अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का महत्वाकांक्षी मिशन आर्टेमिस 2 सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है। इस मिशन के तहत अंतरिक्ष में गए चारों यात्री सुरक्षित रूप से धरती पर वापस लौट आए हैं। शनिवार सुबह नासा का अंतरिक्ष यान सैन डिएगो के तट पर प्रशांत महासागर में उतरा। 10 दिनों के इस चुनौतीपूर्ण सफर में टीम ने 6,90,000 मील से अधिक की दूरी तय की।
यह मिशन शुरुआत से ही आसान नहीं था। पहले यह फरवरी में लॉन्च होना था, लेकिन हाइड्रोजन ईंधन में रिसाव के कारण इसे टालना पड़ा। इसके बाद हीलियम प्रेशर लाइन में आई खराबी ने भी काम रोका। हालांकि, नासा के वैज्ञानिकों ने इन तकनीकी खामियों को दूर किया और 32 मंजिला रॉकेट को सफलतापूर्वक लॉन्च किया।
आर्टेमिस 2 का यह दल अपोलो मिशन से बिल्कुल अलग है। इसमें कमांडर रीड वाइजमैन, पायलट विक्टर ग्लोवर, क्रिस्टीना कोच और कनाडाई अंतरिक्ष यात्री जेरेमी हैनसेन शामिल हैं। यह दल इसलिए भी खास है क्योंकि इसमें एक महिला, एक अश्वेत अंतरिक्ष यात्री और एक गैर-अमेरिकी नागरिक शामिल है, जो अंतरिक्ष अन्वेषण के नए युग की शुरुआत का प्रतीक है।
अंतरिक्ष यात्रियों ने अपनी यात्रा के पहले 25 घंटे पृथ्वी की कक्षा में बिताए, जहां उन्होंने कैप्सूल की प्रणालियों की जांच की। इसके बाद यान ने चांद की ओर रुख किया। इस मिशन में यात्री चंद्रमा पर उतरे नहीं, बल्कि उसके काफी करीब से गुजरे और यू-टर्न लेकर वापस लौटे। इस दौरान यात्रियों ने स्पेस में पहली बार जीवन रक्षक प्रणालियों, पानी की व्यवस्था और आधुनिक टॉयलेट प्रणालियों का सफल परीक्षण किया।
आर्टेमिस 2 की सफलता ने अब अगले बड़े लक्ष्य का रास्ता साफ कर दिया है। नासा अब आर्टेमिस 3 की तैयारी में जुट गया है। जहां मौजूदा मिशन सिर्फ चांद के पास से गुजरने के लिए था, वहीं अगला मिशन ऐतिहासिक होगा क्योंकि इसमें अंतरिक्ष यात्री सीधे चंद्रमा की सतह पर कदम रखेंगे। यह चंद्रमा पर इंसानी मौजूदगी को स्थायी बनाने की दिशा में नासा का अब तक का सबसे बड़ा कदम माना जा रहा है।
Welcome home Reid, Victor, Christina, and Jeremy! 🫶
— NASA (@NASA) April 11, 2026
The Artemis II astronauts have splashed down at 8:07pm ET (0007 UTC April 11), bringing their historic 10-day mission around the Moon to an end. pic.twitter.com/1yjAgHEOYl
नासिक आईटी कंपनी यौन शोषण मामला: छह आरोपी जेल भेजे गए, एचआर की भूमिका पर उठे गंभीर सवाल
हाईवे पर बना डाला किचन, बीच सड़क पर खाना पकाते कपल का वीडियो वायरल
89 साल की दादी का जानलेवा स्टंट: 27वीं मंजिल से खिड़की के रास्ते उतरीं नीचे, रोंगटे खड़े कर देगा वीडियो
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर ट्रंप का अल्टीमेटम: समझौते के बिना भी खोलेंगे रास्ता, इस्लामाबाद में महाबैठक शुरू
वृंदावन नाव हादसा: यमुना की गहराइयों में अब भी जारी है 5 लोगों की तलाश, 10 शव बरामद
दिल्ली में सुहावने मौसम की एक्सपायरी डेट जारी: अब 40 डिग्री के पार पहुंचेगा पारा!
वृंदावन नाव हादसा: खुशियों के बीच पलटी नाव, 10 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत का डरावना वीडियो वायरल
झूठ, फरेब और फंदा! प्रेमी की दहलीज पर नर्स की संदिग्ध मौत, परिवार ने लगाए हत्या के गंभीर आरोप
नीतीश का राज्यसभा शपथ ग्रहण: कुर्सी छोड़ने की आहट और तेजस्वी का तीखा प्रहार
हुमायूं कबीर के 2000 करोड़ वाले स्टिंग पर अमित शाह का बड़ा पलटवार, कहा- ममता बनर्जी ऐसी 2000 वीडियो बना सकती हैं