगुना रहा था, जो मिशन के दौरान उनका पसंदीदा सॉन्ग बन गया था।
अब आगे क्या? आर्टेमिस-2 सफल रहा, लेकिन यह सिर्फ एक शुरुआत थी। नासा का लक्ष्य अब आर्टेमिस-4 है, जिसके जरिए इंसान फिर से चांद की सतह पर कदम रखेगा। नासा अधिकारी अमित क्षत्रिय के शब्दों में, 53 साल पहले हम चांद से वापस आए थे, लेकिन इस बार हम वहां रुकने के लिए जा रहे हैं।
How the shield that saves Artemis II works
— Massimo (@Rainmaker1973) April 10, 2026
[🎞️ thebrainmaze]pic.twitter.com/J4S2ryGbxV
89 साल की दादी का जानलेवा स्टंट: 27वीं मंजिल से खिड़की के रास्ते उतरीं नीचे, रोंगटे खड़े कर देगा वीडियो
26 गेंद, 78 रन, ऑरेंज कैप और कोहली का ऑटोग्राफ: आईपीएल का नया सुपरस्टार वैभव सूर्यवंशी
जय-वीरू को भी मात दे गई इस कुत्ते और गाय की दोस्ती, वायरल वीडियो ने पिघलाया लोगों का दिल!
शांति वार्ता से पहले ईरान का भावुक वार , विमान में रखे मासूमों के जूते-बैग बने अमेरिका के खिलाफ सबूत
PSL में भारी बवाल: गेंदबाज के विवादित एक्शन से तंग आए डेरिल मिचेल, बीच मैदान में हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा
मुंबई में जल प्रलय: बांद्रा की सड़कों पर बहा लाखों लीटर पानी, इलाके में मचा हाहाकार
वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल की आतिशी बल्लेबाजी, राजस्थान रॉयल्स ने आरसीबी को 6 विकेट से रौंदा
15 साल के सुपरस्टार के कायल हुए शशि थरूर: वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी देख हैरान, बोले- सब छोड़ देता हूं
सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले: महंगाई भत्ते में 2.1% का इजाफा, जानें किसे मिलेगा लाभ
वैभव सूर्यवंशी के तूफान के मुरीद हुए किंग कोहली, ऑटोग्राफ में लिखी दिल जीत लेने वाली बात