मॉरीशस में आयोजित 9वें इंडियन ओशन कॉन्फ्रेंस के दौरान विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने पड़ोसी देशों के साथ भारत के संबंधों को और अधिक प्रगाढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। इस दौरान उन्होंने भूटान और नेपाल के विदेश मंत्रियों के साथ द्विपक्षीय वार्ता की।
भूटान के साथ मजबूत होती साझेदारी जयशंकर ने भूटान के विदेश मंत्री डी. एन. धुंग्येल से पोर्ट लुइस में गर्मजोशी के साथ मुलाकात की। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि भारत और भूटान की समय की कसौटी पर खरी उतरी साझेदारी लगातार फल-फूल रही है। यह बैठक दोनों देशों के बीच पुराने भरोसे को और मजबूती प्रदान करने के लिए अहम मानी जा रही है।
नेपाल के नए विदेश मंत्री के साथ पहली चर्चा नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल के साथ जयशंकर की यह पहली औपचारिक बैठक थी। खनाल ने मार्च में पदभार संभाला है। इस मुलाकात में दोनों नेताओं ने भारत-नेपाल के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाकर द्विपक्षीय संबंधों की पूरी क्षमता का लाभ उठाने पर चर्चा की। दोनों पक्षों ने आपसी हितों के मुद्दों पर सकारात्मक और भविष्योन्मुखी बातचीत की सहमति जताई।
हिंद महासागर क्षेत्र में भारत की सक्रियता अपनी मॉरीशस यात्रा के दौरान एस. जयशंकर ने केवल पड़ोसी देशों तक ही सीमित नहीं रहे, बल्कि अन्य वैश्विक मंचों पर भी भारत का पक्ष रखा। उन्होंने सेशेल्स के विदेश मंत्री बैरी फॉरे से मुलाकात कर आर्थिक चुनौतियों में सहायता का वादा किया।
मॉरीशस के राष्ट्रपति से शिष्टाचार भेंट विदेश मंत्री ने मॉरीशस के राष्ट्रपति धरमबीर गोखुल से भी मुलाकात की। जयशंकर ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से उन्हें शुभकामनाएं दीं। यह मुलाकात दोनों देशों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों और भविष्य के सहयोग की मजबूत इच्छाशक्ति को दर्शाती है।
लगातार हो रही इन मुलाकातों से स्पष्ट है कि भारत हिंद महासागर क्षेत्र में अपनी उपस्थिति और प्रभाव को और अधिक रणनीतिक रूप से मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
A warm conversation today with @FMBhutan D. N. Dhungyel in Port Louis.
— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) April 10, 2026
Our unique and time-tested partnership continues to progress and prosper.
🇮🇳 🇧🇹 pic.twitter.com/2NHGmuTHGg
ईरान के शाहेद ड्रोन का काल बना यूक्रेन, खाड़ी देशों को सुरक्षा कवच देकर जेलेंस्की ने पलटी बाजी
गुमला में गैस के लिए हाहाकार: घंटों इंतजार के बाद भड़के लोग, सिमडेगा-गुमला मुख्य मार्ग जाम
अलविदा लद्दाख के शेर : कारगिल के नायक कर्नल सोनम वांगचुक का निधन
गगनयान की सुरक्षित वापसी का दमदार टेस्ट: ISRO और एयरफोर्स ने आसमान में दिखाया दम
वीआईपी सुरक्षा के नाम पर जेल बना इस्लामाबाद: लाखों लोग घरों में कैद, राशन-पानी को तरसे
डिजिटल अरेस्ट का जाल: 8वीं के छात्र की समझदारी ने बचाए माता-पिता के 6 लाख रुपये
जीने लायक पैसे तो देते! : कम सैलरी से नाराज कर्मचारी ने 1440 करोड़ के गोदाम में लगाई आग
DU में चाय पर चर्चा: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का छात्राओं को संदेश, कहा- अब नेतृत्व के लिए तैयार रहें
रवि बिश्नोई की फिरकी में फंसे किंग कोहली, क्लीन बोल्ड होकर लौटे पवेलियन
भावुक कर देने वाला वीडियो: रेलवे प्लेटफॉर्म पर पीठ पर मां को लादे बेटे ने जीता करोड़ों का दिल